sandeepsirohi
New member
दामिनी के गम से अभी यह शहर उबरा भी नहीं था कि एक दरिंदे ने नया जख्म दे दिया। सोमवार रात अलीगढ़ के सासनी गेट के सरायगढ़ी इलाके में आठ साल की मासूम के साथ एक हैवान ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।
जब तक इन हैवानो को बुरी ओर कड़ी सजा नहीं दी जाती तब तक कोई ना सुधरे | इतना हंगामा होने के बाद भी किसी को शर्म लिहाज या डर नहीं है | जब तक लोगो के मन में सजा की दहशत नहीं बैठेगी तब तक ये दरिंदे नहीं सुधरने वाले क्योंकि इनका जमीर तो कब का मर चुका कई |
गैंगरेप मामले में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने वाले निहत्थे छात्र छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वाली दिल्ली पुलिस का एक और बर्बर चेहरा सामने आया है। एक एसएचओ पर आरोप है कि उसने एक शिक्षिका को हिरासत में लेकर मारपीट की और उससे थाने में झाड़ू-पोछा लगवाया। मामला संसद मार्ग थाने का है।
पुलिस बोली- तेरे साथ तो रेप नहीं हुआ न
सबके अलग -२ विचार चल रहे है यहाँ पर कोई पब्लिक के साथ है, कोई प्रसाशन के साथ है , कोई सरकार के साथ है , किसी को पता नहीं किसका साथ दे !!!!!!
सुधार की जरूरत तो इस पुलिस विभाग/प्रसाशन/सरकार को सबसे जयादा है | ये सुधार जाये तो आधी समस्या अपने आप ही खत्म हो जाये | क्यों नहीं उठाते कड़े कदम ?
कहते है अभी कलियुग आधा भी नहीं आया , अगर अभी से ये हाल है तो आगे क्या होगा ????????
इंसानियत खत्म
मानवता खत्म
सामाजिकता खत्म
भावनाए खत्म
जमीर खत्म
सही भविष्यवाणी थी २०१२ में दुनिया खत्म |