S
sunnytewatia
Guest
who is dis सिपहसालार ? this is dangerous face of divisive politics by congres. very bad. and as per updates we have only dushyant chotala will win.
हिसार में नॉन जाट,सीएम जाट,ये दोगलापन नहीं चलेगा नेताजी
समर्थकों ने ही दिया नेताजी को करारा जवाब........
हिसार: हरियाणा लोक सेवा आयोग से जुड़े रहे व सीएम के एक खास सिपहसालार ने लोकसभा चुनावों में मतदान से पहले हिसार स्थित अपने आवास पर समर्थकों की एक मीटिंग सुबह के नाश्ते के साथ बुलाई। उनके बुलावे पर अच्छी-खासी संख्या में समर्थक भी वहाँ पहुँच गये।समर्थकों को नाश्ते के बाद सीएम के उक्त खास सिपहसालार ने जब निर्देश देने शुरू किए तो उनके कुछ समर्थक उखड़ गये और उनकी बोलती बंद कर दी। हुआ यूँकि उक्त सिपहसालार ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हुड्डा साब को तीसरी बार सीएम देखना चाहते हो तो हिसार से दुष्यंत चौटाला का हारना ज़रूरी है।उन्होने समर्थकों को रास्ता दिखाते हुए कहा कि हिसार में कांग्रेस प्रत्याशी की स्थिति क्या है वो किसी से छिपी नहीं है।इसलिए हिसार में हमें उस प्रत्याशी को वोट देने हैं जो दुष्यंत चौटाला को
हरा सके।अपने संबोधन में उन्होने अप्रत्यक्ष रूप से लेकिन अपनी बात को स्पष्ट करते हुए यह भी कह डाला कि हिसार का चुनाव नॉन जाट और जाट पर आधारित है इसलिए हमें उसी हिसाब से वोट देने हैं।इनका यह कहना ही था कि कुछ समर्थक उखड़ गये और उक्त सिपहसालार को वो सुनाई जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। समर्थकों ने गुस्से में कहा कि हिसार में आप नॉन जाट की बात करते हो और सीएम जाट बनाना चाहते हो,ये दोगलापन नहीं चलेगा नेताजी। इस पर वहाँ एक बारगी तो सन्नाटा छा गया और उक्त सिपहसालार को जवाब देते नहीं बना।हालांकि बाद में उन्होने सफाई देकर सबको संतुष्ट करने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक राजनीति की एक सच्चाई से सामना तो हो ही चुका था।