login4vinay
New member
rahat shivir me gun kahan se aayi ????
लखनऊ। शामली के दंगा शरणार्थी शिविर में प्लाट काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग में महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
कैराना कोतवाली के बीबीपुर हटिया गांव में वन विभाग की भूमि पर राहत शिविर लगा है। गांव के कुछ लोगों ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों के लिए वन विभाग की जमीन पर प्लाट काटना शुरू कर दिया था। इसका गांव के उन लोगों ने विरोध शुरू कर दिया जिनका इस जमीन पर पहले से कब्जा था। दोनों पक्षों में कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में महिला समेत आठ गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सभी को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले में एक पक्ष के बारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर तैयार हो रही है। सीओ कैराना सीपी सिंह ने मुआयना करने के बाद बताया कि दो पक्षों में गोलियां चली हैं। कई घायल हैं। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।