sanjeev_balyan
New member
Same gotra marriage , honour killing, martyubhoj, girl education, uncontrolled expenditure on weddings etc are the main points for discussion. Good initiative again but I don’t think that some concrete thing will come out and IMPLEMENTED. Few paper news about this panchayat
सोरम में 13 व 14 नवम्बर को होने वाली सर्वखाप पंचायत के संबंध में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने बताया कि पंचायत के लिए सौ बीघा भूमि खाली कराई जा रही है। पंचायत स्थल के निकट चार हेलीपैड बनाए जाएंगे।
पंचायत में आने वाले वीआईपी लोगों के लिए विशेष व्यवस्था हेतु प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत हो गई है। टिकैत ने बताया कि पंचायत में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र व दारा सिंह, पतंजलि योग पीठ के आचार्य बालकिशन, महाराष्ट्र के एटीएस चीफ केपीएस रघुवंशी व यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह आ रहे हैं।
सौरम में होने वाली महापंचायत पर पूरे देश की नजर गड़ी है। सगोत्रीय विवाह पर अंकुश के लिए सरकार द्वारा कानून न बनाया जाना भारतीय संस्कृति सभ्यता पर ठेस है। सगोत्रीय विवाह पर अंकुश को लेकर हरियाणा में भी पंचायतें हुए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सौरम महापंचायत की सफलता के लिए देश के खाप चौधरियों एवं जनता से एकजुटता की अपील की। महेंद्र सिंह के बेटे राकेश टिकैत ने भी सफलता के लिए एकजुटता का आह्वान किया। राकेश ने बताया कि महापंचायत स्थल पर सिसौली से छह, मुंडभर, काकडा, नंगला और धौलरा से 2-2 जबकि गढ़ी से तीन भंडारे आयोजित किए जाएंगे। महापंचायत स्थल पर 100 से ज्यादा भंडारों का आयोजन किया जाएगा।