OLYMPIC : बॉक्सिंग में फिक्सिंग, दो गोल्ड मेडल की कीमत 78 करोड़!
लंदन. ओलिंपिक एक सवाल उठ रहा है कि क्या बॉक्सिंग में दिए गए मेडल 'फिक्स थे? बॉक्सिंग के कई मुकाबलों में विवादित फैसले सामने आए हैं। इनमें कुछ मुकाबले भारत के भी थे जिसके स्कोरिंग में गड़बड़ी की शिकायत भारतीय अधिकारियों ने की। अब 'बीबीसी' की पड़ताल में पता चला है कि अजरबैजान ने दो गोल्ड मेडल के बदले इंटरनेशनल बॉक्सिंग के अधिकारियों को नौ मिलियन पाउंड (78,04,94,118 रुपये) की पेशकश की थी। हालांकि इंटरनेशनल बॉक्सिंग अथॉरिटी ने किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी को भी 'मेडल के बदले कैश' लिए जाने के आरोप से जुड़े सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन बीबीसी को पिछले साल ही बॉक्सिंग से जुड़े सूत्रों ने इस तरह की सौदेबाजी की बात बताई थी।
http://www.bhaskar.com/article/SPO-OLY-TOP-fixing-in-olympic-boxing-3640529-NOR.html?OTS=