विज्ञापन पर
विवाद,कांग्रेस
की फजीहत
अहमदाबाद।
कांग्रेस की गुजरात
इकाई राज्य में
कुपोषण को दर्शाने
वाले
चुनावी विज्ञापन में इस्तेमाल तस्वीर को लेकर विवादों में
घिर गई है। पार्टी पर आरोप लगाया गया है कि उसने यह
तस्वीर एक ईसाई संगठन की वेबसाइट से ली है, जिसमें
श्रीलंकाई बच्चे को दिखाया है।
गुजरात में कांग्रेस का "बदलाव के लिए हाथ मिलाएं"
शीर्षक वाला विज्ञापन कुछ समाचार पत्रों में छपा। उसे
पार्टी की वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है, जिसमें
दावा किया है कि राज्य में 45 फीसदी बच्चे कुपोषण के
शिकार हैं। विज्ञापन में प्रकाशित एक तस्वीर में एक
महिला के हाथ में कुपोषित बच्चे को दिखाया गया है।
कहा गया कि किसी भी सामुदायिक या प्राथमिक स्वास्थ्य
केंद्र में जाएं, यही तस्वीर दिखेगी।
वहां कर्मचारी नहीं मिलेंगे। इधर, भाजपा समर्थक एक
वेबसाइट ने मूल तस्वीर को देखने के लिए "लिंक"
भी प्रदान किया है।
तस्वीर नहीं आंकड़े काटे भाजपा
कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रचार अभियान के
प्रभारी सिद्धार्थ पटेल ने कहा, तस्वीर प्रतीकात्मक है
और इस पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय
भाजपा को विज्ञापन में दिए गए
आंकड़ों को काटना चाहिए। गुजरात में करीब 45
फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। क्या भाजपा इस तथ्य
से इनकार कर सकती है? उधर, भाजपा प्रवक्ता जगदीश
भावसार ने कहा कि गलत तस्वीर दिखाने के लिए कांग्रेस
को राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए।