akshaymalik84
Active member
एक और दुल्हन करेगी घुड़चढ़ी
भिवानी, मुख्य संवाददाता : लड़कियों को बराबरी का हक व सम्मान का संदेश देने के लिए जिले में एक और दुल्हन घुड़चढ़ी करेगी। छप्पार गांव की मोनिका सांगवान पुरानी परंपराओं व रीति-रिवाज को दरकिनार कर 10 मई को अपनी शादी से पहले घुड़चढ़ी करेगी। खास बात यह है कि मोनिका दूल्हे के वेश में घुड़चढ़ी करेगी। उसकी शादी 12 मई को होगी। हिसार के एफसी कालेज में एमकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा मोनिका सांगवान निकासी में कोट-पेंट पहनकर दूल्हे के रूप में बगल में कटार लिए हुए घुड़चढ़ी निकालेगी। सोमवार को बेटी बचाओ अभियान के सूत्रधार रेडक्रास सचिव श्याम सुंदर से प्रेरणा लेकर मोनिका सांगवान, उनकी माता एवं आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन की जिला प्रधान कमलेश सांगवान, नीलम व सुशीला सहित परिवार के सभी सदस्य रेडक्रास भवन पहुंचे और बेटी बचाओ अभियान के लिए काम करने की च्च्छा जताई। यह घुड़चढ़ी कई मायनों में महत्वपूर्ण होगी। इस अवसर पर 151 ऐसे युवक भी इस सामाजिक और क्रांतिकारी अभियान में शामिल होंगे, जिनमें से अधिकतर कुंवारे हैं। ये युवक इस मौके पर दो संदेश देंगे। पहला बेटियां किसी से कम नहीं और दूसरा, यदि कन्या भ्रूण हत्या करवाओगे हमारी तरह कुंवारे रह जाओगे। मोनिका की शादी 12 मई को हिसार जिले के किनाला गांव के सतेंद्र कुंडू के साथ होगी। सतेंद्र चंडीगढ़ की एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। पूर्व सैनिक धर्मबीर सिंह की पुत्री मोनिका घुड़चढ़ी को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस सामाजिक आंदोलन में मोनिका के पिता धर्मवीर, माता कमलेश, बहन नीलम एवं सुशीला उसका पूरा साथ दे रही हैं। घुड़चढ़ी को समर्थन देने के लिए बेटी बचाओ अभियान में कार्यरत सामाजिक संगठन जागो, आपसी, आर्ट ऑफ लिविंग एवं रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य भी गांव पहुंचेंगे।
जो अबला नर कुंवारे है वे अपनी लहंगा चोली सीमवा ल्यो......

Last edited: