Zara yaad karo qurbaani...23 March... Shahidi Divas

jakharanil

New member
Pyare dosto,
jaisa ki hum jante hein ki 23 march aane wala h aur fir se wohi 3 fanaha hue jismo ke dariya ko hum mehsus kar rehe hein............to muje btao ki aap 23 march ke din bhagat ke naam pe kya karoge........mere liye meri jindigi ka sirf ek din aisa hota h jisse bhahar nikalne ka dil nhi karta............wo h 23 MARCH......dosto yahan pe aap muje btao ki aap log us din kya karte hein....tum kesa mehsus karte ho aur abki baar ke 23 march ki kya planning h..........TO SURU HO JAO...........
INQUILAB ZINDABAD.... http://en.wikipedia.org/wiki/Bhagat_Singh#cite_note-8
 
Hamme to bas 2 oct, 15 august and 26 january hi yaad rehve hai, baaki din ka koi pata nahi rehta ak kab ke hoya tha. koi teri swal ka yaad dila de to baat aur hai. Baki tam bata do ke kara karo 23 march ku, hum bhu try maar lenge.

Pyare dosto,
jaisa ki hum jante hein ki 23 march aane wala h aur fir se wohi 3 fanaha hue jismo ke dariya ko hum mehsus kar rehe hein............to muje btao ki aap 23 march ke din bhagat ke naam pe kya karoge........mere liye meri jindigi ka sirf ek din aisa hota h jisse bhahar nikalne ka dil nhi karta............wo h 23 MARCH......dosto yahan pe aap muje btao ki aap log us din kya karte hein....tum kesa mehsus karte ho aur abki baar ke 23 march ki kya planning h..........TO SURU HO JAO...........
INQUILAB ZINDABAD....
 
जरा याद करो कुर्बानी

ये पंक्तियां भगत सिंह ने अपनी शहादत से कुछ दिन पहले लिखी थीं.

.........उसे फिक्र है हरदम नया तर्ज –ए-जफा क्या है.......

हमें ये शौक है देंखें सितम की इन्तहा क्या है......

कोई दम का मेहमां हूं ए एहले महफिल.....

चरागे सहर हूं, बुझा चाहता हूं.......

हवा में रहेगी मेरे खयाल की बिजली........

ये मुश्तके खाक है, फानी मिले न मिले......

