Reservation is our constitutional right (continued)

पाकिस्तान से आने वाले हिंदू -पंजाबी पाकिस्तानी मूल के भारतीय नागरिक हैं और रहेंगे :सांगवान
चण्डीगढ़, 23 सितंबर।( ) अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कमांडेंट हवा सिंह सांगवान ने कहा है कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश न किया जाए, क्योंकि मेरा बयान बड़ा स्पष्ट है कि पाकिस्तान से आने वाले हिंदू -पंजाबी पाकिस्तानी मूल के भारतीय नागरिक हैं और रहेंगे।
आज एक जारी बयान में उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या समाज अपने देश में शरणार्थी नहीं कहलाया जा सकता है। उसे विस्थापित कहा जाता है, जिस प्रकार कश्मीरी पंडितों को विस्थापित कहा जाता है। जबकि पाकिस्तान से आने वाले हिंदू पंजाबियों को भारत ने शरणार्थी के रूप में स्वीकार किया। इसलिए दिल्ली और पंजाब में जगह-जगह रिफ्यूजी कैंप बनाकर शरणार्थी कमेटियों का गठन करके उनको केंद्र सरकार व तत्कालीन पंजाब सरकार ने करोंड़ों रुपए का अनुदान और बसने के लिए शहरों में बेसकीमती जमीन दी। उन्होंने कहा कि ये शरणार्थी कमेटियां आज तक भंग नहीं की गई हैं और न ही इनके सरकारी खर्चे का अच्छी तरह से ऑडिट हो पाया है। इसके बावजूद भी इन लोगों को अपने आप को शरणार्थी (रिफ्यूजी) कहने में एतराज है तो उस सरकारी अनुदान व जमीन को ब्याज सहित हरियाणा सरकार को लौटा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शरणार्थी की परिभाषा को अच्छी तरह जानना है तो यू.एन.ओ. के चार्टर मेें शरणार्थी की दी गई परिभाषा को अच्छी तरह पढ़ लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस समाज का अपनी कॉलोनियों के नाम पाकिस्तान के कस्बों के नाम पर रखना जैसे कि मियांवाली, डेरांवाली, झंडावाली आदि ये दर्शाता है कि इस समाज की पाकिस्तानी मूल भावना है। इसलिए अनेकों तथ्यों से यह प्रमाणित है कि ये समाज पाकिस्तानी मूल का भारतीय नागरिक है। जब इस समाज के लोग पहले-पहल यहां आए तो हरियाणवी मूल के लोग इन्हे पाकिस्तानी कहते थे। फिर इन्होंने एतराज करके कहा कि उनको शरणार्थी कहा जाए। जब हम हरियाणवी मूल के लोग उनको शरणार्थी कहने लगे तो इन्होंने कहा कि उनको पंजाबी कहा जाए और इनकी अनेक पंजाबी सभाएं आज भी कार्यरत हैं। श्री सांगवान ने कहा कि जहां तक उनके पूर्व में दिए गए बयान पर माफी मांगने की बात है तो इसका प्रश्र ही पैदा नहीं होता। वे अपने बयान पर आज भी अडिग हैं।
 
