Jatland ki Chaupal

Status
Not open for further replies.

dndeswal

Active member
.
जाटलैंड की चौपाल
सोचा था इंग्लिश में लिखूं - पर फिर खयाल आया कि विषय ही ऐसा है कि हिन्दी और हरयाणवी की मिक्स चटनी में ज्यादा मजा आयेगा ।

चौपाल की परंपरा पुराने जमाने से ही चली आ रही है पर आजकल खतम सी हो गई है - गांवों की चौपालें आजकल सूनी पड़ी रहती हैं । पर नए जमाने में इसका नया रूप शुरू हो गया है - 'cyber chaupal' कहो या कोई और नाम दे दो । अपने जाटलैंड की चौपाल का तो कहना ही क्या । स्कूल कालेज के छात्र तो मेम्बर बनते ही इसलिये हैं कि चौपाल का लुत्फ उठाया जा सके - "चैट" में । और जो बेचारे जाट भाई काल-सेंटर और किसी कंपनी में नौकरी करते हैं, वे भी मेंबर बनने के लिए मजबूर हैं - क्या करें वहां पर 'नेटवर्क' कंप्यूटर होते हैं और कोई दूसरा 'Messenger' (Yahoo, hotmail, google etc.) डाउनलोड नहीं हो सकता । सो, अपने जाटलैंड का 'Chat' क्लिक करो और चाट-पकौड़ी का लो स्वाद ! सुना है कई नौजवान उस चौपाल की एक अलग-सी 'खिड़की' पर रोमांस भी करते हैं ।

एक जमाने में महिलाओं को चौपाल में जाने की मनाही होती थी । बड़े-बूढे शायद यह सोचते थे कि उनमें सहनशक्ति नहीं होती और किसी बात को बीच से न पकड़ कर केवल 'ठोड' (किनारा) से पकड़तीं हैं, बदले की भावना से काम करती हैं, इसलिए न्याय की कुर्सी पर बैठने का उन्हें कोई हक नहीं । यह सोच भी बहुत पुरानी है कि औरत भेद नहीं छुपा सकती । कुन्ती ने यह भेद अपने बाकी पुत्रों से छुपाये रखा कि कर्ण भी उसी का पुत्र है । जब वह कर्ण के शव के पास जाकर रोने लगी तो सबने कहा कि वह एक शत्रु के शव पर क्यों रो रही है । जब कुन्ती ने असली बात बताई तो युधिष्ठिर ने पूरी नारी जाति को ही शाप दे डाला कि वह भविष्य में कोई भेद नहीं छुपा सकेगी - यदि कर्ण का भेद वह न छुपाती तो महाभारत का युद्ध ही न होता।

अपनी महिला मेम्बर इस बात को पढ कर नाराज न हो जायें डरता हूं - यह बात शायद अब लागू नहीं होती । इंदिरा गांधी भी देश पर शासन कर चुकी है - 1974 के परमाणु विस्फोट का उसने दुनियां को भेद ही नहीं चलने दिया था। लिख इसलिये रहा हूं कि आजकल तो चौपालों में महिलाओं का ही राज है ! अमेरिका में तो महिला जज काफी होतीं हैं । अपने गांव की पंचायतों में भी उनका दबदबा बनने लगा है । इस बारे में एक ताऊ का कहा हुआ एक चमौला याद आ रहा है पर उसको यहां न लिखना ही ठीक है, पहले कहीं और लिख चुका हूं।

अब अपने जाटलैंड की चौपाल में ज्यादातर महिलाएं ही बैठी रहती हैं । कल एक बदमाश 'हैकर' घुस गया था चौपाल में और लगा गंदी भाषा लिखने । मुझे भी किसी नकली नाम से घुसना पड़ा और भाई सीताराम को भी यही तरकीब अपनानी पड़ी । जब मैने एक महिला से कहा कि आप सब चौपाल से बाहर जाओ, कोई बदमाश घुस गया है तो वो हैरान हो गई कि ये नया कौन आ गया हमें कहने वाला । चलो, यह समस्या तो नितिन भाई ने जल्दी ही सुलझा दी । तो चौपाल की शौकीन गपौड़ी जाटणियों - अपनी रक्षा खुद करना सीखो - जूडो-कराटे सीखो या साथ में सोटा रखो । बदमासी करने वाले भी अपने जाट लड़के ही हैं, कोई बाहर वाला नहीं !

