ओबीसी आरक्षण सन 1990 में लागू हुआ था | 25 साल बाद भी इसमे जो जातियाँ हैं उनकी मानसिकता बताती हैं कि वह वाक्य में अभी भी पिछड़ी ही हैं | जिस दिन से उच्च न्यायालय ने जाट आरक्षण निरस्त किया हैं उस दिन से भाजपा के एक सांसद राजकुमार सैनी साहब एक ही राग अलाप रहे हैं कि हम जाटों को ओबीसी में आरक्षण नहीं लेने देंगे , ओबीसी आरक्षण से छेड़ छाड़ नहीं होने देंगे , आरक्षण देना हैं तो फिर आर्थिक आधार पर सभी गरीबों को दो | कुछ दिन बाद सैनी साहब ने अपने सुरों मे थोड़ा बदलाव किया और कहा कि हमें जाटों के आरक्षण पर कोई एतराज नहीं हैं पर हम 27% में छेड़ छाड़ नहीं होंगे देंगे , यदि सरकार ने जाटों को आरक्षण देना हैं तो 27% से अलग दे | इसके लिए मैं संसद , कोर्ट से लेकर जमीनी स्तर तक लड़ाई लड़ूँगा | कल हिसार में सैनी साहब के इन सुरों में इनेलो के विधायक रणबीर गंगवा ने भी अपना सुर मिलाया हैं | दोनों ने कहा हैं कि " जाट सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध कर रहे हैं | इससे साफ हैं कि देश के संविधान और कानून में उन्हे विश्वास नहीं हैं |" अब इन पिछड़ों को कौन समझाए की जब इंसान एक कोर्ट या बेंच से केस हार जाता हैं तो उसे उससे ऊपर वाली कोर्ट या बेंच में अपील का हक हैं , इसमें विरोध वाली बात क्या हैं ?
जाटों के आरक्षण का विरोध !!! बाकी स्वर्ण जाति के गरीब को दें दो तो कोई एतराज नहीं ? बड़ी अजीब राजनीति हैं सैनी साहब की !!!
जैसा कि सैनी साहब ने कहा हैं कि मैं ओबीसी आरक्षण से छेड़ छाड़ नहीं होने दूंगा , बहुत अच्छी बात हैं सैनी साहब , पर क्या आपको पता हैं कि मण्डल आयोग ने तो पिछड़ों को 54% आरक्षण की सिफ़ारिश की थी , और जिसे बाद में कोर्ट ने घटा कर 27% कर दिया , इतनी बड़ी छेड़ छाड़ हो गई तब आप कहा थे ? अब तक ओबीसी में 3600 के करीब जातियाँ शामिल की जा चुकी हैं परंतु आपने कभी चूँ भी ना की ?
मण्डल आयोग ने तो जाटों को भी इसमे शामिल करने की सिफ़ारिश की थी पर वो तो हमारे कुछ नासमझ नेताओं की वजह से हम इसमें शामिल नहीं हुए , अगर उस वक़्त हम भी इसमें शामिल हो जाते तो फिर आप किस मुद्दे पर राजनीति करते ?
सैनी साहब ने कहा हैं कि ओबीसी से छेड़ छाड़ ना की जाए , जाटों को 27% में शामिल ना कर अलग से आरक्षण दे दिया जाए ! सैनी साहब बहुत अच्छी बात हैं , यदि आप हमें 27% से अलग हमारी आबादी के अनुपात अनुसार 6% आरक्षण दिला दे तो हम आपके आभारी होंगे ! इससे पता लगता हैं कि इसके पीछे श्रीमान जी का खुद का दिमाग नहीं हैं और ना ही कोई दूरदर्शी सोच , यदि होती तो श्रीमान जी यह कहते की अगर सरकार जाटों को ओबीसी में शामिल करना चाहती हैं तो बेशक करे पर फिर ओबीसी आरक्षण का आबादी के अनुपात अनुसार कोटा बढ़ाया जाए और इसके लिए मैं संसद , कोर्ट से लेकर ज़मीन स्तर तक लड़ाई लड़ूँगा | सैनी साहब अगर आप यह 54% की लड़ाई लड़ते तो हम मानते भी की वाक्य में सैनी साहब पिछड़े वर्ग के हितैषी हैं , परंतु आपकी इन बातों से साफ पता चलता हैं कि आप किसी और के बहकाए हुए हैं |
जो सकारात्मक न सोच कर नकारात्मक सोचे उस इंसान की सोच पिछड़ी होती हैं , वह पिछड़ा ही हैं और रहेगा भी !
' जय योद्धेय '