Also I agree with you and Praveen Brazad regarding the spokesperson.definitely mr.manveer has to apologise for his article and if we can find enough proof than there is no doubt we can file a defemation suit against him.
Bhai Dhanyawaad phone number ke liye, try kiya hai filhaal phone not reachable hai.आतिश भाई मेरा फोन उठा लिया ओर ये नंबर दिया है
9466643642
..damage to the community is the real concern here rakesh bhai..if this statement he had given in any panchayat then there there is no issue, but its published in times of india and now tell what people will think of our community.जो बिकता है वही बेचा जायेगा किसी भी बात को मसाला लगा के कुछ भी बोल के बेच दो वही खबर है वही सनसनी और वही अख़बार की बिक्री बढ़ने का कारण! खैर जो भी है वैसे भी खाप ठाली बैठी हैं इस बहाने लोग उन्हें जानने लग गए और उसकी तुलना तालिबान से करने लग गए ! कोई भी ये देखना जानना नहीं चाहता की इस देश के बारे में इतना थूक बिलोने वाले इस देश के लिए क्या करते हैं ! इन्ही खापो की पैदाइश आज इस देश का नाम रोशन कर रही है ! इसी हरियाणा राजस्थान उत्तरप्रदेश और दिल्ली के ही बच्चे हैं जो ओलिंपिक और कॉम्मनवेल्थ खेलो में इस देश के लिए कुछ बटोर लाते हैं वरना इस देश की व रे रे माटी हॉवे इन ने संगवानी भरी हो जावे !
बोलने दो जो जिसको बोलना है खामखा की टेंशन छोड़ो और कृष्णा आला फार्मूला अपनाओ " करम किये जाओ फल की चिंता मत करो "
Just an update for all:
I spoke to Mr Manveer Saini regarding this controversial article. Mr Manveer said that he got this information from some regional news channel. When I said there is no Thua Khap in Haryana, he replied, its good that you pick it up. We will take care of it in future before publishing the news.
[/QUOTE]कक्षा दसवी का मापदंड कहाँ से इजात किया आप्ने ? और ये कमाने का साधन भी कैसा हो जरा थोड़ा खुलासा कीजिये.... QUOTE=desijat;321441]मुझे अत्यंत खुशी होगी अगर खाप कोई ऐसा निर्देश भी दे के लड़की की शादी से पहले कम से कम दसवी पास हो, लड़के का कमाने का साधन हो, इत्यादि परंतु लगता नही ऐसा देखने को मिलेगा कभी और खाप सिर्फ़ बहस के मुद्दे पर ही विचार विमर्श करेंगे.
या कमी कित सी देखि? अरर कितना कठोर और होना चाहिए??? अरर कठोर पुरुष प्रधान समाज की अचानक आवश्यकता कहा से आ अगयी?
चंद सवाल जो मैं खाप के प्रधानो से पूछना चाहूँगा:
अगर प्रेम विवाह अवैध है और उसपे घरवालो का हुक्का पानी बंद होता है तो फिर बलात्कारिओ के घरवालो का क्यूँ नही? विवाह कर के एक पुरुष नैतिक ज़िम्मेदारी ले रहा है सामने अपनी साथी की.
शादी की उमर कम करने की जगह खाप पढ़ाई लिखाई और समाज उन्नति के फ़ैसले ले कर देश के सामने एक सबल उदाहरण क्यू नही परस्तुत करता?
क्यूँ खाप में नौजवानो की सदस्यता नही है जो एक नया नज़रिया रख सके?
खाप के चौधरी तथा खाप पंचायते हमेशा से ही तुगलकी फरमान / सलाह जारी करते रहे है l शादी की उम्र घटने का तर्क देना भी उसी कड़ी हिस्सा है और मानसिक दिवालियेपण को घोतक है l खाप पंचायते बात बात पर लोगो का हुक्का पानी बंद कर देती है तो फिर इन बलात्कारियो को हुक्का पानी बंद कर समाज से बहिष्कार क्यों नहीं करती l मुझे ऐसा लगता है कि हम ( जाट बिरादरी) में अपनी कमियों को स्वीकार करने क़ी हिम्मत नहीं है और जब तक हम अपनी कमियों को छुपाते रहेंगे तब तक हमारा सुधार नहीं हो सकता l
मैं ये मानता हु कि समाज (खास कर जाटो) को एकजुट रखने में खापो को महत्वपूर्ण योगदान है और अतीत में इस के कई अच्छे परिणाम देखने को मिले है लेकिन आज के परिदश्य में पचास-साठ पुरानी मानसिकता नहीं चल सकती समय के साथ बदलाव जरुरी है जो ये हमारे चौधरी करने को तैयार नहीं है और हर बात का दोष किसी ना किसी पर थोपने क़ी कोशिश करते रहते है l ज्यादातर खाप चौधरी दोहरे चरित्र के लोग है अपने लिए नियम कुछ और दूसरो के लिए कुछ l मैं आपको एक उदाहरण देता हूँ उत्तर परदेश क़ी एक काफी बड़ी खाप के चौधरी ने २ साल पहले लड़कियों के जींस पहनने पर पाबन्दी लगायी थी जबकि उसकी पोती जो गाज़ियाबाद में रहती है, आज भी जींस पहनती है (मैं जींस पहनने के खिलाफ नहीं हूं )l वैसे भी ज्यादातर चौधर परिवारवाद क़ी परम्परा पर चल रही है इसलिए जनमानस क़ी उम्मीदों के अनुरूप फरमान / फैसले / सलाह (जो भी कहिये ) नहीं आ सकते l
काफी लोगो का कहना है कि मिडिया खापो के बारे में गलत सन्देश दे रहा है मैं इस बात से बिलकुल भी सहमत नहीं हूँ क्योंकि मिडिया का काम है बुराई को दिखाना (कहावत है ना - अच्छाई चले दो कोस बुराई चले बारह कोस) l खाप पंचायतो और खाप चौधरियों के अंट शंट फैसलों / सलाह की वजह से जाटो क़ी छवि ख़राब हो रही है हम सब को गहन चिंतन करना चाहिए l प्रकृति परिवर्तनशील है और जो वक़्त के साथ परिवर्तित नहीं होता वो पीछे छूट जाता है
We use essential cookies to make this site work, and optional cookies to enhance your experience.