और ऊत छोहरो, तुम भी सुन लो जो चौपाल में बदमासी करेगा, उसकी खैर नहीं - उसका मुंह काला कर के, पुराने लीत्तर और खौंसड़े की माला पहना कर, गधे पर बैठा कर सारे गांव का चक्कर लगाया जायेगा और उसको जात से बाहर निकाल कर हुक्का पानी बंद ! एक ऐसा सिस्टम लगाने जा रहे हैं कि चौपाल में हम लोग (Moderators) घुसे रहेंगे और तुम लोगों को पता ही नहीं चलेगा कि हम कब आये और कब गये - तुम्हारी सारी हरकतें नोट होंगी, 'warning level' अपने आप बढ जायेगा और फिर अपने आप तुम चौपाल से तो क्या, सारे जाटलैंड से बाहर निकाल कर काला पानी भेज दिये जाओगे !

वैसे अब सच्ची बात तो यह है कि मुझे तो चौपाल में जाने से ही डर सा लगने लगा है - कुछ तो ऊत बैठे रहते हैं और रही सही कसर अपनी जाटणियां पूरी कर देती हैं - थोड़े बहुत ताने भी सुनने पड़ जाते हैं । चलो, खुशी है कि चौपाल का इस्तेमाल तो हो रहा है ना - खाली चौपाल तो बुरी लगती है ।
.
 
Last edited:
Uncle ji saare din ki thakan si miit jya se aapki iise issse thread paddh ke........sahi mein kasuut ji saa aa gya.......aapne bahut badhiya bhyoraa diya hai CHAUPAL ka aur aaj kal ke mahol ka......vakai mein yeho sach bhi hai aur aisa hi hota hai...........
lekin aap bhi katti khench ke le reh ho sabne..........mereko personally puri aasha hai ki aap hi sudharoge iin uutan ne...........;)

ghanna koi hanga karre to manne bhi rukka de liyo...........he he he..:p :p
 
sunitahooda said:
Deswal Ji...aap nyu batao akk hum nai kit aana sai arr kit na aana sai????

आने या जाने से रोक कौन रहा है किसी को ? यह तो एक अपील है कि हम सब मिल जुल कर सुख शान्ति से रहें । पर पूरे समाज को हम तो नहीं सुधार सकते ना - हम तो अपने भाईयों से अपील ही कर सकते हैं और कर ही रहे हैं । एक मरी हुई मछ्ली सारे तालाब को गंदा कर देती है - एकाध बदमाश भी हम सब को परेशान कर देते हैं । आप सब उनका नाम बताते रहोगे तो हम उन पर कुछ कार्रवाही भी जरूर करेंगे ।
.
 
Maaf kijiye Deswal sir...maine ek naam bataya tha....aur kuchh log hain jo killki taull ke members ke baarey me negative boltey rehtey hain aur saamney aane ki aur kehney ki himmat nahi kartey
 
sunitahooda said:
Maaf kijiye Deswal sir...maine ek naam bataya tha....aur kuchh log hain jo killki taull ke members ke baarey me negative boltey rehtey hain aur saamney aane ki aur kehney ki himmat nahi kartey

लो भाई लोगो देख लो, हो गई ना शिकायतें शुरू ! तो इसका मतलब यही हुआ ना जो पुराने लोग कहते थे कि महिलाओं में सहनशक्ति नहीं होती और किसी बात को बीच से न पकड़ कर केवल 'ठोड' (किनारा) से पकड़तीं हैं, बदले की भावना से काम करती हैं ! मैं तो पहले ही डरता हूं महिला मेंबरों से - इन ऊत लडकों से तो मैं बिलकुल नहीं डरता ।

किसका नाम बताया था सुनीता जी? चलो फिर बता दो ! और किसी का नाम यहां लिखना ठीक नहीं - और भी तरीके हैं - हमें ई-मेल भेज सकता है कोई भी । वैसे भी इस थ्रैड का उद्देश्य यह नहीं कि हम एक-दूसरे पर लांछन लगायें । मैने तो एक खयाल और एक असलियत लिखी है जैसा कि केशव ने भी ठीक समझा है और ऊपर लिखा भी है ।
.
 
Deswal Ji....jai mere mai bi sahanshakti na sai na to kissey mai ho bhi konya???? arr ya baat mai apni personal life ke barey mai na kahti....Jatland ke experience ke barey mai kahun su....aap to jano so...parr thodd tai aap nai bi pakadd liya:) arr Kunti galti kar rahi thi jyahein tai lakoyi thi baat....suthri baat bataan mai ke haraz sai????
 
