चलिए आपको गाँव की एक दुकान पे ले चलते हैं ! यहाँ एक लकड़ी का टूटा सा काउंटर है और ऊपर दोनों चौखट के बीच में एक रस्सी बंधी हुई है ! उस रस्सी पे चमचमाते कुछ पैकेट टंगे हुए हैं ! पहले कुछ पैकेट हैं शैम्पू के पेंटीन, सनसिल्क, हेड एन शोल्डर, क्लिनिक प्लस डव इत्यादि , दूसरी तरफ कुछ पैकेट टंगे हुए हैं कुरकुरे लेस चिप्स इत्यादि बीच में एरिअल शम्पू, एजी इत्यादि की पुडिया हैं ! काउंटर के शीशे से झांकते हैं तो वहां कैडबरी की चोकलेट, ब्रितानिया के बिस्किट , मिनट पोलो इतियादी ! नीचे वाले खानों में ऊपर लिखी कंपनियों के शम्पू की शीशियाँ और डाबर के तेल ! पीछे बने हुए खानों में फिलिप्स के बल्ब और सी ऍफ़ एल ! जिललेट के रेजर ब्लेड , क्रीम फेशवाश, पेप्सोडेंट के क्लोसेअप के दन्त मंजन, लक्स, डव, लिरिल के साबुन, लिप्टन की चाय, शीशे के फ्रिज से झांकती कोका कोला के रंग बिरंगे पेय पदार्थ ! और कुछ डब्बो में रखे नारियल और बेसन के लड्डू , कुछ केले और कुछ सब्जियां ! इनमे से कितने सामान इस देश के हैं !
भिखारियों को चुनने की ताकत नहीं होती !
इस देश की जो जनता ऍफ़ डी आई का विरोध कर रही है मेरे ख्याल से वो गलत है ! क्योंकि आज भी हम उन्ही विदेशी आकाओं के फैंके टुकडो पे जिंदा हैं ! इस देश की रिटेल की दुकानों में भी उन्ही का सामान बिकता है और वालमार्ट भी वही बेचेगी ! फर्क क्या है ? इनकी और छोटे दुकानदारो की दुकाने बंद हो जाएँगी और हमें काले अंग्रेजो की बजाये गोरे अंग्रेज लूटेंगे ! गोरे अंग्रेजो में एक फर्क होगा और वो ये होगा की वो फैक्ट्री और दुकान के बीच बैठे बिचोलियों को नहीं खाने देंगे ! सामान आज भी उनका है आगे भी उनका रहेगा और हमें सस्ते में मिलेगा !
इस देश में सबको वालमार्ट का मॉडल पता है और इस देश के कुछ धनाढ्य लोगो ने वो कॉपी भी किया मिसाल के तौर पर ६ टेन, रिलायंस, बिग बाजार, अमर्तेक्स, इजी डे, सुभिक्षा! इनमे से कुछ दुकाने बंद हो चुकी हैं और कुछ होने के कगार पर हैं ! अम्बानी के पास पैसे की कमी नहीं थी फिर भी उन्हें मुह की खानी पड़ रही है! वाल्ल्मार्ट कौनसी जादू की पुडिया लेके आयेगा की वो कामयाब ही होगा ? और अगर होगा तो भी क्या नुक्सान है ?
आज भी दुकाने (छोटे किरियाना स्टोर ) खुल रही हैं और बढ़ रही हैं ! तो ऐसा क्या है जो ये दुकाने चलती हैं ?आइये इनके पीछे कारण पे नजर डालते हैं !
१) ये दुकाने उधार में सामान देती हैं ( ये सबसे बड़ा और पहला कारण है )
२) ये दुकाने छोटी हैं ! इनका किराया बड़ी दुकानों के मुकाबले १०० से १००० गुना कम है !( बंधे हुए खर्च कम )
३) ये दुकाने आवश्यकता का सारा सामान रखती हैं अनावश्यक सामान कम होने से इनकी इन्वेंटरी कम है !
४) इन दुकानों में ए सी जैसी सुविधा न होने से इनका मासिक खर्चा कम आता है!
५) इनमे १५-२० फोर्मल वस्त्र पहने स्मार्ट लड़के लड़कियां नहीं है बल्कि लुंगी बनियान वाला बिजना झलता हुआ लाला और एक दो हजार रुपये मासिक वाला छोटू है यहाँ भी खर्च में कटौती है !
६)लाला जी अपनी कमाई सार्वजनिक नहीं करते तो उनका इन्काम टैक्स नहीं जाता !
७) अगर कमाई और खर्चे का हिसाब लगाया जाये तो लाला जी ज्यादा कमाई कर रहे हैं !
८) एक ग्राहक अगर सामान लेने वालमार्ट जाता है तो उसे अपनी गाडी का तेल / आने जाने का किराया, पार्किंग फीस, आने जाने का समय, वहां पर जाके १५० रुपये के मक्की के फुलले इतियादी सब हिसाब लगाने पड़ेंगे ! ऐसे में वो अगर तीन चार हजार का सामान नहीं खरीदता तो उसे खास फर्क नहीं पड़ता ! जोकि एक आम आदमी कम ही करना पसंद करता है वो भी इस देश में जहाँ की ६७.८ प्रतिशत आबादी २ डॉलर प्रति व्यक्ति प्रति दिन से नीचे गुजरा करता है उसके लिए एक मुश्त ६० डॉलर खर्च करना थोडा मुश्किल दिखाई देता है !
अब समस्या ये ही की एक आम आदमी इस मामले में सबसे आगे झंडा लिए खड़ा है उसको क्या नुक्सान है ! मै एक उपभोक्ता हूँ और आज भी विदेशी सामान इस्तेमाल करता हूँ तो मुझे कौनसा नुक्सान होने वाला है ?
आज सबसे महंगा खरीदने वाला उपभोक्ता है एक गरीब जो एक ८गुना १० फूट के कमरे का किराया एक फ्लैट से ज्यादा देता है उसका पर फुट किराया महंगे फ्लैट से कम नहीं है ! और उसे पाइया चावल सवा से डेढ़ गुना दाम पे मिलते हैं जिसके साथ दो चार घुड़कियाँ मुफ्त मिलती हैं ! उसे वालमार्ट कौनसा फायदा /नुक्सान पहुंचाएगी ?
आज वक़्त की जरूरत है स्वदेशी उत्पाद बनाने की और उस क्वालिटी का बनाने की की वो बेहतर नहीं तो बराबर हो इन विदेशी चीजो के और उनसे दाम में सस्ता हो ! अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है की ऐसी कोई उम्मीद निकट भविष्य में नहीं है !अपना तो हम लेंगे पर कुछ हो तो ! हमारे यहाँ दिवाली की लड़ियाँ भी नहीं बन सकती जिसको चीन ने इस देश के घर घर पहुँचाया वरना घटिया क्वालिटी की लड़ियाँ दस से पचास गुना दाम पे मिलती थी और गरीबो की छोड़ो मध्यवर्गीय परिवार भी सरसों के दिए जलाते थे !