Hindi Kavita

Status
Not open for further replies.
I have been going through the posts for the past one hour, and there still are a lot to cover..and not a single poem in the post can be left unread...Thank you Neelam ji for starting this thread..its a strong wave of nostalgia...


These are the lines from the Title song of the serial- "Bharat ek Khoj". Anyone knows who the poet is? Thanks
-----------------------------------------------------------------------
Dear Malvika
Please go through this link


http://en.wikipedia.org/wiki/Bharat_Ek_Khoj#Lyrics_Of_The_Title_Track
 
Hi Anju Ji,

Pleased to know that Seema Kumar is your gud friend, :) btw she is my gud net friend as well !!

Actually, I found her blog while searching for hindi poems and she is really gud in writing poems, am big admirer of her !!

Cheers !!


Rock on
Jit



Jit Ji,

Seema Kumar meri priya saheli hai.....unki kai kavitaein Hindi Yugam mein bhi prakashit ki gayi hai.....

हर लम्हा एक विस्मय - सीमा कुमार

ठहरा हुआ पानी
एक छोटा सा कंकड़
या एक हल्का सा स्पर्श
और उठी असंख्य, अनगिनत लहरें;
 
दो गुलाब के फूल छू गए जब से होठ अपावन मेरे
ऐसी गंध बसी है मन में सारा जग मधुबन लगता है।


रोम-रोम में खिले चमेली
साँस-साँस में महके बेला,
पोर-पोर से झरे मालती
अंग-अंग जुड़े जुही का मेला
पग-पग लहरे मानसरोवर, डगर-डगर छाया कदम्ब की
तुम जब से मिल गए उमर का खंडहर राजभवन लगता है।
दो गुलाब के फूल....


छिन-छिन ऐसा लगे कि कोई
बिना रंग के खेले होली,
यूँ मदमाएँ प्राण कि जैसे
नई बहू की चंदन डोली
जेठ लगे सावन मनभावन और दुपहरी सांझ बसंती
ऐसा मौसम फिरा धूल का ढेला एक रतन लगता है।
दो गुलाब के फूल...


जाने क्या हो गया कि हरदम
बिना दिये के रहे उजाला,
चमके टाट बिछावन जैसे
तारों वाला नील दुशाला
हस्तामलक हुए सुख सारे दुख के ऐसे ढहे कगारे
व्यंग्य-वचन लगता था जो कल वह अब अभिनन्दन लगता है।
दो गुलाब के फूल....


तुम्हें चूमने का गुनाह कर
ऐसा पुण्य कर गई माटी
जनम-जनम के लिए हरी
हो गई प्राण की बंजर घाटी
पाप-पुण्य की बात न छेड़ों स्वर्ग-नर्क की करो न चर्चा
याद किसी की मन में हो तो मगहर वृन्दावन लगता है।
दो गुलाब के फूल...


तुम्हें देख क्या लिया कि कोई
सूरत दिखती नहीं पराई
तुमने क्या छू दिया, बन गई
महाकाव्य कोई चौपाई
कौन करे अब मठ में पूजा, कौन फिराए हाथ सुमरिनी
जीना हमें भजन लगता है, मरना हमें हवन लगता है।


दो गुलाब के फूल छू गए जब से होठ अपावन मेरे
ऐसी गंध बसी है मन में सारा जग मधुबन लगता है।



गोपालदास 'नीरज'
 
Anjali Ji,
Dhanyavad..



-----------------------------------------------------------------------
Dear Malvika
Please go through this link
 
Duniya sachmuch gol hai...:)...so, if you are a net friend of Seema, and Seema is a friend of mine...by default, you are also a net/ friend of mine, correct?:)
--------------------------------------------------------------------
Hi Anju Ji,

Pleased to know that Seema Kumar is your gud friend, :) btw she is my gud net friend as well !!

Actually, I found her blog while searching for hindi poems and she is really gud in writing poems, am big admirer of her !!

Cheers !!


Rock on
Jit
 
I have been going through the posts for the past one hour, and there still are a lot to cover..and not a single poem in the post can be left unread...Thank you Neelam ji for starting this thread..its a strong wave of nostalgia...


