jitendershooda
New member
Good efforts:
http://www.bhaskar.com/2008/05/27/0805270332_iim_university.html
रोहतक. मैनेजमेंट की विश्वस्तरीय शिक्षा देने के लिए केंद्र सरकार ने हरियाणा में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट खोलने को मंजूरी दी है। 150 एकड़ से ज्यादा में बनने वाले इस इंस्टीट्यूट के लिए जल्द से जल्द तीन साइट प्लान हरियाणा सरकार से मांगे गए हैं।
साइट प्लान फाइनल होते ही इंस्टीट्यूट का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इधर हरियाणा सरकार ने भी इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करते हुए फाइनेंस कमिश्नर के नेतृत्व में चार सदस्यों की कमेटी का गठन किया है।
हरियाणा सरकार काफी दिनों से प्रदेश में आईआईएम खोलने की मांग कर रही थी। केंद्र सरकार को कई बार प्रस्ताव भी भेजे गए थे, पर किसी न किसी वजह से योजना हर बार ठंडे बस्ते में चली जाती थी, लेकिन प्रदेश में लगातार आ रही मल्टीनेशनल कंपनियों और एसईजेड में अच्छे मैनेजरों की जरूरत को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रदेश में आईआईएम खोलने को मंजूरी दी है।
इस संबंध में प्रदेश सरकार को चिट्ठी लिखकर जल्द से जल्द 150 एकड़ के तीन साइट प्लान भेजने के लिए कहा गया है। इधर हरियाणा सरकार ने भी इस दिशा में तुरंत कदम बढ़ाते हुए फाइनेंस कमिश्नर केएस भौरिया के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया है।
कमेटी में कमिश्नर रोहतक को भी सदस्य बनाया गया है। कमेटी की जल्द ही मीटिंग बुलाई जाएगी और इसमें तीन साइटों को फाइनल किया जाएगा। फिलहाल रोहतक रेंज में इंस्टीट्यूट के लिए जमीन की साइटों की रिपोर्ट के लिए जिलों के डीसी को लिखा गया है।
भारत सरकार ने प्रदेश में आईआईएम के निर्माण को मंजूरी दी है। इंस्टीट्यूट के लिए रोहतक रेंज में ही जमीन देखी जा रही है। फाइनेंस कमिश्नर की अध्यक्षता में गठित कमेटी की मीटिंग में साइट फाइनल कर केंद्र को भेज दी जाएंगी।
-जेपी कौशिक, कमिश्नर, रोहतक रेंज