serv khap panchayat on 13 / 14 Nov

sanjeev_balyan

New member
Same gotra marriage , honour killing, martyubhoj, girl education, uncontrolled expenditure on weddings etc are the main points for discussion. Good initiative again but I don’t think that some concrete thing will come out and IMPLEMENTED. Few paper news about this panchayat


सोरम में 13 व 14 नवम्बर को होने वाली सर्वखाप पंचायत के संबंध में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने बताया कि पंचायत के लिए सौ बीघा भूमि खाली कराई जा रही है। पंचायत स्थल के निकट चार हेलीपैड बनाए जाएंगे।

पंचायत में आने वाले वीआईपी लोगों के लिए विशेष व्यवस्था हेतु प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत हो गई है। टिकैत ने बताया कि पंचायत में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र व दारा सिंह, पतंजलि योग पीठ के आचार्य बालकिशन, महाराष्ट्र के एटीएस चीफ केपीएस रघुवंशी व यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह आ रहे हैं।
सौरम में होने वाली महापंचायत पर पूरे देश की नजर गड़ी है। सगोत्रीय विवाह पर अंकुश के लिए सरकार द्वारा कानून न बनाया जाना भारतीय संस्कृति सभ्यता पर ठेस है। सगोत्रीय विवाह पर अंकुश को लेकर हरियाणा में भी पंचायतें हुए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सौरम महापंचायत की सफलता के लिए देश के खाप चौधरियों एवं जनता से एकजुटता की अपील की। महेंद्र सिंह के बेटे राकेश टिकैत ने भी सफलता के लिए एकजुटता का आह्वान किया। राकेश ने बताया कि महापंचायत स्थल पर सिसौली से छह, मुंडभर, काकडा, नंगला और धौलरा से 2-2 जबकि गढ़ी से तीन भंडारे आयोजित किए जाएंगे। महापंचायत स्थल पर 100 से ज्यादा भंडारों का आयोजन किया जाएगा।
 
Bhai 20 bar isi isi panchayat ho li per ab to koi fayda ni hoya.............chalo is baar bhi dekh lete hain kya result nikalta hai.
 
Bhai Jaton kee Panchayat hai or sarey hee choudhery hai isliyea sarsammiti say faisla hona to muskil hee hai per muddey easey hai kee kuch na kuch hona jarur chahiyea. Specially sgotra marriges per or Saadiyeo mein dikhavey per jarur rok lagni chahiyea.
 
पंचायत स्थल के निकट चार हेलीपैड बनाए जाएंगे।

पंचायत में आने वाले वीआईपी लोगों के लिए विशेष व्यवस्था हेतु प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत हो गई है।

गाडी मै बैठ के नहीं आया जाता इन्ते, जो helipad बनाने पडेंगे इनकी खातिर I म्हारे ये जाट भाई भी कतई बावले रहगे इन राजनैतिक सेठ लोगां की सेवा मैं लाग रहे सें I ये सिर्फ आपने-आपने vote पकाते फिरैं सें आर लच्छेदार भाषण झाड के चले जां गे I इनकी कथनी आर करनी मैं फर्क सै Iपंचायत मै सारे भाई बराबर के होते हैं ये VIP पंचायती पहली बार सुने.
 
history of serv khap and role of Soram viilege



हर्षव*र्द्धन काल में गठित हुई सर्वखाप के पहले मंत्री बने थे राव राम राणा

-अब तक 25 मंत्रियों ने संभाली सर्वखाप की कमान, ताज सोरम के ही पास

-दहेज प्रथा, बढि़यार, मृतकभोज समेत कई अहम फैसलों की रही साक्षी



सोरम की सरजमी में इतिहास की सिलवट साफ दिखाई पड़ती हैं। यहां की चौपाल पर अभी तक सजी सर्वखाप पंचायत के अहम फैसले जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक गूंजे और उन पर अमल भी हुआ। इनमें कभी पांच बर्तन-पांच बराती तो कभी नशाखोरी के समूल नाश को दुंदभी बजी।

