rajpaldular
Active member
मान्यवर जीत ठक्कर जी ! कश्मीर समस्या आयी ही क्यों? ये समस्या नेहरु एवं गाँधी की देन है जो हमें विरासत में मिली है.राजपाल जी .. प्रशांत भूषण की पिटाई करने से क्या कश्मीर समस्या का निवारण हो जाएगा ? अगर ये देश प्रेमी इतने ही बड़े देशभक्त हैं और राष्ट्रवादी हैं तो कश्मीर में जाके आतंकवादियों से २-२ हाथ क्यूँ न करते ? कश्मीर समस्या का निवारण तो तब ही होगा जब कोई स्वयंसेवक फ़ौज सामने आये और इन आतंकवादियों को खदेड़ बाहर करे! मेरे विचार से कल का ये प्रकरण एक बहुत ही कायरता पूर्वक हरकत थी इन छद्म-देशप्रेमियो द्वारा .. और इसकी मैं कड़ाई से निंदा करता हूँ !!
और रही बात देशभक्त और राष्ट्रवादी कश्मीर में जाकर आतंकवादियों से २-२ हाथ करने की, तो ये काम सरकार का है, हम (जनता) जो अपने परिश्रम और पसीने की कमाई सरकार को टैक्स के रूप में देते हैं, वो लाखों करोड़ों के घोटाले करने के लिए नहीं देते हैं अपितु देश सुचारू रूप से,
निर्बाध गति से आगे बढे, देश का सभी क्षेत्रों में विकास करे एवं सीमाओं पर शत्रुओं से हमारी रक्षा करे.