आरक्षण पर सीएम के बयान पर बिफरे जाट नेता
जोटों के खिलाफ दमन चक्र रचने का लगाया आरोप
भिवानी, पंचायत चुनाव के बाद प्रदेश में लगने वाली जाट आरक्षण की चिंगारी को सांसद राजकुमार सैनी बढ़ावा दे रहे थे। वहीं अब सीएम के बयान से जाट बिफर चुके हैं। सीएम एमएल खट्टर द्वारा डंडा मारकर छीनने वाले के लिए आरक्षण न होने के बयान पर जाट नेताओं ने सीएम को पाकिस्तान मूल का निवासी करार देते हुए हरियाणा में हरियाणवी लोगों की बजाय पाकिस्तान मूल के लोगों को आयात कर सरकारी पदों पर बैठाने का आरोप लगाया है। भिवानी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सांगवान ने मुख्यमंत्री पर जाटों के खिलाफ दमन चक्र चलाने का भी आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक रूप से आरक्षण ताकतवार या कमजोर, गरीब या अमीर होने के आधार पर नहीं बल्की सामाजिक असमानता के चलते मिलता है।
अखिल भारतिय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष हवासिंह सांगवान एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष सुदीप कलकल ने मुख्यमंत्री के बयान को गैर जिम्मेदार, शर्मनांक व जाटों के साथ सभी हरियाणवी लोगों के विरोध में करार दिया है। हवासिंह सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री का ये बयान हरियाणा के मूल निवासियों पर कटाक्ष है। उन्होने मुख्यमंत्री को पाकिस्तान मूल के होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान मुल से आए समुदाय विशेष की तरफ ईशारा करते हुए कहा कि के 6 फिसदी लोग 94 फिसदी हरियाणवी लोगों के हक को छिनना चाहते हैं और सारी सुविधा 6 फिसदी को देना चाहते हैं। उन्होने कहा कि इसी रणनिती के तहत हरियाणा में हरियाणवी लोगों की बजाय सरकारी उच्च पदों पर समुदाय विशेष के लोगों को आयात कर बैठाया जा रहा है।

हवासिंह सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर जाटों के खिलाफ दमनकारी निती अपना रहे हैं। उन्होने बैठकों में जेली लाठी लाने के सवाल पर कहा कि हमारे सीएम व पीएम खुद अपनी आरएसएस की बैठकों में लाठियां रख चुके हैं। उन्होने कहा कि छोटूराम की लङाई इन्ही पाकिस्तान मूल के लोगों से थी। उन्होने कहा कि हरियाणा में जाटों के साथ भाजपा सरकार ब्राहृामणों व राजपूतों के अलावा दुसरी जातियों की भी अंदेखी कर रही है।
वहीं समिति के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुदीप कलकल ने सीएम के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि बताया कि कि जाट आरक्षण के विरोध में पहले सांसद सैणी को जिम्मेवारी दी और अब खुसी मुख्यमंत्री ने आरक्षण के विरोध की जिम्मेवारी संभाली है।
 
No more reservation for Jats in Haryana :

सरकार ने कोर्ट को बताया


[TABLE="width: 100%"]
[TR]
[TD][/TD]
[/TR]
[TR]
[TD][FONT=Bhaskar_Web_Head_Test_exp]जाटों को आरक्षण का नोटिफिकेशन वापस
[/FONT][/TD]
[/TR]
[TR]
[TD]पानीपत | हरियाणामें जाट, बिश्नोई, त्यागी, रोड और जट सिख को विशेष पिछड़ा वर्ग के तहत मिले 10 % आरक्षण के संबंध में प्रदेश सरकार ने नोटिफिकेशन वापस ले लिया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सरकार ने फैसले के बारे में बताया। इसके साथ ही इन जातियों का आरक्षण खत्म हो गया। जाट नेताओं ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष हवासिंह सांगवान ने कहा, 'सरकार जाटों को आरक्षण के लिए आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है। 8 नवंबर को बहादुरगढ़ में रैली कर आंदोलन का फैसला किया जाएगा।'
सर्व जाट खाप पंचायत के प्रवक्ता सूबेसिंह समैण ने कहा, 'केंद्र के बाद प्रदेश सरकार ने भी साबित कर दिया है कि वह जाटों के हित में नहीं है। सर्व जाट खाप 23 दिसंबर को जींद में रैली करेगी।' पिछली कांग्रेस सरकार ने दिसंबर 2012 में जाट, बिश्नोई, त्यागी, रोड़ और जट सिख को विशेष पिछड़ा वर्ग (स्पेशल ओबीसी) में शामिल करके 10% आरक्षण दे दिया था। इसके अलावा 10% आरक्षण आर्थिक आधार पर पिछड़े लोगों को दिया।
[/TD]
[/TR]
[/TABLE]
 
