(Post in Devanagari script - in case of difficulty in reading, please install ‘Mangal’ font)
झज्जर का ऐतिहासिक कलैंडर
झज्जर की वादियों में एक लहलहाता गरिमामय इतिहास है । यहां के जनमानस की सोच आंदोलित रही है और इसका प्रमाण इसका इतिहास है । झज्जर का दुर्भाग्य यह रहा है कि यह दिल्ली के इतना समीप है कि न तो यह राजधानी बन सका और न सत्ता की भागीदारी पा सका । इसे दिल्ली के आकाओं के अनुरूप ही रहना होता था । दिल्ली झज्जर के लिए एक बरगद का ऐसा पेड़ था, जिसके नीचे झज्जर रूपी वृक्ष फलने-फूलने पाया ही नहीं । दिल्ली-सरकार के अन्तर्गत एक परगना होने के कारण उत्तर-पश्चिम की ओर से कोई भी आक्रमण होता तो उसकी मार हर हाल में झज्जर को झेलनी पड़ती थी ।
जब झज्जर बसाई गई थी, उस समय पृथ्वीराज चौहान दिल्ली और अजमेर का राजा था और झज्जर का इलाका दिल्ली सूबे का हिस्सा था । सन् 1192 में मुहम्मद गौरी ने जब पृथ्वीराज चौहान पर हमला किया तो झज्जर का सारा इलाका एक गहरा जंगल था और इसके पूर्व में था एक मलोकन गांव और उसमें बसता था एक बहादुर, बुद्धिमान और कूटनीतिज्ञ बकुलान का जाट झोझू । यहां के जाटों ने पृथ्वीराज के हक में लड़ाई लड़ी थी । इसलिये 1193 में शहाबुद्दीन गौरी ने सजा के तौर पर इस मलोकन गांव को तबाह कर दिया था । इसी बहादुर झोझू जाट ने इस महान् शहर की नींव रखी थी, इसे पहले झोझू नगर भी कहते थी । झज्जर के माता गेट के अंदर, घोसियान मोहल्ले में आज भी झोझू जाट के वंशज रहते हैं । वहां रह रहे पोकर सिंह गहलावत के पुत्र श्री अनूप सिंह और वयोवृद्ध श्री शम्भुराम गहलावत इसी वंश से हैं । उनका कहना है कि उसके वंशज झोझू, जोणा और देवा तीन भाई थे जो वास्तव में राजस्थान से आये थे । इनकी एक बहन थी जिसका नाम सुखमा था । इनके साथ केवल तीन जातियां ही आईं थीं - मुंदालिये नाई, बबेलिये ब्राह्मण और खेल के हरिजन । झज्जर क्षेत्र में उन दिनों भाटियों का अधिपत्य था । झोझू ने बांकुलान खेड़ा के पास झज्जर बसाई, दूसरे भाई जोणा ने जोणधी बसाई और तीसरे भाई देवा जो बेऔलाद था, ने देवालय बसाया जो आज झज्जर के नेहरू कालिज की पास भव्य मंदिर के रूप में मौजूद है । इनकी बहन सुखमा ने सुरखपुर बसाया । घोसिकान मोहल्ले को पहले झोझू मोहल्ला फिर माता गेट या घोसियान मोहल्ला के नाम से जाना जाता है । झज्जर के चारों तरफ मजबूत दीवार थी, बाकायदा मजबूत दरवाजे लगे नौ गेट होते थे जिनमें माता गेट, दिल्ली गेट, सिलाणी गेट, भठिया गेट, बेरी गेट, सीताराम गेट, दीवान गेट मशहूर हैं जिन्हें आज भी जाना जाता है । लेकिन इनके केवल नाम हैं, कोई गेट नहीं है और नही किसी दीवार का नामो-निशान है ।
झज्जर के नामकरण का दूसरा ऐतिहासिक पहलू यह भी है कि यहां चारों तरफ पानी ही पानी था, इसे झरना गढ़ और झझरी के नाम से भी जाना जाता था । झज्जर के इर्द-गिर्द पानी का बहाव दक्षिण से उत्तर की ओर होता था । इसके इर्द-गिर्द साहिबी, इन्दूरी और हंसोती या कंसौटी नदियां बहा करती थीं । चारों ओर पानी ही पानी होता था । झज्जर के चारों तरफ पानी की विशाल झील होती थी, झज्जर तो एक टापू सा होता था । एक विशाल झील कोट कलाल और सूरहा के बीच होती थी । दूसरी विशाल झील कलोई और दादरी के मध्य में और तीसरी झील जो कुतानी तक पहुंचती थी, वह सोंधी, याकूबपुर और फतेहपुर के बीचों-बीच एक झील बनती थे । इसके रास्ते में एक पुल सिलानी की थली में आज भी एक नए रूप में मौजूद है । झज्जर की सीमा से पांच मील तक नजफगढ झील होती थी जो और आठ मील बुपनिया और बहादुरगढ़ तक फैल जाया करती थी । सांपला को तो यह झील अक्सर डुबोये रखती थी, 15 से 30 फुट तक गहरा पानी इस झील में भर जाया करता था । उधर झज्जर के पश्चिम में जहाजगढ़, तलाव, बेरी, ढ़राणा, मसूदपुर तक के पानी का बहाव भी झज्जर की ओर ही होता था । झज्जर के दादरी सर्कल में इन्दूरी और साहिबी नदी अलग-अलग दिशाओं से बहा करती थीं । इस तरह इस शहर का नाम पहली झाज्जू नगर, फिर झरनागढ़ और झज्जरी होते-होते झज्जर हो गया ।
