rajpaldular
Active member
छद्म धर्मनिरपेक्षता ?
मोहम्मद रफ़ी ने कभी भी भजन गाने से परहेज नही किया, मधुबन में राधिका नाचे रे, सुख के सब साथी और भी ऐसे कई भजन रहे होंगे जो उन्होंने बिना धर्म और जांतपांत सोच कर गाये होंगे, आज भी कितने ही हिन्दू गायक अल्लाह, मौला, परवरदिगार और मदीने वाले करते हुए गाते हैं।
किन्तु विश्व के सबसे बड़े सेक्युलर देश में लोकतंत्र का मन्दिर कहे जाने वाले संसद भवन जहाँ संसार के विश्व विख्यात सेक्युलर लोग बैठते हैं, कल राष्ट्रगीत का अपमान किया गया, जब सदन में वन्दे मातरम की धुन बजने पर बसपा का शफीकुर्रह्मान सदन से उठकर बाहर चला गया, रोके जाने पर उसने एक सांसद का हाथ झटक दिया और बाद में अपने इस कदम को पूरी तरह से सही बताते हुए कहा कि वो आवश्यकता पड़ने पर पुनः भी ऐसा ही करेगा।
यही है सेकुलरिज्म के नाम पर हमारी उपलब्धि? अभी तक तो केवल अपमान ही किया जाता था अब तो बाकायदा सदन में शपथ लेकर अपमान किया जा रहा है , भले ही मीरा कुमार आपत्ति जताएं अथवा बीजेपी हो हल्ला करे , क्या वो क्षमा माँगेगा? बात-बात पर दलित समुदाय की आहत भावनाओं की बात करने वाली बसपा क्या देश के राष्ट्रगीत के अपमान पर कुछ बोलेगी ? अपने देश को नमन करने में कैसा अपमान ? हर बात पर धर्म को आगे रखने वाले देश को कैसे धर्मनिरपेक्ष कह सकते हैं ?