Oh...ok i never knew that it has to be in agreement only....very nice thread....keep Posting....naam aapko khud hi pata chal jayeingey agar aap log naam badal kar login kartey hain to....i dont want to get embarrased again n again
 
Sawwaad aagaya hindi padke......... Its true ...Galaxies may be expanding but the world is shrinking ...... Cyber chopal........
 
maza sa aa gya!!

deswal sir,

sahi baat likhi sai aapne te.... sat pratisat sahi.... mhaare dhore bhi sain sotte magar tameez khatir maarte nahi bekaar logon ko... ke faayda apni zabaan gandi karke.. jatland toh jatland, bhagwan dhore bhi apna warning level badh jaayega.

manne aap nyu bataao ak aap hindi kyukar likho so.. swaad sa aa gya subah subah!!:)

Jai Shree Ram

Monika
 
monikadahiya said:
deswal sir,

sahi baat likhi sai aapne te.... sat pratisat sahi.... mhaare dhore bhi sain sotte magar tameez khatir maarte nahi bekaar logon ko... ke faayda apni zabaan gandi karke.. jatland toh jatland, bhagwan dhore bhi apna warning level badh jaayega.

manne aap nyu bataao ak aap hindi kyukar likho so.. swaad sa aa gya subah subah!!:)

Jai Shree Ram

Monika

चलो, मैं तो इस डर से कि कहीं अपनी दूसरी महिला मेम्बर नाराज न हो जायें, अपनी पोस्ट से कुछ कठोर वाक्य हटाने ही वाला था कि मोनिका जी की यह पोस्ट पढी - खुशी हुई । मोनिका जी, आप पहले मेरा यह धागा पढें ("Tech Talk forum) : Tips for use of Hindi on your computer और फिर मुझ से संपर्क करें । यकीन मानिये, यह बहुत ही सरल है, शुरु में कुछ अभ्यास की अवश्य जरूरत होगी ।
.
 
monika tan me hasa hasa k maar di.sotte ali baat pe:) .ha er yo bhagwan ke warning level ali baat to:cool: :D :confused: .monika chala pad diya bebe u r tooo goood.tera warning level kie na baade .na ad na upar


monikadahiya said:
deswal sir,

sahi baat likhi sai aapne te.... sat pratisat sahi.... mhaare dhore bhi sain sotte magar tameez khatir maarte nahi bekaar logon ko... ke faayda apni zabaan gandi karke.. jatland toh jatland, bhagwan dhore bhi apna warning level badh jaayega.

manne aap nyu bataao ak aap hindi kyukar likho so.. swaad sa aa gya subah subah!!:)

Jai Shree Ram

Monika
 
deswal sir ji aapne k likha se me to pad nahi payi par abhi pilania bebe n phone p bataya ki hum jatnia k baare m kuch likha se ek hum jaatland pe itna time kyu bitave se chupad m.er nu bhi likha se ki aap chaupad me avoge bina dikhe.koi na sir aajaaa karo k pharak pad se.par thode din me aapka bura haal holega hum lugaia ki baata ne sun ke.hum n t badiya e se ek ap ka dar hoga t saare tameez t batlavege.
 
Last edited:
ritu said:
deswal sir ji aapne k likha se me to pad nahi payi par abhi pilania bebe n phone p bataya ki hum jatnia k baare m kuch likha se ek hum jaatland pe itna time kyu bitave se chupad m.er nu bhi likha se ki aap chaupad me avoge bina dikhe.koi na sir aajaaa karo k pharak pad se.par thode din me aapka bura haal holega hum lugaia ki baata ne sun ke.hum n t badiya e se ek ap ka dar hoga t saare tameez t batlavege.rahi baat chaupad me jaane ki t sir od t hum javenge hi jab tak jatland p ave se.

Oh, Ritu ji, aap padh nahi paayi poora. Anyway, earlier also I had also pointed out to you that your computer is not somehow reading Hindi fonts. Please get this rectified - it is very simple. You have to install 'Mangal' font which hardly takes just 2-3 minutes. See my post quoted above (Tips for use of Hindi on your computer). 'Mangal' is a short file which can be downloaded free from Internet. Then, you would be able to read all posts in Hindi on Jatland. Aur aap to kavita bhi bahut achhi likhti hain - Hindi mein try kar ke dekhna.
.
 
deswal sir man t aapki wa baat bahut acchi lagi ki ek which can not be cured has to be endured.
 
Last edited:
Deshwal Sir..........

Sir ji..

ek hi vinti hai aapse yeh hindi ke font mere pass bhi bhej do...pls.....

main tai aaki post kahna nu dekhu su jukar bili tukh kahna dekha kare........

bhejio yeh font made jalde se.......
 
yash man bhi na dikhte par mera bhai tere jitna bura haal koni .man t ve dibbi si dikkhe se took na dikhti.haha


yashbeniwal said:
Sir ji..

ek hi vinti hai aapse yeh hindi ke font mere pass bhi bhej do...pls.....

main tai aaki post kahna nu dekhu su jukar bili tukh kahna dekha kare........

bhejio yeh font made jalde se.......
 
Status
Not open for further replies.
Back
Top