सिन्धु घाटी की सभ्यता के बारे में हड़प्पा की खुदाई के अवशेषों से व प्राचीन हरयाणा के सन्दर्भ से पता चलता है कि सम्भवतः आर्यों के आगमन के कारण हड़प्पा के लोग दक्षिण-पूर्व की ओर आ गये । महाभारत के समय में इस क्षेत्र को बहुधान्यक नाम से जाना जाता था और मयूर इसका चिन्ह होता था । यौद्धेय जनपद गणराज्य यानी प्राचीन हरयाणा प्रदेश का हिस्सा था झज्जर प्रदेश ।
1191-92 : गौरी और पृथ्वीराज की लड़ाई के कारण उजड़े गांव मलोकन के बांकुलान जाट झोझू (झाजू) ने झज्जर बसाई थी ।
1192-93 : झज्जर देश की राजधानी दिल्ली के अन्तर्गत आता था । अजमेर और दिल्ली में राजा राय पिथौरा पृथ्वीराज राज करता था । गोविन्द राज झज्जर क्षेत्र का वास्तविक शासक था ।
1193-1206 : सन् 1192 में तराइन की लड़ाई में पृथ्वीराज हार गया । मोहम्मद शाहबुद्दीन गौरी ने झज्जर पर राज किया ।
1206-10 : गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक ने बतौर हिन्दुस्तान के सूबेदार झज्जर पर राज किया । दिल्ली में सल्तनत कायम की गई । इस समय में झज्जर क्षेत्र पर कुबाचा सूबेदार शासन करता था ।
1210-11 : ऐबक की मृत्यु के बाद लाहौर के सरदारों ने उसके पुत्र आरामशाह को सत्ता सौंप दी, लेकिन वह अयोग्य साबित हुआ ।
1211-35 : सुल्तान इल्तुतमिश ने आरामशाह को बन्दी बना लिया और दिल्ली की राजगद्दी पर अधिकार कर लिया ।इस शासक ने झज्जर पर 26 वर्षों तक राज किया । वास्तव में यही शासक दिल्ली सल्तनत का संस्थापक था ।
1235-36 : इल्तुतमिश के बेटे रुकनुद्दीन फिरोज ने झज्जर पर 6 महीने 29 दिन राज किया ।
1236-40 : इल्तुतमिश की बेटी रजिया ने अपने प्रेमी याकूत और अल्तुनिया के बल पर झज्जर पर 3 साल 6 महीने राज किया । रजिया की कैथल में हत्या कर दी गई थी ।
1240-42 : इल्तुतमिश के तीसरे पुत्र बहराम शाह को सत्ता मिली, लेकिन उसने इस क्षेत्र के कई प्रभावशाली अमीरों को मरवा दिया और इससे बगावत हुई और उसका वध कर दिया गया ।
1242-46 : अलाउद्दीन मसूद शाह, जो इल्तुतमिश का पोता और रुकनुद्दीन का बेटा था को सशर्त सुल्तान बनाया गया । लेकिन अमीरों ने उसे जेल में डाल दिया और उसका भी वध कर दिया । तबकते-नासिरी के लेखक मिन्हाज-उस-सिराज के अनुसार उसने 4 वर्ष, एक महीना और एक दिन राज किया ।
1246-66 : इल्तुतमिश के सबसे छोटे बेटे नसीरुद्दीन महमूद ने राज संभाला और बलबन को अपना प्रधानमन्त्री बनाया । इस शासक ने मेवात और दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में बहुत भारी नरसंहार किया ।
1266-86 : बलबन एक दास से भिस्ती, भिस्ती से अमीरी-शिकार और फिर प्रधानमन्त्री के पद तक पहुंचा । अपनी बेटी का विवाह सुल्तान सेकिया । उसने रेवाड़ी और हांसी की जागीरें भी हासिल कीं । 1286 में बलबन के बेटे बुगरा खान की बजाय सत्ता मिली बुगरा खान के बेटे कैकुबाद को, जो योग्य शासक साबित नहीं हुआ । राज का सारा काम मलिक फखरुद्दीन देखता था । उसने अपने दामाद निजामुद्दीन को पहले दादबक (महान्यायवादी) और बाद में नायब-ए-मुल्क बना कर झज्जर पर राज किया, जिससे तुर्क खुश नहीं थे । तब जलालुद्दीन खिलजी को समाना से बुलाया गया ।
1286-90 : जलालुद्दीन ने बुगरा खान के बेटे सुल्तान कैकुबाद और कयुर्मस की हत्या कर दी और इस तरह 14 साल के राज के बाद गुलाम वंश का अंत हो गया ।
1290-96 : 12 जून 1209 को जलालुद्दीन खिलजी ने दिल्ली का राज संभाला । उसने दिल्ली के कोतवाल वीरजतन, हतिया पायक, बलबनी पहलवान और फकीर सीद्दी मौला का दखल झज्जर के राज में सीधे रूप से कर दिया था ।
1296-1316 : अपने ससुर व चाचा जलालुद्दीन खिलजी की हत्या करके अलाउद्दीन खिलजी ने राजसत्ता हासिल की । उसने अपने ससुर का सिर भाले पर टांग कर सेना में घुमाया था । इसी शासक ने एक हिजड़े मलिक काफुर को मलिक नायब की उपाधि दी । 7 जनवरी से 11 जनवरी 1316 तक वह केवल कुछ दिन ही यह राज कर पाया और उसका वध कर दिया गया ।
.....continued.
.

Last edited: