Desi Jubaan - Angrezi Jugaad

Status
Not open for further replies.

dndeswal

Active member
.
(This post is in Devanagari script. If there is difficulty in reading the text, there is need to install ‘Mangal’ font)


देसी जुबान - अंग्रेजी जुगाड़

कहते हैं जहां चाह वहां राह । देहातों के लोग परेशान थे - खेतों से ‘भरोटे’ या दूसरे गट्ठड़ सिर पर ढोने पड़ते हैं, आजकल बैलगाड़ियां तो खत्म ही हो गईं हैं । सो, देसी लुहारों ने एक देसी खुली गाड़ी बना दी । एक पंपसेट चलाने वाले किर्लोस्कर इंजन को लोहे की ट्राली में फिट कर दिया, कामचलाऊ ब्रेक लगा दिये, लाईट वगैरा की जरूरत नहीं और न ही नंबर प्लेट की - और तैयार हो गई देसी गाड़ी जिसमें भरोटे ढ़ोवो या ‘ढ़ोवणी’ करो । बाद में ये गाड़ियां सड़कों पर सवारी भी ढ़ोने लगीं, नजदीक के कस्बों से - इन्होंने बेशक एक्सीडेंट भी खूब किये । इसको पहले 'स्काईलैब' कहते थे, बाद में इसका नाम रख दिया ‘जुगाड़’ ।

जाटलैंड पर भी एक जुगाड़ की जरूरत थी पर मुझे मिला नहीं - खुद ही जुगाड़ कर लिया । शुरू में देव दहिया आदि के देसी जुबान के धागे पढ़ता था जो रोमन में होते हैं । मैं भी इसी तरह लिखता था पर कोई खास मजा नहीं आ रहा था - जुबान देसी और लिखनी पड़ रही है सुसरी ए-बी-सी-डी के सहारे । करें भी क्या, मजबूरी है सबकी - सारे की-बोर्ड रोमन में मिलते हैं । वैसे तो हम कहते हैं कि हम आई-टी. में बड़े दादा बन गए हैं, पर अपना एक हिन्दुस्तानी की-बोर्ड भी नहीं बना सके । हिन्दुस्तानी बड़े कमजोर और नरम (soft) हैं, अंग्रेजों की तरह तेर-तर्रार, खुर्रांट और सख्त (hard) नहीं । इसलिए महारथ भी हासिल की ‘साफ्ट्वेयर’ में – ‘हार्डवेयर’ से अभी कोसों दूर हैं । कल-पुर्जे विदेशों से मंगा कर अपने यहां अपना लेबल लगाकर देसी कंप्यूटरों का जुगाड़ जरूर बैठा लेते हैं । गाड़ियां बनाते हैं अमरीकन, जर्मन और जापानी और ड्राईविंग करते हैं हमारे लोग । हार्डवेयर बनाते हैं अमरीकी, चीनी, जापानी - और सोफ्ट्वेयर हम - फिर भी हम कोई इंजन (Operating System) नहीं बना पाये - बेशक हमारे भाई माइक्रोसोफ्ट में यह काम कर रहे हैं । पर इससे क्या ? मकान बनाने वाले मिस्त्रियों और मजदूरों का उस मकान पर कोई हक नहीं होता, उसका फायदा आखिरकार मकान-मालिक को ही होता है । मेहनत हमारी और उसका ‘कापीराईट’ बिल गेट के पास - सो मुनाफा तो वही कमायेगा, चाहे तुम बेशक अपने आप को फन्ने-खाँ समझते रहो !

फिर भी मैने सोचा इस हिन्दी लिखने का भी कोई जुगाड़ तो जरूर किया होगा किसी ने । मैने जाटलैंड की Tech Talk फोरम में एक धागा लिखा - Tips for use of Hindi on your computer । यह धागा काफी पढ़ा गया और आजकल एक ‘sticky thread’ के रूप में मौजूद है । बस, वहीं पर मैने देखा कि एक बंगलौर की कंपनी ने देसी जुगाड़ किया हुआ है - उस पर कोई भी सवारी करो, बिल्कुल मुफ्त (www.baraha.com). की-बोर्ड पर टाईप करो ‘deswal’ और टाईप होगा ‘देसवाल’ । यह जुगाड़ अच्छा लगा और काम शुरू किया - अब तो पता नहीं मैं कितने ही धागे लिख चुका हूं इसी तरह - और यह भी इसी जुगाड़ पर बैठकर लिख रहा हूं । जाटलैंड Wiki के मोटे से पेज Haryanavi Language को पूरा द्विभाषी बना दिया इसी जुगाड़ से - अब पढ़ लो हरयाणवी डिक्शनरी को आराम से । आप में से जिनके पास Windows-XP सिस्टम है वे तो आराम से हिन्दी पढ़ लेते होंगे, बाकियों को ‘मंगल’ फोंट डाउनलोड करना पड़ता है । चलो, कुछ नए जुगाड़ तो बिल गेट भी करता रहता है - देखें उसके नये सिस्टम Windows Vistas में क्या नया जुगाड़ मिलता है ?


....continued
.
 
Last edited:
Desi Jubaan - Part-II

....continued from previous post

लिख बेशक रहा हूं, पर राह इतनी आसान नहीं है । यह जाटलैंड के ब्राऊजर की पोस्ट बड़े नखरे वाली है, इसको प्यार से मनाना पड़ता है, एक रूठी हुई जाटनी की तरह । शुरू-शुरू में ज्यादा नखरे नहीं करती थी, पर अब तो पूछो मत । 16 अप्रैल 2006 को लिखे हुए अपने पहले हरयाणवी नाटक Kissa-e Maham-Chaubissi को मैने कुल दो पोस्टों में समेट दिया था, यानी इतना सारा मसाला (text) सिर्फ दो पोस्टों में ठूंस दिया था । उसके बाद वाले 13 मई 2006 को पोस्ट किये गये हरयाणवी नाटक Dharti ke Lal का सारा का सारा text कुल तीन पोस्ट में पूरा कर दिया था । अब तो भाई, इस ब्राउजर की विंडो के नखरे देखते ही बनते हैं । सोचा कि जाटलैंड को एक नए साल का तोहफा दे दूं । सो, 1 जनवरी 2007 को अपना हरयाणवी नाटक Kissa-e Kadyan-Khap पोस्ट किया । सोचा था कि तीन-चार पोस्ट में सब सिमट जायेगा । पर मुझे बड़े झटके झेलने पड़े - पूरी आठ पोस्ट में काम पूरा होने दिया इस नखरे वाली ने - बेशक पढ़ लो । पूरा जुगाड़ू हूं, यूं थोड़ा हिम्मत हारूंगा ?

ऊपर वाली पोस्ट लिखी तो फिर नखरे दिखाये इसने । यह लिखा हुआ आया :

The following errors occurred when this message was submitted:
The text that you have entered is too long (14033 characters). Please shorten it to 10000 characters long.

फिर यह दूसरी पोस्ट लिखनी पड़ी । मुझे तो शौक नहीं अपना ‘पोस्ट-काउंट’ बढ़ाने का - छोटी-छोटी पोस्ट नहीं लिखता, लंबी ही लिखता हूं, कभी-कभार ही “भिन-की-भिन” हाँकता हूं । मैं तो इतना “टैक्नोक्रेट” नहीं हूं, हिन्दी में शायद ज्यादा “करैक्टर” होते होंगे, अंग्रेजी की बजाय । पुराने जमाने में भी संस्कृत का एक शब्द 'म्लेच्छ' सारे विदेशियों पर भारी पड़ता था । बेरा ना, इस हिन्दी को देख कर ब्राउजर को क्यूं बुखार हो जाता है ? जाटों की लिपि है ना, इस गोरी मेम के पल्ले ना पड़ती ये ! भाई नितिन, जरा करना इसका कुछ जुगाड़ - वर्ना बिल गेट को ही कुछ पैसे दे दो, शायद वह तो इसका जुगाड़ खोज ही लेगा ।

देसी जुगाड़ ‘स्काईलैब’ ने तो सड़कों पर एक्सीडेंट कर के बहुतों को चोट मारी होगी । इस जाटलैंड के हिन्दी जुगाड़ से या मेरी किसी देसी जुबान में लिखी हुई पोस्ट से तो किसी को चोट नहीं लगी ना ? लगी गई हो तो बता देना भाई, मैं इस सुसरे खटारा जुगाड़ को फेंक दूंगा एक गड्ढ़े में, और एक गोरी मेमसाहब जैसी नई गाड़ी ले लूंगा !
.
 
Last edited:
Another One

Deswal Sir,

I am attaching another 'Jugad' That I have been using for almost a year now. Its instantaneous and one doesn't have to install anything.
http://www.iit.edu/~laksvij/language/index.html

It has been designed by IIT students. I know Linux which is a free to use Operating System will soon have Hindi in it. It is an open source movement and a lot of Indian Techies are involved in it.

Till then we have to make do with these 'jugaads'

Thanks for sharing your software.

Sumeet
 
देस्वाल् जी देव्नागिरी लिपि मे आप्की पोस्ट् पढ्कर् जी सा खुश् हो जाता है

आप् ह्फ्ते मे एक् दो बै इसा सा रोग् काट् दिया करो


सादर् प्रनाम्

विश्व्जीत् सिँह् खरब्
 
Theek

देस्वाल् जी देव्नागिरी लिपि मे आप्की पोस्ट् पढ्कर् जी सा खुश् हो जाता है

आप् ह्फ्ते मे एक् दो बै इसा सा रोग् काट् दिया करो


सादर् प्रनाम्

विश्व्जीत् सिँह् खरब्
Bhai
Parnaam tak hi na raho aage baddo, ek dusre ne upar utthaoo
 
हिन्दी खात्तर ब्राउज़र -- सिधा ए हिन्दी मैं &#

भाई बहुत बढ़िया काम कर रे हो
ईस नै न्युँ ए आग्गै बढाईयो।

जै किसे नै प्राब्लम होती हो, अक कूण पहल्यां लिखै एक प्रोगराम मैं अर फेर कापी पेस्ट करदा फिरै, तै मेरै धोरै एक ब्राउज़र है जिसमैं आप्पां हिन्दी मैं ए लिख सकां हां।
यो ब्राउज़र ईब्बै तो बीटा मैं सै अर घणा सुथरा भी कोन्या
इस ब्राउज़र मैं एक प्राब्लम या भी सै अक यो २५ एम बी का सै डाउनलोड करण नै।


मनीश दलाल
---------------------------
हिन्दी मेरी मात्रभाषा
 
DND uncle da jawab nahi!!!

Deswal Uncleji hats off to u!!
Im simply fall sort of words to express my feelings here!!
u've written very much true n eyeopening stuff about 'Jugaad' !!
It always pleasure to read ur threads in Hindi, its so soothin!!

There is nothing like home, like that there is nothing like ur mother tongue!!

Kudos to u uncle!~

Rock on
Jit
 
Last edited:
भाई बहुत बढ़िया काम कर रे हो
ईस नै न्युँ ए आग्गै बढाईयो।

जै किसे नै प्राब्लम होती हो, अक कूण पहल्यां लिखै एक प्रोगराम मैं अर फेर कापी पेस्ट करदा फिरै, तै मेरै धोरै एक ब्राउज़र है जिसमैं आप्पां हिन्दी मैं ए लिख सकां हां।
यो ब्राउज़र ईब्बै तो बीटा मैं सै अर घणा सुथरा भी कोन्या
इस ब्राउज़र मैं एक प्राब्लम या भी सै अक यो २५ एम बी का सै डाउनलोड करण नै।


मनीश दलाल

इस हिन्दी ब्राउजर के बारे में कुछ और प्रकाश डालना, मनीश । मैने सुना है कि कई सारे ब्राउजर ऐसे हैं जिनमें देवनागरी ठीक से पढ़ी नहीं जाती । एक है "Mozilla" जिसमें काफी गड़बड़ है ।
.
 
