rajpaldular
Active member
यूरोपीय वैज्ञानिकों ने जिस "हिग्स बोसोन (Higgs Boson)" से मिलते जुलते कण को खोजने का दावा किया है उसका एवं बिग बैंग सिद्धांत का सबसे पहला वृत्तांत हमारे पवित्रतम वेदों में आता है। वैज्ञानिकों ने 'हिग्स बोसोन' को गाड पार्टिकल अर्थात ब्रह्म कण का नाम दिया है। सबसे पवित्र एवं प्राचीन वेद "ऋग्वेद" में वर्णित नासद सूक्त में प्राचीन मानव और अंतरिक्ष को समझने की उसकी मूलभूत जिज्ञासा का पता चलता है।
नासद सूक्त में कहा गया है कि सृष्टि से पहले कुछ भी नहीं था, न आकाश था, न भूमि, न जल। इस पौराणिक श्लोक में ब्रह्मा की तुलना हिरण्यगर्भ से करते हुए बताया गया है कि सृष्टि से पहले ब्रह्म ही विद्यमान थे और उन्हीं से सारी सृष्टि का विकास हुआ है। वेदों और उपनिषदों के पश्चात आई पुराणों में अंतरिक्ष के सृजन के सिद्धांत से आगे बढ़ते हुए युगों का प्रारम्भ और उनके विनाश अथवा विध्वंस का उल्लेख किया गया। पुराणों में ब्रह्म के एक दिन को चार अरब 32 करोड़ वर्ष के बराबर बताया गया है जो एक महायुग और चार युगों के बराबर होता है। एक महायुग की समाप्ति के पश्चात प्रलय आती है और समूचा ज्ञान और सभ्यतायें नष्ट हो जाती हैं और एक नई सृष्टि का सृजन होता है।
वैज्ञानिकों का बिग बैंग सिद्धांत भी पौराणिक मानव की इस समझ को अधिक विस्तृत बनाते हुए कहता है कि 13.7 अरब वर्ष पहले समूचा अंतरिक्ष एक पिन की नोक के बराबर के बिंदु पर केन्द्रित था। बिग बैंग कहलाने वाले इस महाविस्फोट के पश्चात इस बिंदु में विस्तार होता चला गया जिसने अंतरिक्ष का आकार लिया। हमारा अंतरिक्ष अभी भी फैल रहा है। अंतरिक्ष के सृजन के साथ ही 'हिग्स बोसोन' अस्तित्व में आया में जिससे नक्षत्रों, ग्रहों, आकाशगंगाओं और जीवन का भी सृजन संभव हो सका। हमारे सभी शास्त्रों में भी बारम्बार यही लिखा गया है कि "कण-कण में हैं भगवान" |
कण अर्थात "हिग्स बोसोन" |