शाहपुर क्षेत्र गांव सोरम की चौपाल खुद में इतिहास समेटे है। इतिहास भी ऐसा जिसने 'इतिहास' रच दिया। सैकड़ों साल पहले राजा हर्षव*र्द्धन के शासनकाल में सर्वखाप का गठन हुआ। मंशा बिखरी हुई खापों को एक मंच पर लाकर समाज के उत्थान को कदम बढ़ाने की रही। गठन के वक्त सोरम को सर्वखाप मंत्री की जिम्मेदारी मिली और राव राम राणा को पहला सर्वखाप मंत्री बनाया गया। सोरम के लिए गौरवमयी बात यह है कि सर्वखाप मंत्री का ताज आज तक इसी गांव के सिर सजा है।

यह ऐतिहासिक चौपाल चौधरी नरपत सिंह के प्रयासों से बनी। अंग्रेजी शासन के दौरान पंचायतों पर पाबंदी रही पर तब भी सर्वखाप की पंचायत होती रही। हालांकि दस्तावेजों में 1950 में सर्वखाप की पहली पंचायत का जिक्र है, जिसमें दहेज प्रथा के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर पांच बर्तन-पांच बाराती का नारा बुलंद किया गया। इसके बाद 1956 में तीन दिन चली पंचायत में बढि़यार के विरोध प्रस्ताव पर मुहर लगी, जिसका साफ असर दिखा। बारात ठहरने की समय सीमा घटकर तीन दिन और फिर एक दिन हुई। इसके पचास साल बाद 2006 में बालियान खाप के मुखिया चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत के संयोजन में हुई पंचायत दहेज प्रथा, नशाखोरी, युवाओं में बढ़ते अपराध और मृतकभोज के खिलाफ सर्वखाप की मुहर लगी।

मजबूती को मुगलों ने भी माना
'मुल्क हिंदोस्तान में रहने वाले हर कौम और मजहब के लोगों से मेरी इल्तजा है कि इस नामुराद फिरंगी कौम से मुल्क की हुकुमत छीनकर मुल्म के काबिल और समझदार खुदापरस्त की पंचायत इकट्ठी करो और उसके हाथ में मुल्क को सौंप दो। हरियाणा की सर्वखाप पंचायत की तरह ही सारे मुल्क की एक पंचायत बनाओ और उन पंचों में से एक जज पंचायती तरीके से मुल्क का आईन बनाकर हुकूमत चलावे। मैं अपने सारे अख्तियार उस पंचायत को खुशी से देता हूं'

--जफर बहादुरशाह (एक जुलाई 1857 को जारी मुगल बादशाह का फरमान, जो सर्वखाप के पास सुरक्षित है।)


सन् 1528 में बाबर बादशाह और 1857 में बहादुरशाह जफर सोरम आए, जबकि सन् 1451 से 1526 तक दिल्ली के शासक रहे सिकंदर लोदी भी सोरम आए। बाबर ने यहां की पंचायत व्यवस्था देख इज्जत का एक रुपया देने के साथ ही ताउम्र पगड़ी के 125 रुपये देने की घोषणा की थी। 989 हिजरी में बादशाह अकबर, 1030 हिजरी में जहांगीर तथा 1106 हिजरी में शहंशाह बहादुरशाह के शाही फरमान सर्वखाप मंत्री को मिले। दस्तावेजों मे इसका तफ्शील से जिक्र है।



आजादी के हवनकुंड में दी आहुति

इतना ही नहीं सोरम की ऐतिहासिक चौपाल पर बिजरौल, शामली, भोकरहेड़ी सहित दर्जनों गांवों के क्रांतिकारियों की पंचायत के बाद अंग्रेजी हुकूमत खबरा गई। यहां के बलवंत मोटा, बलवंत खोटा, मामचंद, नत्थू मियां, नाहर सिंह व नत्थू भगत आदि ने देश की स्वतंत्रता के लिए सिर कटाए। पंचायत की इस आहुति ने आजादी के हवन कुंड में ज्वाला और तेज की थी।
 