सितम्बर 27, 1907 ------ मार्च 23, 1931


368291.jpg

bhagat-singh-sukh-dev-raj-guru-20050323-0918411.jpg

shaheed-bhagat-singh-10-Bhagat-Singh.jpg

8a2e0a92-b6f1-11dd-a31c-000b5dabf613.jpg

%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%AB.JPG
 
  • जन्म 27 सितम्बर, 1907 को पंजाब के जिला लायलपुर में बंगा गांव (पाकिस्तान) में हुआ
  • वर्ष 1923 में एफ.ए. परीक्षार् उत्तीण की
  • वर्ष 1924 में गणेश शंकर विद्यार्थी,बटुकेश्वर दत्त और चन्द्रशेखर आजाद के संपर्क में आए। हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य बने।
  • लाहौर में 1926 में नौजवान भारत सभा का गठन किया। यह सभा धर्मनिरपेक्ष संस्था थी तथा इसके प्रत्येक सदस्य को सौगन्ध लेनी पड़ती थी कि वह देश के हितों को अपनी जाति तथा अपने धर्म के हितों से बढक़र मानेगा।
  • 17 नवम्बर, 1928 को लाला लाजपतराय की हत्या का बदला लेने के लिए हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन ने भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव, आजाद और जयगोपाल को यह कार्य सौंपा। इन क्रांतिकारियों ने साण्डर्स को मारकर लालाजी की मौत का बदला लिया।
  • 8 अप्रैल, 1929 को असेम्बली में पहुंचे। जैसे ही बिल के पक्ष में निर्णय देने के लिए असेम्बली का अध्यक्ष उठा, भगतसिंह ने बम फेंका। नारा लगाया इन्कलाब जिन्दाबाद... साम्राज्यवाद का नाश हो, इसी के साथ अनेक पर्चे भी फेंके, जिनमें अंग्रेजी साम्राजयवाद के प्रति आम जनता का रोष प्रकट किया गया था। बम फेंकने के उपरान्त इन्होंने अपने आपको गिरफ्तार कराया।
  • भगतसिंह ने 6 जून, 1929 के दिन अपने पक्ष में वक्तव्य दिया, जिसमें भगतसिंह ने स्वतंत्रता, साम्राज्यवाद, क्रांति आदि पर विचार प्रकट किए तथा सर्वप्रथम क्रांतिकारियों के विचार सारी दुनिया के सामने रखे।
  • फांसी का समय प्रात:काल 24 मार्च, 1931 निर्धारित हुआ था, पर सरकार ने भय के मारे 23 मार्च को सायंकाल 7.33 बजे, उन्हें कानून के विरुध्द एक दिन पहले, प्रात:काल की जगह संध्या समय तीनों देशभक्त क्रांतिकारियों को एक साथ फांसी देने का निश्चय किया।
  • जेल अधीक्षक जब फांसी लगाने के लिए भगतसिंह को लेने उनकी कोठरी में पहुंचा तो उसने कहा, "सरदारजी। फांसी का वक्त हो गया है, आप तैयार हो जाइए". उस समय भगतसिंह लेनिन के जीवन चरित्र को पढ़ने में तल्लीन थे, उन्होंने कहा, "ठहरो। एक क्रांतिकारी दूसरे क्रांतिकारी से मिल रहा है." और फिर वे जेल अधीक्षक के साथ चल दिए।
  • फांसी पर चढ़ने के कुछ मिनट पहले तक वो लेनिन को पढ़ रहे थे।
  • अंतिम इच्छा थी कि जेल की ही एक महिला सफाई कर्मचारी के हाथ से खाना खाना।
  • भगत ने २४ साल के भी कम उम्र में इतना पढ़ा कि तीन बार पीएचडी हो जाए।
  • फांसी के तीन दिन पहले उन्होंने चिठ्ठी लिखी कि तीनों क्रांतिकारियों पर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने का दोषी ठहराकर गोली मार दी जाए, न कि अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी साउंड्रस की हत्या के जुर्म में सज़ा दी जाए।

भगत सिंह ने कहा…


  • "बम और पिस्तौल कभी-कभी क्रांति को सफल बनाने के साधन हो सकते हैं…। विद्रोह को क्रांति नहीं कहा जा सकता। यद्यपि यह हो सकता है कि विद्रोह का परिणाम क्रांति हो। क्रांति शब्द का अर्थ ‘प्रगति के लिये परिवर्तन की भावना एव आकांक्षा है। यह ज़रूरी है कि पुरानी व्यवस्था हमेशा न रहे और वह एक नई व्यवस्था के लिये जगह ख़ाली करती रहे, जिससे कि एक आदर्श व्यवस्था संसार को बिगड़ने से रोक सके।"
  • "धर्म का रास्ता अकर्मण्यता का रास्ता है, सब कुछ भगवान के सहारे छोड़कर भगवान के सहारे हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाने का रास्ता है। वह कभी मेरा रास्ता नहीं बन सकता। जो लोग इस जगत को मिथ्या समझते हैं, वे कभी दुनिया की भलाई और इस देश की आज़ादी के लिये ईमानदारी से नहीं लड़ सकते। धर्म का रास्ता श्रमजीवी जनता के शोषण का हिंसक रास्ता है।"
  • "भारतीय मुक्ति संग्राम तब तक चलता रहेगा जब तक मुट्ठी भर शोषक लोग अपने फायदे के लिए आम जनता के श्रम को शोषण करते रहेंगे। शोषक चाहे ब्रिटिश हों या भारतीय।’ "
  • "अगर आपकी सरकार हिन्दुस्तानी समाज के ऊपरी तबकों के नेताओं को छोटी-मोटी रियायतों व समझौतों के जरिये लुभाकर अपनी तरफ करने और इस तरह संघर्षशील जन समुदाय के बीच कुछ समय के लिये निराशा पैदा करने की कोशिश करती है तथा इसमें कामयाब हो जाती है, तो भी इसकी परवाह न करो। हमारी जंग जारी रहेगी । अलग-अलग समय पर यह अलग-अलग रूप ले सकता है। यह कभी खुला तो कभी गुप्त, कभी पूर्णतया उत्साहजनक या कभी जीवन-मौत का घमासान संघर्ष हो सकता है। रास्ता खूनी होगा या कुछ हद तक शांतिपूर्ण, इसका चयन आपके हाथ में है। जैसा भी जरूरी समझते हो, वैसा करो। परन्तु वह जंग निरंतर चलेगा, नयी ताकत, ज्यादा बहादुरी और अडिग संकल्प के साथ, जब तक समाजवादी गणराज्य की स्थापना न होगी ।"

