भाई सीता राम घूम फिर के या बहस व्यक्तिगत टिप्पणियों पर ही आ कर क्यों अटक जाती है I मैंने सुना है कि आप तो शायद moderator भी कहलाते हैं फिर कम से कम आप को तो इनसे परहेज करना ही चाहिए I जब पंचायत का मुखिया ही पंचायत की मर्यादा भूल जायेगा तो फिर चंडाल चौकड़ी का क्या दोष I
इस बहस का प्रमुख उद्देश्य राहुल और नरेन्द्र की तुलना था न कि इनके विकल्प का I आप को विकल्प चाहिए तो एक नया धागा शुरू कीजिये I आपका सेन्स आफ ह्यूमर यानि मसखरापन भी काफी अच्छा है परन्तु हर जगह, हर चीज़ में इसे लागू करने से इसकी महत्ता ख़तम हो जाती है और आदमी काफी cheap लगने लगता है , इसलिए थोडा ध्यान दीजिये मेरी इस मुफ्त की सलाह पर I मैं आपका सम्मान राहुल गाँधी और नरेन्द्र भाई से भी ज्यादा करता हूँ. कृपया इसे हज़म करना सीखें और किसी चांडाल या दुष्ट व्यक्ति के बहकावे में आकर अपनी प्रतिष्ठा दांव पर ना लगायें I