Kanda ka dimag hack karwa ho sai,, jaad khulega asli raaj :livid:
इंसानी दिमाग भी हो गया 'हैक', अब कुछ भी नहीं रहेगा राज़
वॉशिंगटन. कंप्यूटर हैक कर अहम जानकारी चुराना पुरानी बात हो गई है। अब आपका दिमाग भी हैक किया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने इसे साबित कर दिया है। इंसानी दिमाग को हैक कर बैंक खाते के ब्योरे जैसी बेहद संवेदनशील जानकारियां हासिल की जा सकती हैं।
ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक टीम ने जेनेवा और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की एक टीम ने बर्कले में इंसानी दिमाग को 'हैक' करने का कमाल किया है। शोधकर्ताओं ने इमोटिव ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस के जरिए यह प्रयोग किया है, जिसमें कुछ हजार रुपये का खर्च आता है।
प्रयोग के तहत रिसर्च टीम ने वॉलंटियरों को इमोटिव बीसीआई हेड पीस पहनाकर कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठाया। प्रयोग के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर वॉलंटियरों के दिमाग में कैद नक्शों, बैंक खातों और डेबिट और क्रेडिट कार्ड के पिन फ्लैश होने लगे। इसके बाद शोधकर्ताओं ने दिमाग से निकलने वाले पी 300 सिग्नल को ट्रैक किया। यह सिग्नल दिमाग से तब निकलता है जब दिमाग को अर्थपूर्ण संकेत मिलते हैं। रिसर्च कर रही टीम ने प्रयोग के दौरान पाया कि हर वैरिएबल में पहले की तुलना से 15 से 40 फीसदी रैंडम डेटा कम होते चले गए। इसका मतलब है कि प्रयोग शुरू होने के बाद कुछ ही देर में इंसानी दिमाग को हैक कर आप काफी हद तक सही जानकारी हासिल कर सकते हैं।
डिस्कवरी न्यूज ने टीम के हवाले कहा है, 'हमारे प्रयोग की सादगी साबित करती है कि ब्रेन हैक करना ज़्यादा मुश्किल नहीं होगा। मिसाल के तौर पर जिस शख्स का ब्रेन हैक करना है, उसे माइंडगेम्स में उलझा कर ऐसी जानकारियां आसानी से हासिल की जा सकती हैं।' जानकार मानते हैं कि इस प्रयोग से मिले नतीजे बेहद सकारात्मक हैं और जल्द ही ऐसी मशीनें बन जाएंगी जो आसानी से इंसानी दिमाग में छुपी जानकारियां हैक कर लेंगी।