जवाहरलाल नेहरू ने अपनी आत्मकथा में यह वर्णन किया है -"भगतसिंह एक प्रतीक बन गया। साण्डर्स के कत्ल का कार्य तो भुला दिया गया, लेकिन चिह्न शेष बना रहा और कुछ ही माह में पंजाब का प्रत्येक गांव और नगर तथा बहुत कुछ उत्तरी भारत उसके नाम से गूंज उठा। उसके बारे में बहुत से गीतों की रचना हुई और इस प्रकार उसे जो लोकप्रियता प्राप्त हुई। वह आश्चर्यचकित कर देने वाली थी। "

भगतसिंह तथा उनके साथियों को फांसी दिए जाने पर लाहौर के उर्दू दैनिक समाचार-पत्र पयाम ने लिखा था -"हिन्दुस्तान इन तीनों शहीदों को पूरे ब्रितानिया से ऊंचा समझता है। अगर हम हजारों-लाखों अंग्रेजों को मार भी गिराएं, तो भी हम पूरा बदला नहीं चुका सकते। यह बदला तभी पूरा होगा, अगर तुम हिन्दुस्तान को आजाद करा लो, तभी ब्रितानिया की शान मिट्टी में मिलेगी। ओ ! भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव, अंग्रेज खुश हैं कि उन्होंने तुम्हारा खून कर दिया, लेकिन वो गलती पर हैं। उन्होंने तुम्हारा खून नहीं किया, उन्होंने अपने ही भविष्य में छुरा घोंपा है। तुम जिन्दा हो और हमेशा जिन्दा रहोगे।"

गाँधी जी ने कहा था की " मै भगत सिंह की विशेषताओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता ,भगत सिंह की देशभक्ति और भारतीयता के लिए उसका अगाध प्रेम अतुलनीय है । "
 
Revolution does not necessarily involve sanguinary strife, nor is there any place in it for individual vendetta. It is not the cult of the bomb and the pistol. By Revolution we mean that the present order of things, which is based on manifest injustice, must change. Producers or labourers, in spite of being the most necessary element of society, are robbed by their exploiters of their labour and deprived of their elementary rights. The peasant who grows corn for all, starves with his family; the weaver who supplies the world market with textile fabrics, has not enough to cover his own and his children’s bodies; masons, smiths and carpenters who raise magnificent palaces, live like pariahs in the slums. The capitalists and exploiters, the parasites of society, squander millions on their whims. These terrible inequalities and forced disparity of chances are bound to lead to chaos. This state of affairs cannot last long, and it is obvious, that the present order of society in merry-making is on the brink of a volcano.​
​
The whole edifice of this civilisation, if not saved in time, shall crumble. A radical change, therefore, is necessary and it is the duty of those who realise it to reorganise society on the socialistic basis. Unless this thing is done and the exploitation of man by man and of nations by nations is brought to an end, suffering and carnage with which humanity is threatened today, cannot be prevented. All talk of ending war and ushering in an era of universal peace is undisguised hypocrisy.​
​
By Revolution, we mean the ultimate establishment of an order of society which may not be threatened by such break-down, and in which the sovereignty of the proletariat should be recognised and a world federation should redeem humanity from the bondage of capitalism and misery of imperial wars.

​
— From the statement of Bhagat Singh and Batukeshwar Dutt in Assembly Bomb Case, read out by Asaf Ali in the sessions court, Delhi on June 6, 1929.​
 
First of all my sincere regards for the three real heros, we must try to ensure that public donot forget our real heros, by atlist remembering them more often.regards
 
Back
Top