history of serv khap and role of Soram viilege
हालांकि दस्तावेजों में 1950 में सर्वखाप की पहली पंचायत का जिक्र है, जिसमें दहेज प्रथा के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर पांच बर्तन-पांच बाराती का नारा बुलंद किया गया। इसके बाद 1956 में तीन दिन चली पंचायत में बढि़यार के विरोध प्रस्ताव पर मुहर लगी, जिसका साफ असर दिखा। बारात ठहरने की समय सीमा घटकर तीन दिन और फिर एक दिन हुई। इसके पचास साल बाद 2006 में बालियान खाप के मुखिया चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत के संयोजन में हुई पंचायत दहेज प्रथा, नशाखोरी, युवाओं में बढ़ते अपराध और मृतकभोज के खिलाफ सर्वखाप की मुहर लगी।

मजबूती को मुगलों ने भी माना
'मुल्क हिंदोस्तान में रहने वाले हर कौम और मजहब के लोगों से मेरी इल्तजा है कि इस नामुराद फिरंगी कौम से मुल्क की हुकुमत छीनकर मुल्म के काबिल और समझदार खुदापरस्त की पंचायत इकट्ठी करो और उसके हाथ में मुल्क को सौंप दो। हरियाणा की सर्वखाप पंचायत की तरह ही सारे मुल्क की एक पंचायत बनाओ और उन पंचों में से एक जज पंचायती तरीके से मुल्क का आईन बनाकर हुकूमत चलावे। मैं अपने सारे अख्तियार उस पंचायत को खुशी से देता हूं'

--जफर बहादुरशाह (एक जुलाई 1857 को जारी मुगल बादशाह का फरमान, जो सर्वखाप के पास सुरक्षित है।)


सन् 1528 में बाबर बादशाह और 1857 में बहादुरशाह जफर सोरम आए, जबकि सन् 1451 से 1526 तक दिल्ली के शासक रहे सिकंदर लोदी भी सोरम आए। बाबर ने यहां की पंचायत व्यवस्था देख इज्जत का एक रुपया देने के साथ ही ताउम्र पगड़ी के 125 रुपये देने की घोषणा की थी। 989 हिजरी में बादशाह अकबर, 1030 हिजरी में जहांगीर तथा 1106 हिजरी में शहंशाह बहादुरशाह के शाही फरमान सर्वखाप मंत्री को मिले। दस्तावेजों मे इसका तफ्शील से जिक्र है।

इत।
भाई पांच बर्तन पांच बाराती के सिधांत का पालन क्या वास्तव में हो रहा है ? क्या दहेज़ प्रथा, म्रत्यु भोज, नशाखोरी और युवाओं में बढ़ते हुए व्यसन कम हुए २००६ की पंचायत के बाद I सब की सब बुराइयाँ बदस्तूर जारी हैं - अलबत्ता बढी हैं I क्योंकि इन आजकल के पंचातियों की बातों में वो साफगोई नहीं जो इस पंचायत के संस्थापकों में थी I निश्चित रूप से मूल्यों का ह़ास/पतन (degeneration ) तेजी से हो रहा है परन्तु ईमानदार और निस्वार्थी पंचों का अकाल पड़ा हुआ है I इसलिए आजकल के इन VIP पंचों से ज्यादा अपेक्षा करना हमारी नासमझी ही कही जाएगी I अपनी राजनैतिक रोटियां सकने में इनका ध्यान ज्यादा है, असल मुद्दों में कम I
अगर मुस्लिम शाशकों द्वारा इन पंचायतों की मान्यता की बात करें तो शायद आप भूल रहे हैं की मुस्लिम शाशक भी किसी मायने में कम अत्याचारी नहीं थे अंग्रेजों से I वे कौनसे हमारे गोती भाई थे I थे तो वो भी विदेशी आक्रमण कारी जो शायद अफ्घनिस्तान, ईरान (Persia ), तुर्की और मंगोलिया वगैरा से आते थे, लूटेरे थे और बाद में यहाँ settle हो गए I नफरत और आतंकवाद की खेती की शुरुआत हिंदुस्तान में वहीँ से शुरू हुई. और अंग्रेज शाशकों को हिंदुस्तान से भागने के पीछे उनकी मंशा जाटों या हिन्दुओं का हित करना नहीं था बल्कि अपनी एक-छत्र सल्तनत को कायम रखना था I
 