Deswal Uncle Ji ... Sadar Namaskar,

mein abhi is site par naya hoon .... aur sach bataoon to jab se ye site dekhi hai main bahut romanchit hoon. roj subha aate hi sabse pehle yahi site kholta hoon .... yeh site sachmuch ek bahut hi achha plateform hai apne logon se judne ka , unhe jaan ne ka ... saath hi saath ye ek achha avsar bhi deti apno ke liye kuch karne ka ....


aapki hindi wali mail padhkar to maja hi aa gaya ... aap sachmuch bahut achha likhte ho ....
haan hindi browsers ke baare mein aap CDAC - Pune se contact kar sakte ho .... woh bhartiya bhasaon ke baare mein achha kaam karte hain ... unhone kaphi saare bhartiya bhasaon ke software banaye hain .... aap unhe net par hi contact kar sakte ho ... waise maine kabhi mangai nahi hai ... lekin iske baare mein kaphi suna hai ... maine CDAC Pune se Post Graduate Diploma (VLSI Design) kiya hai ... tabhi iske baare mein suna tha

http://www.cdac.in/html/down/mling.asp

is site par trial versions available hain .... hindi to hai hi aur bhasaon ke bhi hain aap iLEAP naam ka software download kar sakte ho ... kaaphi achha hai ....
 
Last edited:
maine CDAC Pune se Post Graduate Diploma (VLSI Design) kiya hai ... tabhi iske baare mein suna tha

http://www.cdac.in/html/down/mling.asp

is site par trial versions available hain .... hindi to hai hi aur bhasaon ke bhi hain aap iLEAP naam ka software download kar sakte ho ... kaaphi achha hai ....

Leap is a good software but my experience with this has not been so good. Those who are not adaptable to Hindi keyoard (like in Godrej typewriters) may find it hard to use. Moreover, in its trial version, the clip-board function is not available i.e. text cannot be pasted to other applications like MS-Word etc. Its fonts are also not completely browser-compatible. But the Baraha software is a complete and free package with all the functions. It uses 'transliteration' system which is becoming popular now-a-days.
.
 
such jugaads r 2 slow 2 type n tedious...n english is nt as bad 2 write if keyboard has been mould english way...

there was a book "bend in the ganges"...there was a term pseudo-gandhian...

hop u folks got my point...ppl wrk in US n UK 4 money n advocate hindi...

my plea 2 all jatlanders: plz stop being pseudo-indigenous...if u folks detest english so much...cum bak 2 indai...wrk here...stop weraing jeans...wear only khaadi

whn will u break d fetters of hypocrisy. dnt make JL a stern platform...as RSS n bajrang dal...plz let ppl b themselves...watever medium they r handy in...a mish-mash is gid fun
 
Bilkul 16 aane sahi baat hai apki kaka bahut badiya cheeje dhund ke latte hain DND ji

app bhi kon se kam ho kaka app or DND ji jaise log hi JL ki aatma ho mere hisab se

DND ji te jatland ke google sein bivekke.
 
:Dss ji apne topic ka rukh badlne me ke swad aaya kare hai aaj to katti hi kasute ho rahe ho kise bhi tagge me main baat naa chalan di aaj to :D

ibb dekhiyo meri baat ne app or kenchogi yaa apki baat ne koi or kenchega or saari baat ka nash ho jaaga :D



such jugaads r 2 slow 2 type n tedious...n english is nt as bad 2 write if keyboard has been mould english way...

there was a book "bend in the ganges"...there was a term pseudo-gandhian...

hop u folks got my point...ppl wrk in US n UK 4 money n advocate hindi...

my plea 2 all jatlanders: plz stop being pseudo-indigenous...if u folks detest english so much...cum bak 2 indai...wrk here...stop weraing jeans...wear only khaadi

whn will u break d fetters of hypocrisy. dnt make JL a stern platform...as RSS n bajrang dal...plz let ppl b themselves...watever medium they r handy in...a mish-mash is gid fun
 
:Dss ji apne topic ka rukh badlne me ke swad aaya kare hai aaj to katti hi kasute ho rahe ho kise bhi tagge me main baat naa chalan di aaj to :D

ibb dekhiyo meri baat ne app or kenchogi yaa apki baat ne koi or kenchega or saari baat ka nash ho jaaga :D
tug-of-war is d game ppl were up2 here...i hav also learnt nw. kilkiiiiiiiiiiiii. it's gud 2 b hippie sumtimes
 
DND ji apki baat google walo ne bhi sun li

[URL]http://www.google.com/transliterate/indic[/URL]

Yes Vivek - this google tool is also the same but we can use it only when on-line. Baraha software can be used also on a PC which does not have Internet.

such jugaads r 2 slow 2 type n tedious...n english is nt as bad 2 write if keyboard has been mould english way...

whn will u break d fetters of hypocrisy. dnt make JL a stern platform...as RSS n bajrang dal...plz let ppl b themselves...watever medium they r handy in...a mish-mash is gid fun

I imagine you are not able to read Hindi on your office computer, because it is using old OS. Nevetheless, excuse me Seema - but why do you have allergy from Devnagri which is more ancient than Roman script? Should we convert all our ancient literature and Vedas in Roman English? Is it not a pride to write Haryanavi/desi Jokes in our own script rather than in Roman? Though all keyboard on today's computers (in India) are in Roman, there are others (Russians, Chinese, Spanish, French, Germans, even Arabs) who use their own keyboards on these modern computers because scientifically it is possible. The day is not far when keyboards will be available in Devnagri and it would be a choice for us, not compulsion - as is the case now.

और इस जुगाड़ का कमाल देखना हो तो जाटलैंड Wiki का यह पेज देखिये जो मैने पिछ्ले दिनों ही डाला है -

http://www.jatland.com/home/Arya_Samaj_Literature

इसमें स्वामी दयानन्द के लिखे दो पूरे ग्रंथ अब जाटलैंड पर मौजूद हैं - यहां तक वैदिक संस्कृत भी अपने उसी रूप में लिखी है । अगर आप में से कोई ऐसा योगदान करे तो मैं आभारी हूंगा ।
.
 
Last edited:
Yes Vivek - this google tool is also the same but we can use it only when on-line. Baraha software can be used also on a PC which does not have Internet.



I imagine you are not able to read Hindi on your office computer, because it is using old OS. Nevetheless, excuse me Seema - but why do you have allergy from Devnagri which is more ancient than Roman script? Should we convert all our ancient literature and Vedas in Roman English? Is it not a pride to write Haryanavi/desi Jokeso in our own script rather than in Roman? Though all keyboard on today's computers (in India) are in Roman, there are others (Russians, Chinese, Spanish, French, Germans, even Arabs) who use their own keyboards on these modern computers because scientifically it is possible. The day is not far when keyboards will be available in Devnagri and it would be a choice for us, not compulsion - as is the case now.

और इस जुगाड़ का कमाल देखना हो तो जाटलैंड Wiki का यह पेज देखिये जो मैने पिछ्ले दिनों ही डाला है -

http://www.jatland.com/home/Arya_Samaj_Literature

इसमें स्वामी दयानन्द के लिखे दो पूरे ग्रंथ अब जाटलैंड पर मौजूद हैं - यहां तक वैदिक संस्कृत भी अपने उसी रूप में लिखी है । अगर आप में से कोई ऐसा योगदान करे तो मैं आभारी हूंगा ।
.
tht was nt my point at all...n i dnt like 2 eat sanwich wid shikaanjeee. thnx
 
Status
Not open for further replies.
Back
Top