Last edited:
[h=1]जाटों को आरक्षण दिया तो कांग्रेस जैसा होगा भाजपा का हाल : सैनी[/h][FONT=Bhaskar_WEB_Intro_Test] [/FONT]
[TABLE="width: 100%"]
[TR]
[TD][/TD]
[/TR]
[TR]
[TD]भास्कर न्यूज | सिरसा
[/TD]
[/TR]
[TR]
[TD]अगरभाजपा ने जाटों को आरक्षण दिया तो इसका भी हाल आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी जैसा ही होगा। अपनी ही पार्टी पर ये तीखे प्रहार कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने किए। वे सोमवार को सिरसा के गांव मंगाला में एक निजी फैक्टरी का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की।
सैनी ने जाट नेता द्वारा मुख्यमंत्री को पाकिस्तानी कहने वाले बयान पर कहा कि ऐसी बयानबाजी ओछी मानसिकता का प्रतीक है। कहा कि प्रदेश की जनता ने अपने बहुमत के जरिए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया है। मुख्यमंत्री को पाकिस्तानी कहना प्रदेश की जनता का अपमान तो है ही साथ ही साथ यह लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने हाल ही में जाट नेता हवा सिंह सांगवान के दिए बयान की भी निंदा की, जिसमें उन्होंने हिंदू पंजाबियों द्वारा हरियाणवियों का हक छीन लेने की बात कही गई है। सैनी ने कहा कि प्रदेश में शुरू से ही एक वर्ग विशेष को महत्व दिया गया है। अब वे ही लोग शोषित बनकर आरक्षण की मांग कर रहे हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि राजनेता आरक्षण के लिए अपनी ही जाति के लोगों को देखकर गरीबों के बारे में सोचें। सांसद राजकुमार सैनी ने हुड्डा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में प्रदेश में एक ही विशेष जाति के लोगों को सरकारी नौकरियों में लगाया गया और उन्हीं को सुरक्षा प्रदान की गई। अब ऐसा नहीं होगा।
[/TD]
[/TR]
[/TABLE]
 
जाट आरक्षण पर भाजपा के जाट नेता आए दिन एक ही बात दोहरा रहे है कि इस पर पार्टी का पुराना स्टैंड कायम है | यह पुराना स्टैंड क्या है मुझे आज तक समझ नहीं आया ! हरियाणा में पाँच जातियों (जाट, जट्ट सिक्ख , बिशनोई , त्यागी , रोड़) को दिया एसबीसी आरक्षण की अधिसूचना खारिज कर दी जाती है परंतु स्वर्ण जाति के लोगों को आर्थिक आधार पर दिए गए ईबीसी आरक्षण की अधिसूचना ज्यों की त्यों कायम ! यह कैसा स्टैंड है ? किसी ज्ञानी सज्जन को यह स्टैंड समझ आए तो हमें भी बताएं | वैसे जहां तक मुझे इस पुराने स्टैंड के बारे में पता है वह यह कि जब कांग्रेस ने राज्य और केंद्र में आरक्षण दिया तो उस वक़्त विधायक अनिल वीज और उस वक़्त पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा जैसे नेताओं ने इसका विरोध किया था , तो क्या यहीं है वो पुराना स्टैंड ? आज जाट आरक्षण रद्द हो गया पर इनका ईबीसी आरक्षण रद्द नहीं हुआ उस पर आरक्षण विरोधियों ने कोई आवाज़ ना उठाई ? ईबीसी की अधिसूचना खारिज ना करना और सिर्फ जाटों को दिये एसबीसी की अधिसूचना खारिज इनके स्टैंड को अपने आप क्लियर कर रहा है कि जाटों से इतने कितनी सहानुभूति है कितना प्रेम है !
मैंने एक भाजापा वाले से कहा कि अपनी पार्टी के नेताओं पर दबाव बनाओं , कहता कि भाई इतने साल में सरकार आई है कुछ कमा लेने दें , अगर दबाव बनाया तो ये हमें दबा देंगे !
जो हक की बात ना बोल सके वो गुलाम है | जो कौम का नहीं वो काम का नहीं |
 
Social activist Anna Hazare on Saturday said the reservation system, which was required only for some time after Independence, pose a threat to the country "as political parties have got involved in it"."The country faces a threat from the reservation system. Reservation was needed only for some time after Independence but now political parties have got involved in it," Hazare told reporters here in Sikar.

Source link
: www.oneindia.com
 
Back
Top