Same gotra marriage , honour killing, martyubhoj, girl education, uncontrolled expenditure on weddings etc are the main points for discussion. Good initiative again but I don’t think that some concrete thing will come out and IMPLEMENTED. Few paper news about this panchayat


सोरम में 13 व 14 नवम्बर को होने वाली सर्वखाप पंचायत के संबंध में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने बताया कि पंचायत के लिए सौ बीघा भूमि खाली कराई जा रही है। पंचायत स्थल के निकट चार हेलीपैड बनाए जाएंगे।


These meetings( panchayats) are only a beginning.

The momentum has to be maintained. It is very encouraging to see panchayat after panchayat being held.

This will increase the awareness among the Jats and other communities about the issues at hand. Sooner or later the panchayat will be able to gather and then use its power to benefit the people.

It is direct democracy and should be encouraged.

We should not get depressed about the lack of obvious progress. This will be a long hard road.

We have 15,000 members here, who should also take a little interest. You will see things change.

Shoram, as has been pointed out, has a special place in the history of our people. It has been the capital of this jat republic since the time of the Jat leader and Emperor Harsh Vardhan circa 606 AD

Equally one should take note of the immense service the Baliyan clan and family have over the centuries in maintaining the decorum of the Waziri office in the period.

Elsewhere e would have seen a feudal society develop, but here they maintained their republican character, and served the Jat society selflessly.

I have visited Shoram and seen the artifacts and writing that are still there.d courage, support the Panchayat.

It will not be perfect, but the fact it is being held, is enough reason for celebration.

It would be wonderful if more members come forward and participate.


What has survived for over 1,500 years , will not disappear so easily. Have faith.

Ravi Chaudhary
 
Who are guests?

I heard ex president Abdul Kalam,and Kiran Bedi mentioned.

The organizers need lwith publicity. and media.

Ravi Chaudhary
 
Same gotra marriage , honour killing, martyubhoj, girl education, uncontrolled expenditure on weddings etc are the main points for discussion. Good initiative again but I don’t think that some concrete thing will come out and IMPLEMENTED. Few paper news about this panchayat
पंचायत में आने वाले वीआईपी लोगों के लिए विशेष व्यवस्था हेतु प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत हो गई है। टिकैत ने बताया कि पंचायत में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र व दारा सिंह, पतंजलि योग पीठ के आचार्य बालकिशन, महाराष्ट्र के एटीएस चीफ केपीएस रघुवंशी व यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह आ रहे हैं।

Saara vottan ka chakkar lagya munnai to yo... koysa panchayti apna kaam kadhan ke chakkar mai hoga..le ke bera aagle election mai ticket mil ja kisse party ki taraf tai..aur kuch koni uske alawa.
 
Last edited:
Equal to nill English print or electronic media in reporting Sarv Khap.

Few Abstracts from Hindi News papers to follow:

======

शाहपुर(मुजफ्फरनगर): सोरम में चल रही सर्वखाप महापंचायत के शुरू होने से पहले बालियान खाप के अध्यक्ष चौ. महेंद्र सिंह टिकैत ने सगोत्रीय विवाह के मुद्दे पर बेबाक टिप्पणी करते हुए कहा कि अर जो याह नी हुआ तो कहीं नहीं हो सकता इसका फैसला। चौ. टिकैत ने कहा कि सोरम में पहले भी महत्वपूर्ण फैसले होते आए हैं। चौ. टिकैत जागरण से वार्ता कर रहे थे। सगोत्रीय विवाह के मुद्दे पर हरियाणा व पालम में पूर्व में हुई पंचायतों के विफल रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हो सकता है उन पंचायतों में सरकारी एजेंट रहे हों। हो सकता है उनके कारण ही कोई फैसला सिरे नहीं चढ़ पाया हो। चौ. टिकैत ने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस समय विश्वामित्र यज्ञ कर रहे थे, तो राक्षसों ने यज्ञ की अग्नि में मांस भूनना शुरु कर दिया था। संतों के विरोध पर राक्षसों ने कहा कि तुम संयासी हम सत्यानाशी। बाबा टिकैत ने चुटकी लेते हुए कहा कि धरती पे तो दोनों तरह के आदमी रहते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही पूर्व में हुई पंचायतों में सगोत्रीय विवाह के मुद्दे पर कोई फैसला न हुआ हो, लेकिन सोरम में इसका हल निकल जाएगा। अर जो यांह नी हुआ तो कहीं भी इसका फैसला नहीं होगा। बेड़ा गर्क न होने देंगे सोरम में सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में गठवाला खाप के थांबेदार बाबा चौधरी सीताराम बहावड़ी इतने जज्बाती हुए कि उन्होंने चेतावनी दे डाली कि सगोत्रीय विवाह नहीं होने देंगे। हम क्षत्रिय हैं तलवार बजा देंगे। मरें, चाहे मारें पर समाज का बेड़ा गर्क नहीं होने देंगे। बाबा ने लोगों को अपने क्षेत्र के सांसद पर संसद के सत्र में सगोत्रीय विवाह कानून का विरोध करने को दबाव बनाने की नसीहत दी। सर्वखाप महापंचायत में गठवाला खाप के थांबेदार बाबा चौधरी सीताराम बहावड़ी ने अपना संबोधन शुरू किया तो भीड़ में जोश भर गया। बाबा बोले कि सगोत्रीय विवाह जैसे मुद्दों से हिंदुओं का बेड़ा गर्क हो रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तलवार बजा देंगे, पर इसे नहीं होने देंगे। बाबा ने जोशीले अंदाज में कहा कि हम क्षत्रिय हैं, मरें चाहे मारें पर समाज का बेड़ा गर्क नहीं होने देंगे। सरकार को इस कानून को पास नहीं करना चाहिए। इससे समाज में विकृति पैदा होगी। उन्होंने पंचायत में मौजूद लोगों को सलाह दी कि फिलहाल संसद का सत्र चल रहा है। अपने क्षेत्र के सांसदों पर दबाव बनाएं कि सगोत्रीय विवाह अधिनियम को पास न होने दें। जोशीले भाषण का भीड़ ने भी अभिवादन किया। बाबा अकेले ऐसे रहे, जिन्होंने बेहद तीखे तेवरों अपनी बात रखी।

==

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव सोरम की सरजमी पर सजी सर्वजातीय-सर्वखाप महापंचायत में किसी कीमत पर सगोत्रीय विवाह बर्दाश्त न करने का ऐलान किया गया। सभी ने एकसुर में केंद्र सरकार पर हिंदू मैरिज एक्ट में तब्दीली के लिए दबाव बनाने पर सहमति जताई। इस दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि प्रांतों से आए सभी खापों के चौधरियों ने नशाखोरी, भ्रूण हत्या आदि अन्य कुरीतियों पर रोक को हुंकार भरी। महापंचायत आयोजक व बालियान खाप के मुखिया चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि सगोत्रीय विवाह को लेकर जो कुछ कहा जा रहा है, उससे समाज के लोग इत्तफाक नहीं रखते। आधुनिकता के नाम पर समाज की उस परंपरा को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, जिसमें रक्त संबंध विवाह को वर्जित माना गया है। हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव कर सरकार को सगोत्रीय विवाह को प्रतिबंधित करना ही होगा। हरियाणा से आए चौधरी रामफल सिंह ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता भारतीय संस्कृति का नाश करने पर आमादा है। विवाह के लिए पहले सात गोत्र वर्जित थे और अब मात्र चार गोत्र वर्जित हैं। सगोत्रीय विवाह आने वाली पीढ़ी की दशा और दिशा दोनों बिगाड़ेंगी। जींद जिले से आए हरियाणा सर्वखाप-सर्वजातीय समिति के संयोजक चौधरी कुलदीप सिंह ने कहा कि पिता के गुणसूत्र सिर्फ पुत्र में जाते हैं, इसीलिए समाज को पुरुष प्रधान माना गया है। सगोत्रीय विवाह बीमारियों के समंदर के साथ ही नैतिक पतन का कारक है, इसका हर स्तर पर विरोध होगा। चाहे ईट से ईट क्यों न बजानी पड़े। महापंचायत की अध्यक्षता वयोवृद्ध पूर्व एमएलसी चौधरी उदय सिंह मान व संचालन दिल्ली के नत्थू सिंह ने किया। इससे पूर्व महापंचायत का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ से हुआ। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सर्वखाप के मंत्री रहे चौधरी कबूल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हवन में सैकड़ों लोगों ने आहुति दी। महापंचायत को वीरेंद्र सिंह, सूरजमल, जसबीर ंिसह, सीताराम, बुद्धसिंह, गुरनाम सिंह, अमर सिंह पुनिया, ओमप्रकाश मान, शकुंतला सिंह, माधुरी कुश्र्वाहा, रश्मि आदि ने संबोधित किया।
 