These are the lines from the Title song of the serial- "Bharat ek Khoj". Anyone knows who the poet is? Thanks
-----------------------------------------------------------------------

Srushtee se pehle sat nahin thaa, asat bhi nahin
Antariksh bhi nahin, aakaash bhin nahin thaa
Thanks Anju that you liked our effort. well i shall also thank you as your this post brought me back to this thread :)

This title track of Bharat ek Khoj was superb... n thnx a lot fr reminding us all of it. I am posting the complete one in Hindi (and some Sanskrit part too) now....

नासदासीन नो सदासीत तदानीं नासीद रजो नो वयोमापरो यत |
किमावरीवः कुह कस्य शर्मन्नम्भः किमासीद गहनं गभीरम ||

सृष्टि से पहले सत नहीं था
असत भी नहीं
अंतरिक्ष भी नहीं

आकाश भी नहीं था
छिपा था क्या, कहाँ
किसने ढका था
उस पल तो
अगम अतल जल भी कहां था

सृष्टि का कौन है कर्ता?
कर्ता है या है विकर्ता?
ऊँचे आकाश में रहता
सदा अध्यक्ष बना रहता
वही सचमुच में जानता
या नहीं भी जानता
है किसी को नही पता
नही पता
नही है पता
नही है पता

वो था हिरण्य गर्भ सृष्टि से पहले विद्यमान
वही तो सारे भूत जाति का स्वामी महान
जो है अस्तित्वमान धरती आसमान धारण कर
ऐसे किस देवता की उपासना करें हम हवि देकर

जिस के बल पर तेजोमय है अंबर
पृथ्वी हरी भरी स्थापित स्थिर
स्वर्ग और सूरज भी स्थिर
ऐसे किस देवता की उपासना करें हम हवि देकर

गर्भ में अपने अग्नि धारण कर पैदा कर
व्यापा था जल इधर उधर नीचे ऊपर
जगा चुके व एकमेव प्राण बनकर
ऐसे किस देवता की उपासना करें हम हवि देकर

ऊँ! सृष्टि निर्माता, स्वर्ग रचयिता पूर्वज रक्षा कर
सत्य धर्म पालक अतुल जल नियामक रक्षा कर
फैली हैं दिशायें बाहु जैसी उसकी सब में सब पर
ऐसे ही देवता की उपासना करें हम हवि देकर
ऐसे ही देवता की उपासना करें हम हवि देकर

............................................

listening is a treat... enjoy it...

http://in.youtube.com/watch?v=vBbSbCczYeM&feature=related

http://in.youtube.com/watch?v=VIoOiT6u320&feature=related
 
Last edited:
Thank you Neelam Ji, for posting it in Hindi. Its an effort to read it in roman translation.
What we studied as part of syllabus in our schools and colleges, become more meaningful later as we move through our lives. Many of the poems become part of our "personal" philosophy.
So, once again, thank you for this thread.
Thanks Anju that you liked our effort. well i shall also thank you as your this post brought me back to this thread :)

This title track of Bharat ek Khoj was superb... n thnx a lot fr reminding us all of it. I am posting the complete one in Hindi (and some Sanskrit part too) now....
 
Last edited:
Nostalgia at its Best !!

Thanks a lot Anju and Neels, for reminding this very haunting nostalgic poem !! I always used to watch this great serial and used to think about this unresolved Enigma, who created this universe?? but question still remains the same .. :) Btw Its indeed one of the finest creation and certainly a treat to read it in Hindi.

Thanks again ..


Rock on
Jit


Thank you Neelam Ji, for posting it in Hindi. Its an effort to read it in roman translation.
What we studied as part of syllabus in our schools and colleges, become more meaningful later as we move through our lives. Many of the poems become part of our "personal" philosophy.
So, once again, thank you for this thread.

Thanks Anju that you liked our effort. well i shall also thank you as your this post brought me back to this thread :)

This title track of Bharat ek Khoj was superb... n thnx a lot fr reminding us all of it. I am posting the complete one in Hindi (and some Sanskrit part too) now....
 
In a very competitive environment & rat race, ppl tend to become utter workaholics, a different personality than their real self. This poem emerged, as if their subconscious warning them of the situation/consequences.Most of the ambitious youngsters of today, unfortunately, are facing similar predicament !!

जीने की तलाश मे - विश्व-नन्द

जिंदगी की राह मे, जीने की तलाश मे,
सब ही कुछ बदल गया, मै भी वो न मैं रहा,
औरों की ही तरह मै भी, इसी भीड़ दौड़ मे,
एक पहिये की तरह, रफ्तार बन के रह गया…

जाने जाना था कहां, जाने आ गया कहाँ,
इस बड़े जहान मे, मेरा ही हूँ मैं कहाँ,
आत्मारहित हूँ, काम मे मै व्यस्त यूं रहा,
सूर्य अस्त हो रहा या सूर्य उदय हो रहा,
ऐसी छोटी बातों का भ्रम मुझे सदा रहा…

काम करता ही रहा, रात सोता ही रहा,
दिल के अरमानों कों, सपनों मे भी ना जगा सका.
दिन सुबह से शाम तक, यूं ही बस चला गया…
एक पहिये की तरह, रफ्तार बन के रह गया…

जीते ऐसी जिंदगी देखो आगे क्या हुआ,
जीवन की शाम आ चुकी, सूर्य भी है ढल चुका,
सपनों की चिता की रोशनी मे कुछ न दिख रहा,
चलते चलते थक गया, फिर भी चलता ही रहा…

चलते चलते थक गया, फिर भी ना मै रुक सका,
एक पहिये की तरह, रफ्तार बन के रह गया…
क्या यही है मेरी जिंदगी? यही मेरा जीवन रहा?
एक पहिये की तरह, रफ्तार बन के रह गया…?

To be continued ...

Rock on
Jit
 
Last edited:
Kunji- Ramdhari Singh Dinkar

Ghere tha mujhe tumhari sanson ka pawan
Jan main balak abodh anjan tha

Yeh pawan tumhari sanson ka
Saurabh lata tha
Uske kandhon par chara
Main jane kahan-kahan
Akash main ghum aata tha

Srishti tab bhi shayad rahasya thi
Magar koi pari mere saath main thi
Mujhe malum to na tha
Magar tale ki kunji mere haath main thi

Jawan hokar main adami na raha
Khet ki ghas ho gaya

Tumhara pawan aaj bhi aata hai
Aur ghas ke saath athkheliyan karta hai
Uske kanon mein chupke-chupke
Koi sandesh bharta hai

Ghas urna chahti hai
Aur akulati hai
Magar uski jarein dharti mein
Betarah gari hui hain
Isliye hawa ke saath
Woh urr nahin pati hai

Shakti jo chetan thi
Aab jar ho gayi hai
Bachpan main jo kunji mere paas thi
Umra bharte-bharte
Woh kahin kho gayi hai...
 
Poet Says: This poem “जिन्दगी में सुकून” emerged after about 10 years, as an answer to the situation & question posed in the poem “जीने की तलाश मे”!!

What is mentioned in this poem became his approach to life thereafter. :)


जिन्दगी में सुकून - विश्व-नन्द

अब सुकून आ गया है जिन्दगी मे थोडा,
जब से मैंने औरों संग दौड़ना है छोडा…
जब से मैंने औरों जैसा दौड़ना है छोडा…l

अब तो वक्त मिल रहा है, कुछ तो ख़ुद के वास्ते,
सोचने मैं कौन हूँ, और कौन से हैं रास्ते.
लग रहा है सब नया, जो द्रष्टि कुछ नयी मिली,
पहले जैसी दुनिया भी है, लगती अब नई नई
भा रहा निसर्ग जैसे स्वर्ग ही यथार्थ ये,
मुक्त मन जो हो गया है, व्यर्थ के स्वगर्व से,
मुक्त मन जो हो गया है, अर्थहीन स्वार्थ से…..i

