Hindi Kavita

Status
Not open for further replies.
A Tribute to Motherland on Its Independence Day

title.gif
By Rajiv Krishna saxena

desh_mere_2.gif
 
Another Classic one in the mood of Ind Day

After decades of freedom struggle and innumerable sacrifices, the country finally attained freedom in 1947. In this poem the old guards pass the baton to younger generation and instruct them to carry on with great care and fortitude so that the freedom won by great efforts of several generations is sustained and the country moves on the path to progress. This poem by Pradeep moistened the eyes of a generation of Indians, especially the last stanza that exhorts the young Indians not to be complacent in the present glory but work hard to take a sky high leap of progress. The poem was also used as a song in the old hit Hindi film Jagriti - Rajiv Krishna Saxena

bracket_right.gif
hum_laye_hain_1.gif
hum_laye_hain_2.gif
top_table_edge_01_bgd.gif
Desh_Prem.gif
Desh Prem
Pradeep
 
Sare jah.n se achchha ( complete song)

On the eve of Independence day, here goes the complete 'saare jahan se achha' song by Iqbal. This song is like a unofficial national anthem for India - though typically only a subset of the song is sung (with 1st, 3rd, 4th, and 6th stanza).

सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिसतां हमारा


गुरबत में हों अगर हम, रहता है दिल वतन में
समझो वहीं हमें भी, दिल हो जहाँ हमारा

परबत वो सबसे ऊँचा, हमसाया आसमाँ का
वो संतरी हमारा, वो पासवां हमारा


गोदी में खेलती हैं, जिसकी हज़ारों नदियाँ
गुलशन है जिसके दम से, रश्क-ए-जिनां हमारा

ऐ आब-ए-रौंद-ए-गंगा! वो दिन है याद तुझको
उतरा तेरे किनारे, जब कारवां हमारा


मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना
हिन्दी हैं हम वतन हैं, हिन्दोस्तां हमारा


यूनान, मिस्र, रोमां, सब मिट गए जहाँ से ।
अब तक मगर है बाकी, नाम-ओ-निशां हमारा

कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी
सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-जहाँ हमारा


'इक़बाल' कोई मरहूम, अपना नहीं जहाँ में
मालूम क्या किसी को, दर्द-ए-निहां हमारा

सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिसतां हमारा ।



- मुहम्मद इक़बाल (Muhammad Iqbal)
 
One gentle poem that describes complexity of Relations in a simple yet effective way! :)

संबंध - कृष्ण कुमार यादव

संबंधों के मकड़जाल से
भरी हुई है दुनिया
एक सम्बन्ध से नाता टूटा
ते दूसरे सम्बन्ध जुड़ गए
हर दिन न जाने कितने ही
संबंधों से जुड़ते हैं लोग
कोई औपचारिक
तो कोई अनौपचारिक
पर कई सम्बन्ध
ऐसे भी होते हैं
जो न चाहते हुए भी
जुड़ जाते हैं,
क्योंकि
उनका नाता कहीं
मन की गहराइयों से होता है
ये सम्बन्ध
साथ भले
ही न निभा सकें
पर चेतन या अवचेतन में
उनकी टीस सदा बनी रहती है।...


Rock on
Jit
 
Bheeg Raha hai Gaanv

We all are enjoying rains a lot this year. But what seems so pretty from a distance may have its own tales of sorrow. As it has created havoc in Punjab now.Tales that people watching from a distance will never know. Read this lovely poem by Akhilesh Kumar Singh, telling tale of a rain drenched village.

bheeg_raha_hai_gaon.gif
 
Last edited:
True narration of a picture comes out of rain in lakhs of Indian villages.
I have gone through many of such villages in & around Allahabad during college days.
So many people who live near bank of holy Ganga river don't even know whether they would survive this monsoon or not because of heavy landsliding into the Ganga river beacuse of heavy flow.

ये बूंद न आती तो शायद
निवाला रोटी का तब भी
भाग्य हमारे न होता.
नभ में जाने जल कितना है अब
जाने कब थमेगी बूंदें
दाना अन्न का एक एक जब
वसुंधरा में ही विलीन होगा.
 
Acting of Life, A classy poem that describes complexity of life span in a deep poetic way! :)

जीवन का अभिनय - महेन्द्र भटनागर

संसार समझ कब पाया
मेरे जीवन का अभिनय !

मेरे जीवन की धरती पर
ऊबड़-खाबड़ पथ
सर-सरिता, गिरि-वन,
मैदान-पठार बने;
मरुथल, दलदल;
सुख-दुख का क्रम,
उत्थान-पतन
मुसकान-रुदन
है हार-विजय ?

मेरे जीवन के अम्बर में
आँधी झंझा,
हिम का वर्षण,
पानी की बूँदों की रिमझिम,
गर्जन-स्वर है, विद्युत कंपन ;
क्षण देदीप्य अमर सविता-चंदा जैसे,
उल्काएँ भी नश्वर !
सुन्दर और असुन्दर,
शिव और अशिव
भावों का संचय !


Rock on
Jit
 
Colors of Life, A wonderful poem which depicts the life cycle in deep touching words with a gud pragmatic message! :)


ज़िन्दगी के रंग - सीमा कुमार


ज़िन्दगी कभी-कभी
कहीं खत्म सी हो जाती है,
कहीं थम सी जाती है
और फिर कहीं
शुरू हो जाती है ।

कहीं उमड़ जाती है
कहीं मचल जाती है
कहीं रेत के बवन्डरों सी
उड़ती चली जाती है ।

कहीं हरे-हरे पत्तों पर पड़ी
बरखा की बूँदों सी
झिलमिलाती जाती है ।
कहीं ठंढ़ी हवाओं सी
बस छू कर चली जाती है ।

यूँ ही बदलती रूप रंग
ज़िन्दगी चली जाती है ।
थाम ले जिस पल को
वही बस अपना है ;
बाकी की ज़िन्दगी रेत-सी
यूँ ही फिसल जाती है ।


Rock on
Jit
 
Very True.........

ज़िन्दगी के रंग - सीमा कुमार

ज़िन्दगी कभी-कभी
कहीं खत्म सी हो जाती है,
कहीं थम सी जाती है
और फिर कहीं
शुरू हो जाती है ।

Rock on
Jit
 
सोये हैं पेड़ - माहेश्वर तिवारी ​

कुहरे में
सोये हैं पेड़।
पत्ता-पत्ता नम है
यह सबूत क्या कम है

लगता है
लिपट कर टहनियों से
बहुत-बहुत
रोये हैं पेड़।

जंगल का घर छूटा,
कुछ कुछ भीतर टूटा
शहरों में
बेघर होकर जीते
सपनो में खोये हैं पेड़।

​
 
wow, what a wonderful poem that describes nature's pain rather trees pain!
Guys Grow Trees ... Save Environment!!


सोये हैं पेड़ - माहेश्वर तिवारी ​

कुहरे में
सोये हैं पेड़।
पत्ता-पत्ता नम है
यह सबूत क्या कम है

लगता है
लिपट कर टहनियों से
बहुत-बहुत
रोये हैं पेड़।

जंगल का घर छूटा,
कुछ कुछ भीतर टूटा
शहरों में
बेघर होकर जीते
सपनो में खोये हैं पेड़।

​
 
Live Life to the Fullest & Enjoy every Movment of it, - is the message Poet Seema Kumar wants to give thro' her wonderful deep touching creation!.. :)


हर लम्हा एक विस्मय - सीमा कुमार

ठहरा हुआ पानी
एक छोटा सा कंकड़
या एक हल्का सा स्पर्श
और उठी असंख्य, अनगिनत लहरें;
पानी की सतह पर
खिली असंख्य तरंगें.. ।

लहरें मेरी ओर आती रहीं
और वापस जा कहीं दूर
विलीन होती रहीं ।
तट पर खड़ी मैं
उन अनगिनत लहरों को
एक एक कर
गिनने की कोशिश करती रही ।

मेरे स्याह केश को
उड़ाता हुआ निकल चला
आकाररहित पवन
और जागी एक तीव्र इच्छा
उस शक्लरहित पवन को
आलिंगन में लेने की ।

वक्त रेत की तरह
फिसलता रहा
मेरी भिंची हुई मुठ्ठियों से
और मैं रेत के एक-एक कण को
बिना आहट
फर्श पर तरलता से
बिखरते देखती रही ।

बगिया के
खिले हुए फूलों के बीच
हुआ एहसास
यह कोमल पंखुड़ियाँ
हैं बस कुछ पल के मेहमान ।
उनकी मोहक खुशबू ने कहा
उठा लो आनंद
इससे पहले कि मैं
हो जाऊँ लुप्त ।

यह सभी याद दिलाते रहे
दोहराते रहे मुझसे -
जीयो, प्रेम करो,
हो उत्क्रांत और
करो आत्म-उत्थान,
हो आनंदित
और संजो कर रखो
हर नन्हें पल को
वक्त के हर कतरे को
क्योंकि हर लम्हा
अपने आप में
है एक चमत्कार,
एक विस्मय ।

Rock on
Jit

 
हर लम्हा एक विस्मय - सीमा कुमार


वक्त रेत की तरह
फिसलता रहा
मेरी भिंची हुई मुठ्ठियों से
और मैं रेत के एक-एक कण को
बिना आहट
फर्श पर तरलता से
बिखरते देखती रही ।

Nice lines
 
Very true picture of Indian Hindu Sprituality, which believes in Rebirth and the carry over effects of old lives.
लेन-देन - दिनकर

लेन-देन का हिसाब
लंबा और पुराना है।

जिनका कर्ज हमने खाया था,
उनका बाकी हम चुकाने आये हैं।
और जिन्होंने हमारा कर्ज खाया था,
उनसे हम अपना हक पाने आये हैं।

लेन-देन का व्यापार अभी लंबा चलेगा।
जीवन अभी कई बार पैदा होगा
और कई बार जलेगा।

और लेन-देन का सारा व्यापार
जब चुक जायेगा,
ईश्वर हमसे खुद कहेगा -

तुम्हार एक पावना मुझ पर भी है,
आओ, उसे ग्रहण करो।
अपना रूप छोड़ो,
मेरा स्वरूप वरण करो।
 
Hi...a small try just to add on to what neelam is doing...

