drrajpalsingh
New member
पंडित विनोद का कहना कांग्रेस ने वर्ग विशेष (जाट ) को फायदा पहुचाया इसलिए वो मोदी को जीताएंगे ।
जींद में ब्राह्मण महासभा का बयान कांग्रेस ने जाटों को आरक्षण दिया इसलिए वो भाजपा को वोट देंगे ।
भिवानी से बसपा उम्मीदवार ठाकर वेदपाल तंवर का तो यहाँ तक कहना है कि इस बार चुनाव बनाम है । वही गैर जाटों को सच्चा हितेषी है । जाट बनाम गैर जाट के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहा है ये ठाकर ।
गुडगाँव से भाजपा उम्मीदवार राव इंदरजीत तो एक कदम आगे निकला । इस अहीर को तो जाट आरक्षण बिलकुल नहीं पचा । सुप्रीम कोर्ट में जाट आरक्षण के खिलाफ याचिका डलवा दी अपने आदमियों द्वारा ।
जाट है कि मानते नहीं । किसी को मोदी पसंद आ रहा है तो किसी का चौटाला प्रेम जाग रहा है ।
इनेलो को वोट देने में मुझे कोई आपत्ति नहीं है मगर उम्मीदवार जाट ही होना चाहिए कम से कम जाट बहुल सीट पर । कांग्रेस और इनेलो में वोट बांटकर किसी और पार्टी के गैर जाट को जीताना मूर्खता होगी ।
जाटों को तो आने वाला खतरे का भी कोई आभास है ही नहीं । जब चुनाव के नतीजे आयेंगे और गैर-जाट हमारे सर पर चढ़कर नाचेंगे तब जाटों को अपनी गलती का एहसास होगा ।
हरियाणा में जाटों का भाजपा को वोट देना मतलब इस कहावत को सच करना " आ बैल मुझे मार "।
अगर हरियाणा में जाट भाजपा को वोट देंगे तो उस से मोदी तो जीत जायेगा लेकिन जाट हार जायेंगे ।
ऐसे जाट विरोधी माहोल में जहाँ ब्राह्मण ,राजपूत ,अहीर(यादव) और गुज्जर खुलकर भाजपा का समर्थन कर रहे हो वहाँ जाटों द्वारा भाजपा को वोट देना मतलब जाट विरोधी लहर/आग को ऑक्सीजन देना ।
लोक सभा चुनाव के नतीजों का सीधा प्रभाव हरियाणा के विधान सभा चुनाव पर पड़ेगा । भाजपा से मुख्यमंत्री के पद के लिए भी रामबिलास शर्मा और राव इंदरजीत का नाम सबसे आगे किया जा रहा है । ये दोनों ही अहीरवाल क्षेत्र से आते है और जाटों के कट्टर दुश्मन है ।
कुलदीप बिश्नोई का जाट विरोधी रुख तो जग जाहिर है ।
जाग जाओ मेरे जाट भाइयों । अपनी एकता और एकजुटता दिखाने का समय आ गया है । इस बार हरियाणा में लोक सभा और विधान सभा का चुनाव जाटों का अस्तित्व बचाने का है ।
Aapke kahane ka abhipray shayad yahi hai Ki Congress ke atirikat Jataon ka koi wajood nahin !
In India there is no one party rule, it is a democratic country so Vote with open mind to any party/candidate of your choice.