जब से दुनिया बनी है दौलत और ओहदे की क़द्र बदस्तूर कायम है I गधे अंगूर खाते रहे हैं और घोड़े घास खाने को मजबूर हैं I आज के समाज में भी स्थिति कुछ ऐसी ही है I किसी के पास सौभाग्य से पैतृक संपत्ति की विरासत है या किसी को राजनैतिक सिफारिस से अच्छी नौकरी मिली हुई है तो उनकी अपेक्षा यही होती है की लोग उनको इस उधार की हैसियत के अनुसार समाज में एक खास दर्जा दें I एक शाही खानदान या राजनैतिक घराने में पैदा होने वाला कुत्ता भी अपने आप को शहर के बाकी कुत्तों का सरदार समझेगा, इसलिए इज्ज़त की भूख एक मानवीय कमजोरी ही नहीं एक पाशविक कमजोरी भी है I एक गाँव का गरीब किसान, चाहे कितना ही ईमानदार और नेक नीयत आदमी हो, उसको आजकल अपनी ही जाति या वर्ग के लोग जो जैसे तैसे शहर में पहुँच गए, हेय दृष्टि से देखते हैं I क्योंकि उन्होंने अपने घर के बड़ों से या इर्द गिर्द के लोगों को इन गरीब और लाचार गरीब किसानों और मजदूर वर्ग के लोगों की लाचारी और बदहाली का मज़ाक उड़ाते देखा होगा या उनके बारे में तुच्छ बात करते सुना होगा I इसलिए यह सोच पीढी दर पीढी संकर्मित होती चली जाती है और वर्तमान पीढी के तथाकथित classy लोग अपने बच्चों के दिमागों में भी इसे प्रकार के मूल्य inject कर रहे हैं. मुझे किसी शायर की कुछ भूली बिसरी पंक्तिया याद आ रही हैं जो शायद उसने शर्मीला जैसी किसी नखरो जाटनी से कही होंगी :
आप बेवज़ह परेशान सी क्यों है नेक मादाम,
लोग कहते है तो ठीक ही कहते होंगे,
मेरे अहबाब ने तहजीब ना सीखी होगी,
मेरे माहौल में इंसान ना रहते होंगे I
नूर-ए-सरमाया से होती है रू-ए-तमददुन की जिला,
हम जहाँ रहते हैं वहां तहज़ीब नहीं पल सकती I
मुफलिसी हिस्से लताफत मिटा देती है,
भूख आदाब के सांचों में नहीं ढल सकती I
Glossary :नूर-ए सरमाया = पूंजी की चमक,
रू-ए- तमददुन की जिला = सभ्यता के चेहरे की चमक
हिस्से लताफत = कोमलता का भाव
हिन्दुस्तान का अधिकाँश हिस्सा गाँव है और वहां पर जीवन यापन बहुत कठिन और अभाव ग्रस्त है इसलिए वे लोग शहरी लोगों की तरह विलासिता के साधन और trendy चीज़ों के बारे में शायद इतना नहीं जानते जितना एक कॉन्वेंट की पढी लिखी, डिफेन्स background रखने वाली, पटापट अंग्रेज़ी बोलने वाली, घुमावदार कुर्सी पर गुडगाँव के किसी वातानुकूलित कक्ष में बैठकर juicy गपशप करने वाली, tight jean और छोटी कुडती पहनने वाली, बालों पर चश्मा टांग कर पांचवे गैर में गाडी चलाने वाली, सुशी-बार और डिस्को में जाने वाली, टकीला, स्मिर्नोफ़, बकार्डी या दूसरे पेय पदार्थों का पंच गटक कर वेस्टर्न म्यूजिक पर थिरकने वाली किसी पाश्चात्य रंग में रंगी होने का ढोंग करने वाली महिला जानती हो I परन्तु न जाने क्यों मेरे मन में आज भी पसीने में तर बतर, फटे हाल किसान और मजदूर के लिए तथाकथित classy लोगों से अधिक इज्ज़त है I न जाने क्यों आज भी दिल उन्ही के लिए धड़कता है I उनकी बेबाक बातों में आज भी साफगोई और सादगी है जो उनके प्रति एक इज्ज़त का भाव जगाती है I और न जाने क्यों मुझे अभिजात वर्ग के दिखावे और खोखलेपन से इतनी नफरत क्यों है I शायद इसलिए कि मेरी रूह आज भी गाँव के ऊबड़ खाबड़ खेतों में बसी है, और वो ग्रामीण अल्हड़पन मेरे व्यवहार का हिस्सा बन गया है I
The conclusion is that one should neither expect respect according to one's wealth and position nor one should accord undeserved respect to someone according to his/her financial standing and rank/social status, political background etc. Respect those who respect you. Ideally, the principle of strict reciprocity should be the deciding factor.