जंतर-मंतर से शुरू होगा जाट आंदोलन
अमरोहा [जासं]। आरक्षण के लिए जाटों ने फिर हुंकार भरी है। मंगलवार को अमरोहा के काफूरपुर में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की पंचायत ने दिल्ली के जंतर-मंतर से पांच मार्च से आंदोलन की शुरुआत का एलान किया है। जाट आबादी वाले छह राज्यों के सौ जिलों में एक साथ आंदोलन चलाया जाएगा।
अखिल भारतीय सेवाओं में आरक्षण को लेकर जाटों द्वारा 2011 में शुरू हुआ आंदोलन केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद शांत हुआ था। दी गई समय सीमा समाप्त होने पर जाटों ने फिर आंदोलन की ठान ली। काफूरपुर के किसान आदर्श विद्यालय में संघर्ष समिति की पंचायत में आंदोलन की रणनीति बनी। राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने एलान किया कि पांच मार्च को समिति के पदाधिकारी दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दो साल में जाटों को केंद्र में आरक्षण देने का वायदा पूरा नहीं कर सकी। अब जाट आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। साथ ही क्षेत्रीय व धार्मिक भेदभाव का शिकार हुई जातियों को भी साथ जोड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे धरना दिया जाएगा। इसी प्रकार पानीपत व मथुरा की रिफाइनरी, मुरादनगर व सोनीपत के जलापूर्ति केंद्रों के साथ ही विद्युत आपूर्ति केंद्रों के सामने भी अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
Bhai bold main hai
wo

Yashpal Malik koun ?![]()