urmiladuhan
New member
वेश भूषा में परिवर्तन सामाजिक विकास की प्रक्रिया और साधनों की उपलब्धता के साथ कंधे से कन्धा मिला कर चलता है I
उन्नत और विकसित देशों में शहरों के बीच पार्कों में आप बिकिनी में धूप सेकती युवतियों का नज़ारा ले सकते हैं, परन्तु हिन्दुस्तान में तो दिल्ली जैसे शहर में भी आपको शायद ही ये नज़ारा नसीब हो I इसलिए, ड्रेस के मामले में लड़कियों को लम्बी छलांग लगाने से पहले, आस-पास के माहौल को ध्यान में रखना चाहिए I
मैं देखता हूँ, आजकल की व्यस्क लडकियां एवं युवा महिलाए काफी खुला और पारदर्शी परिधान पसंद करती हैं I ब्लाउज इतना छोटा कि जरा सी हवा चलने पर या ऊंचा उठने पर नाभि स्पष्ट दिखाई देती है I पैंट इतनी तंग की जरा झुकते ही, इज्ज़त खतरे में पड़ जाती है I कभी कभी तो आश्चर्य होता था कि इतनी तंग जीन में कई भiरी भरकम महिलाए अपने आप को कैसे फंसाती है I अभी हाल ही में पता चला कि आजकल खिंचावदार (stretchable ) जीन का चलन है और वे किसी भी साइज़ वाली महिला में फिट हो सकती है I यह सब हमारी वर्तमान परिस्थितयों से मेल नहीं खता I थोड़े ढंग के कपडे तो पहनने ही चाहियें I ब्याह शादी में साड़ी के नाम पर अंग प्रदर्शन आम बात हो गई है , छोटा सा ढाई इंच का बिन बाजू का ब्लाउज पहल कर DJ की ताल पर लड़कियां खूब ठुमके लगती हैं I जहाँ लोगों की मानसिकता अभी भी यौन संबंधी कई कमजोरियों की गुलाम हो, वहां महिलाओं को सावधानी की जरूरत है और एसा करके वे काफ़ी हद तक ताना कशी से बच सकती हैं I
वैसे तो पहरावा एक व्यक्तिगत पसंद का मामला है और इसमें हमें किसी को भाषण देने का नैतिक अधिकार नहीं है परन्तु विपिन ने दृष्टिकोण पूछा तो मैंने बता दिया I वैसे छोटे छोटे कपड़ों में महिलायें सुन्दर लगती हैं और इसमें कोई सैधांतिक बुराई नहीं है, खासकर हिन्दुस्तान जैसे गर्म जल वायु वाले देश में , परन्तु उन मूर्ख लोंगों को कौन समझाए जो रात दिन गंदी नज़र लिए छेड़-छाड़ की फिराक में रहते हैं I इसके अलावा हमारी पुलिस व्यवस्था भी काफी लचर है और अपराधियों को काबू करने में पूरी तरह नाकाम है I इसलिए महिलाओं को ही पहनावे का ध्यान करना चाहिए I
I am sick of reading such lecherous comments on women and their physical attributes. I don't know why moderators are not doing anything about v.p singh.