Saara vottan ka chakkar lagya munnai to yo... koysa panchayti apna kaam kadhan ke chakkar mai hoga..le ke bera aagle election mai ticket mil ja kisse party ki taraf tai..aur kuch koni uske alawa.


Democracy is all about votes? Why should these panchyat meetings be about something else?

Be positive.

Ravi Chaudhary
 
Unquestionably, democracy should be all about votes but the congregation in question which does not seem to be consisting of democratically elected Panchayats, are supposed to be above vote politics/political spectrum and should be representing people of all political shades, which does not seem to be a case going by the names of prominent/VIP participants. It looks more like an opposition rally galvanizing support against the incumbent politics. When these opposition leaders are in power, they never encourage social congregations and come down heavily with all brute force on all social agitations. We should not let these politicians of all shades to hijack any of our platform/agenda for their political gains.
 
Last edited:
VP ji, great points you have raised! However, as you seems to know all, could you please let us know which political shade/people are missing from the VIP list. Were they invited? Do they want to join? Have they joined previous maha panchayats? What's their stand on issue? Have the missing political people already made their stand clear on this? Did anyone stop democratic people/panchayat to held similar panchayat? If I remember correctly you said similar things about other mahapanchayats when these political people were not involved. That time you refered them as 'politically ambitious' people.
 
Last edited:
Bhai ye meeting ho li hogi ab tak....... koi ye bhi bata do bhai ki is me ek decision liya hai?
k k darame kare hain?
 
VP ji, great points you have raised! However, as you seems to know all, could you please let us know which political shade/people are missing from the VIP list. Were they invited? Do they want to join? Have they joined previous maha panchayats? What's their stand on issue? Have the missing political people already made their stand clear on this? Did anyone stop democratic people/panchayat to held similar panchayat? If I remember correctly you said similar things about other mahapanchayats when these political people were not involved. That time you refered them as 'politically ambitious' people.

Vipin, meeting is over now. You may share the minutes, if available with you. Let us move forward.
 
Democracy is all about votes? Why should these panchyat meetings be about something else?

Be positive.

Ravi Chaudhary

Yes you are right in saying that. There may some noble cause behind it.

And as you said, democracy is not all about votes. It's a freedom of speech and expression and may be more than that.

In democracy everyone has a freedom to express. That's what i did. That was my personal opinion. Often we see Khap Panchayats intervening into social matters for some reason. Which could be protecting a social custom. I do agree with that.

But my question to you :

Do you think Khap Panchayat is a Law Enforcement Agency?
 
Last edited:
yes you are right in saying that. There may some noble cause behind it. My question to you :

Do you think khap panchayat is a law enforcement agency?

yes atish, khap can do it ,if people wholeheartly come farward,see shivsena and mns in maharastra ,wahatever they want ,they get it implimented ,by force,this is the law of univerce.
 
Back
Top