वक्त जो गुजर गया है, उसकी न परवाह है,
हाथ मे समय बचा है, पल पल उससे प्यार है.
हूँ अलिप्त मैं मगर, सर्व में जुटा हुआ,
दलदलों में देख कमल, सुंदर सा जी रहा……..l

अब जो राहें चल रहा हूँ, कुछ तो ख़ुद चुनी हुईं,
हर छलांग पे यहाँ हैं, मंजिलें नयीं नयीं .
बाजी ख़ुद से है यहाँ, इंसान पूर्ण बनने की,
दिन-ब-दिन नया नया प्रयोग, ख़ुद ही करने की…..l

है कठिन ये राह, फिर भी चलने में सुकून है,
ना किसीसे दोस्ती, न दुश्मनी की शर्त है.
पास कुछ नहीं, जो मेरे, खोने का मैं भय धरूँ,
ज्ञान ये हुआ, की ज्ञान ही बटोरता फिरूं………l

ये है ऐसी राहें, जिनको भी मेरी तलाश है,
मंजिलें ये ऐसी, जिनको मेरा इंतजार है,
मंजिलें ये ऐसी जो मेरे ही आसपास हैं…….l

अब सुकून आ गया है जिन्दगी मे थोडा,
जब से मैंने औरों संग दौड़ना है छोडा…
जब से मैंने औरों जैसा दौड़ना भी छोडा……l

Rock on
Jit


In a very competitive environment & rat race, ppl tend to become utter workaholics, a different personality than their real self. This poem emerged, as if their subconscious warning them of the situation/consequences.Most of the ambitious youngsters of today, unfortunately, are facing similar predicament !!

जीने की तलाश मे - विश्व-नन्द

जिंदगी की राह मे, जीने की तलाश मे,
सब ही कुछ बदल गया, मै भी वो न मैं रहा,
औरों की ही तरह मै भी, इसी भीड़ दौड़ मे,
एक पहिये की तरह, रफ्तार बन के रह गया…



To be continued ...


 
Nar ho na nirash karo maan ko, kuch kaam karo; kuch kaam karo- Maithili Sharan Gupt

Jag mein rehkar nij naam akro
Yeh janam hua kis arth aho
Samjho jismein yeh vyarth na ho
Kuch to Upyukt karo tan ko
Nar ho na nirash karo maan ko

Sambhlo ki suyog na jaye chala
Kab hua vyarth sadupay bhala
Samjho jag ko na nira sapna
Path aap prashast karo apna
Akhileshwar hai awlamban ko
Nar ho na nirash karo maan ko

Jab prapt tumhe sab tatva yahan
Phir jaa sakta woh satva kahan
Tum swatva sudha raspan karo
Uth kar amratva vidhan karo
Dwaroop raho maan kanan ko
Nar ho na nirash karo maan ko

Nij gaurav ka nit gyan rahe
Hum hain kuch yeh dhayan rahe
Sab sab abhi par maan rahe
marnotar gunjit gyan rahe
Kuch ho na tajo nij sadhan ko
Nar ho na nirash karo maan ko
 
Few wonderful lines sent by gud friend of mine lately..deep touchin' indeed. :)

कोई तुमसे पूछे कौन हूँ मैं
तुम कह देना कोई ख़ास नहीं
एक दोस्त है कच्चा पक्का सा
एक झूठ है आधा सच्चा सा
जज़बात के मन पे इक परदा सा
बस एक बहाना अच्छा सा
जीवन का ऐसा साथी है
जो दूर ना होकर भी पास नहीं
कोई तुमसे पूछे कौन हूँ मैं
तुम कह देना कोई ख़ास नहीं !..


Rock on
Jit
 
very nice.
Can u post the complete poem.


Few wonderful lines sent by gud friend of mine lately..deep touchin' indeed. :)

कोई तुमसे पूछे कौन हूँ मैं
तुम कह देना कोई ख़ास नहीं
एक दोस्त है कच्चा पक्का सा
एक झूठ है आधा सच्चा सा
जज़बात के मन पे इक परदा सा
बस एक बहाना अच्छा सा
जीवन का ऐसा साथी है
जो दूर ना होकर भी पास नहीं
कोई तुमसे पूछे कौन हूँ मैं
तुम कह देना कोई ख़ास नहीं !..