अक्सर भटक ही जाते हैं बाहर निकल के लोग,
हर घर से निकला आदमी गौतम नहीं होता।

कौन है कोई रूप हो
तब तो दिखाउ मैं
रंग हो रस गंध हो
तब तो बताउ मैं
वो तो बस एक अहसास है
जो सांसों में बहता है


अंधेरों के लिए
रात को दोष मत दीजै
रातें सूरज की मज़बूरी के सिवा कुछ भी नहीं !!
######
ये अंधरे नहीं
सुकूँ के लिए मौका है
इस बेहतर दुनियां में दवा कुछ भी नहीं !!
######
जब भी होता है अँधेरा
तो दीप जगते हैं
मायने रोशनी के तब सभी समझते हैं !
ज़िंदगी *निशीथ के सिवा कुछ भी नहीं
 
real defination of beauty....worth reading!!!!

Khubsoorat hain wo lub
Jo pyari batein kertey hain

Khubsoorat hai wo muskurahat
Jo doosron ke chehron par bhi muskan saja de

Khubsoorat hai wo dil
Jo kisi ke dard ko samjhey
Jo kisi ke dard mein tarpey

Khubsoorat hain wo jazbat
Jo kisi ka ehsaas karein

Khubsoorat hai wo ehsaas
Jo kisi ke dard ka hamrahi baney

khubsoorat hain wo batein
Jo kisi ka dil na dukhaein

Khubsoorat hain wo aankhein
Jin mein pakizgi ho
Sharm - o - haya ho

khubsoorat hain wo aansoo
Jo kisi ke dard ko
Mehsoos kerke bah jaein

Khubsoorat hain wo Hath
Jo kisi ko mushkil
Waqt mein thaam lein

Khubsoorat hain wo qadam
Jo kisi ki madad ke liye
Aagey berhein !!!!!

Khubsooart hai wo soch
Jo kisi ke liye achha sochey

Khubsoorat hai wo insan
Jis ko KHUDA ne ye
khubsoorati ata ki.......... .
 
Thanx Meenakshi for adding b'ful poems...and joining in our efforts.

Hi...a small try just to add on to what neelam is doing...

अक्सर भटक ही जाते हैं बाहर निकल के लोग,
हर घर से निकला आदमी गौतम नहीं होता।

These lines are amazingly good...so meaningful.
 
wo din....

मुझको यकीन है सच कहती थी , जो भी अम्मा कहती थीं,
जब मेरे बचपन के दिन थे, चाँद में परियां रहती थीं .
इक ये दिन जब अपनों ने भी, हमसे रिश्ता तोड़ लिया ,
इक वो दिन जब पेड़ की शाखें, बोझ हमारा सहती थीं .
इक ये दिन जब लाखों गम, और काल पडा है आंसू का ,
इक वो दिन जब एक ज़रा सी, बात पे नदियाँ बहती थीं .
इक ये दिन जब सारी सड़कें, रुठी रुठी लगती हैं ,
इक वो दिन जब 'आओ खेलें ', सारी गलियाँ कहती थीं .
इक ये दिन जब जागी रातें, दीवारों को तकती हैं ,
इक वो दिन जब शाखों की, भी पलकें बोझल रहती थीं .
इक ये दिन जब ज़हन में, सारी अय्यारी की बातें हैं ,
इक वो दिन जब दिल में, सारी भोली बातें रहती थीं .
इक ये घर जिस घर में , मेरा साज़ - ओ -सामान रहता है ,
इक वो घर जिसमें मेरी बूढी नानी रहती थीं.


by: javed akhtar
 
सोये हैं पेड़ - माहेश्वर तिवारी ​

कुहरे में
सोये हैं पेड़।
पत्ता-पत्ता नम है
यह सबूत क्या कम है

लगता है
लिपट कर टहनियों से
बहुत-बहुत
रोये हैं पेड़।

जंगल का घर छूटा,
कुछ कुछ भीतर टूटा
शहरों में
बेघर होकर जीते
सपनो में खोये हैं पेड़।

Ultimate words ... thanks for sharing Neelam ji.
 
Thanks for sharing ...

Badhiya panktiyan!!!

वक्त रेत की तरह
फिसलता रहा
मेरी भिंची हुई मुठ्ठियों से
और मैं रेत के एक-एक कण को
बिना आहट
फर्श पर तरलता से
बिखरते देखती रही ।

Khubsoorat hain wo lub
Jo pyari batein kertey hain

khubsoorat hain wo batein
Jo kisi ka dil na dukhaein

Khubsoorat hain wo aankhein
Jin mein pakizgi ho
Sharm - o - haya ho

khubsoorat hain wo aansoo
Jo kisi ke dard ko
Mehsoos kerke bah jaein

Khubsoorat hain wo Hath
Jo kisi ko mushkil
Waqt mein thaam lein
.
 
Status
Not open for further replies.
Back
Top