Try Green Tea...

Status
Not open for further replies.
ग्रीन टी इज बेस्ट

dot_h.gif

dot_h.gif


हम
tea-green.jpg
</IMG> भारतीय चाय के बेहद शौकीन हैं। कुछ लोग ग्रीन, हर्बल, ब्लैक, लेमन और आइस्ड टी का भी शौक रखते हैं। हालांकि हालिया रिसर्च में सामने आया है कि ग्रीन टी आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
कैफीन और ब्लैक टी के गिलासों को दूर कर दीजिए। अभी तक आप सोच रहे थे कि ये सेहत के लिए सबसे अच्छे हैं, जबकि सेहत के लिहाज से ग्रीन टी सबसे अच्छी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफिनॉल्स की भरपूर मात्रा होती है। चीनी लोग काफी पहले से इसके फायदे को जानते हैं। इसलिए वे पिछले 4 हजार सालों से इसका इस्तेमाल सिर दर्द से लेकर डिप्रेशन तक में करते आए हैं। वे ग्रीन टी को सेहत का नेचुरल सीक्रेट मानते हैं।
डिफरेंट क्या है
ग्रीन टी का टेस्ट सामान्य चाय जैसा नहीं होता लेकिन इसका फ्लेवर फ्रेश और लाइट होता है। इसकी कुछ वैरायटी हल्की मिठास लिए होती है, जिसे पसंद के अनुसार दूध और शक्कर के साथ सर्व किया जा सकता है।
कैसे बनाएं
ग्रीन टी का परफेक्ट कप बनाने के लिए एक कप में 2-4 ग्राम चाय या एक टी बैग का उपयोग करें। पानी को पूरी तरह उबलने दें, इसके बाद उसे तीन मिनट के लिए रखा रहने दें। कप में रखे टी बैग या चाय पर गर्म पानी डालें और फिर तीन मिनट छोड़ दें। इसे कुछ देर और ठंडा होने दें और सर्व करें।
किस-किस के लिए
अभी तक ऐसी चाय बच्चों को पिलाने को कोई खास तवज्जो नहीं दी गई है। ब्रांड के अनुसार एक दिन में दो से तीन कप ग्रीन टी फायदेमंद है। इसका मतलब है कि एक दिन में 300-400 मिलीग्राम ग्रीन टी का डोज पर्याप्त है।
नुकसान भी हो सकता है
अब तक ग्रीन टी का सिर्फ एक ही नुकसान सामने आया है वो है इनसोमनिया यानी नींद कम आने की बीमारी। इसकी वजह चाय में मौजूद कैफीन है। हालांकि इसमें कॉफी के मुकाबले कम कैफीन होता है।

Anil jakhar
99286 ooo69
 
भाई साहब नमस्कार
आप ने तो बहुत ही बडिया इंफोर्मेशन दी है मै खुद भी इस चाय का शौकीन हुं और इस्के फायदे भी है जैसा कि आप ने लिखा है
Thanks for sharing such a nice thread
Keep purring

 
Status
Not open for further replies.
Back
Top