Rock on
Jit
 

One great composition by Great poet 'Nirala' ... the wonderful touching poem that describes plight of a labor woman !! .. :)


तोड़ती पत्थर - सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'

वह तोड़ती पत्थर
देखा उसे मैने इलाहबाद के पथ पर -
वह तोड़ती पत्थर |

नहीं छायादार
पेड़ वह जिसके तले बैठी हुई स्वीकार,
श्याम तन, भर बंधा यौवन,
नत नयन, प्रिय कर्म रत मन,
गुरु हथौडा हाथ,
करती बार बार प्रहार -
सामने तरु मालिका अट्टालिका, प्राकार |
चढ़ रही थी धूप,
गर्मियों के दिन,
दिवा का तमतमाता रूप
उठी झुलसाती हुई लू
रुई ज्यों जलती हुई भू
गर्द चिंदी छा गई
प्राय: हुई दोपहर -
वह तोड़ती पत्थर |

देखते देखा, मुझे तो एक बार
उस भवन की और देखा, छिन्न तार,
देख कर कोई नहीं,
देखा मुझे उस दॄष्टि से,
जो मार खा रोई नहीं,
सजा सहम सितार,
सुनी मैंने वो नहीं जो थी सुनी झंकार |
एक छन के बाद वो कांपी सुघर
ढुलक माथे से गिरे सीकर
लीन होते कर्म में फिर ज्यों कहा -
"मैं तोड़ती पत्थर |"


Rock on
Jit

 
Last edited:
बेटियों के लिए

मैं मौन रहूँ
तुम गाओ

जैसे फूले अमलतास
तुम वैसे ही
खिल जाओ


जीवन के
अरुण दिवस सुनहरे
नहीं आज
तुम पर कोई पहरे


जैसे दहके अमलतास
तुम वैसे
जगमगाओ


कुहके जग-भर में
तू कल्याणी
मकरंद बने
तेरी युववाणी


जैसे मधुपूरित अमलतास
तुम सुरभि
बन छाओ
मैं मौन रहूँ तुम गाओ



'अनिल जन विजय'
 
"raat mein harmonium" sangrah sey Uday Prakah ki ek kavita

सहानुभूति की मांग
आत्मा इतनी थकान के बाद
एक कप चाय मांगती है
पुण्य मांगता है पसीना और आंसू पोंछने के लिए
एक तौलिया


कर्म मांगता है रोटी और कैसी भी सब्जी


ईश्वर कहता है सिरदर्द की गोली ले आना
आधा गिलास पानी के साथ


और तो और
फ़कीर और कोढ़ी तक बंद कर देते हैं
थक कर भीख मांगना
दुआ और मिन्नतों की जगह
उनके गले से निकलती है
उनके ग़रीब फेफड़ों की हवा


चलिए मैं भी पूछता हूं


क्या मांगूं इस ज़माने से मीर
जो देता है भरे पेट को खाना
दौलतमंद को सोना हत्यारे को हथियार
बीमार को बीमारी] कमज़ोर को निर्बलता


अन्यायी को सत्ता
और व्यभिचारी को बिस्तर


पैदा करो सहानुभूति
मैं अब भी हंसता हुआ दिखता हूं
अब भी लिखता हूं कविताएं
 
पुरुष वीर बलवान,
देश की शान,
हमारे नौजवान
घायल होकर आये हैं।


कहते हैं, ये पुष्प, दीप,
अक्षत क्यों लाये हो?

हमें कामना नहीं सुयश-विस्तार की,
फूलों के हारों की, जय-जयकार की।


तड़प रही घायल स्वदेश की शान है।
सीमा पर संकट में हिन्दुस्तान है।

ले जाओ आरती, पुष्प, पल्लव हरे,
ले जाओ ये थाल मोदकों ले भरे।


तिलक चढ़ा मत और हृदय में हूक दो,
दे सकते हो तो गोली-बन्दूक दो।



राष्ट्र कवि- श्री रामधारी सिंह दिनकर
 
Status
Not open for further replies.
Back
Top