एक बहुत प्रसिद्ध बार ने एक रोबोट वाला Bartender लगाया जो न केवल ड्रिंक्स सर्व करता था अपितु अपने ग्राहकों के साथ कई कई विषयों पर इंटेलेक्चुअल डिस्कशन भी करता था।
एक बार उस बार में एक व्यक्ति आया । रोबोट ने उस से पूछा "तुम्हारा आई क्यू (IQ) कितना है? "
व्यक्ति ने कहा "160" !
"अच्छा तो तुम साइंटिस्ट हो " रोबोट ने कहा।
" हां , मैं एस्ट्रो फिजिसिस्ट हूँ।"
रोबोट ने उसके साथ काफी देर तक स्टीफेन हॉकिन्स की ग्रैंड यूनिफाइड थ्योरी ऑफ यूनिवर्स के बारे में बातें की एवँ उसकी पसंदीदा ड्रिंक्स भी सर्व की।
व्यक्ति ने काफी देर उसकी बातें सुनी एवँ बोला -"क्या बात है ये रोबोट तो अद्भुत है।"
अगली बार उस बार में दूसरा व्यक्ति आया।
रोबोट ने उस से पूछा "तुम्हारा आई क्यू कितना है? "
व्यक्ति ने कहा "120" !
"अच्छा तो तुम प्रोफेसर हो। " रोबोट ने कहा
" हां , मैं एक थिंकर हूँ।"
रोबोट ने उसके साथ भी विभिन्न धर्मों के बीच होने वाले विवादास्पद तथ्यों के बारे में बातचीत की एवँ उसकी भी पसंदीदा ड्रिंक्स भी सर्व की।
दूसरे व्यक्ति ने भी काफी देर उसकी बातें सुनी और वह भी बोला "ये रोबोट तो अद्भुत है।"
अगली बार उस बार में एक व्यक्ति सफेद कुर्ते पायजामें में आया एवँ अपने कुर्ते की बाहें बार-बार ऊपर चढ़ाने का असफल प्रयास कर रहा था।
रोबोट ने उस से पूछा "तुम्हारा आई क्यू कितना है?"
व्यक्ति ने कहा "15" !
रोबोट कुछ देर ठिठका फिर थोड़ा संभल कर बोला --"और सुनाओ अमेठी में क्या हाल चाल हैं और तुम्हारी मम्मी कैसी हैं?"
:victorious:
