Can you post recipes on Paani Puri, Chat Pakode etc
Regards,
कुछ रेसिपी:
पानी पूरी : एक गिलास ताज़ा पानी, एक चूंटी पिसा होड़ नमक , एक छटांक भुना होड़ जीरा , पिसी हुई काली मिर्च दो चूंटी , हरा धनिया पिस्स्या होड़ २ चम्मच
बाकी मसाले सवादुनासर I इनका घोल बणा के उसमै पूरी नै एक मिनट तक डबो के राखो, फेर चटखारे ले के खाओ I
पानी पूरी का इतिहास : प्राचीन काल में जब पूरी के साथ घूँटने के लिए coke और juice नहीं थे तब इसका अविष्कार हुआ I
चाट : वैसे तो यह आमतौर पर पशुओं का खाना होता है (जैसे खल बिनोले की चाट ) मगर आजकल इसका चलन बड़े बड़े शहरों में भी देखने में आया है I
Ingredients और विधि : छोले रांध के उसमे थोड़ी खटाई (जैसे इमली इत्यादि ) मिलाओ , फेर ऊपर तैं बारीक प्याज, धनिया, टमाटर, नीम्बू, नमक छिड़क दयो आर करारी रोटी के बारीक बारीक टुकड़े के साथ खाओ
पकोड़े : ताजा shrimp या दूसरे समुद्री कीड़े मकोड़े पकड़ो, साफ करो, बेशन मैं नमक मिर्च आर प्याज मिलाओ, उसमें इन्ने डुबोवो आर गर्म तेल मैं गेर के भून ल्यो , जब brown होज्याँ तो काढ के खा ल्यो