एक बार सुंडू बीमार होगया और डॉक्टर से दवाई ले कर घर चला गया .
कुछ दिनों बाद सुंडू दोबारा से डॉक्टर को दिखाने के लिए गया :--------------
डॉक्टर ने सुंडू से पूछा :- अब आपकी तबियत कैसी है ?
सुंडू : डॉक्टर साहब पहले से ज्यादा ख़राब हो गयी है .
डॉक्टर : दवाई खा ली (खाली) थी क्या ?
सुंडू : नहीं डॉक्टर साहब दवाई की शीशी तो भरी हूई थी
डॉक्टर : अरे सुंडू भाई मेरे कहने का मतलब है कि दवाई ले ली थी क्या ?
सुंडू : जी आपने दवाई दे दी थी और मैंने ले ली थी
डॉक्टर : अबे दवाई पी ली (पीली) थी क्या ?
सुंडू : नहीं डॉक्टर साहब दवाई तो लाल थी
डॉक्टर : अबे मूर्ख दवाई को पीलिया था क्या ?
सुंडू : नहीं डॉक्टर साहब पीलिया तो मुझे था
डॉक्टर (बाल अपने नोचते हूए) : अबे तेरी तो, दवाई को मुह लगाकर पेट में डाला था कि नहीं ?
सुंडू : नहीं डॉक्टर साहब
डॉक्टर : क्यों ?
सुंडू : क्योंकि ढक्कन बंद था
डॉक्टर : हे भगवान ! . तो ढक्कन खोला क्यों नहीं ?
सुंडू : डॉक्टर साहब आपने ही तो कहा था कि, शीशी कि ढक्कन कस कर बंद रखना.
डॉक्टर : मुझे माफ़ करो. मैं तुम्हारा इलाज़ नहीं कर सकता.
सुंडू : अच्छा डॉक्टर साहब ये तो बता दो कि मैं ठीक कैसा होऊंगा ?
डॉक्टर :