ravindersura
New member
प्रचार अभियान : जाट आक्रोश रैली
जाट समाज आरक्षण के लिए 16 अगस्त को आर-पार की लड़ाई लडऩे के लिए मानसिक तौर पर तैयार : सांगवान
भिवानी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व कमांडेंट हवासिंह सांगवान ने 16 अगस्त को जंतर-मंतर पर आरक्षण के लिए किए की जाने वाली आक्रोश रैली का विभिन्न गांवों में प्रचार करते हुए कहा कि जाट समाज केंद्र में आरक्षण के लिए आर-पार की लड़ाई के लिए मानसिक त...ौर पर पूरी तरह तैयार है।
सांगवान ने कहा कि जाट समाज साढ़े पांच साल से अपने जाट आरक्षण के अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है, जिसके लिए अनेकों जगह रैलियां और आंदोलन कर चुका है। केंद्र स्तर पर आरक्षण लेने के लिए अंतिम रैली 16 मार्च को जंतर-मंतर पर की थी, जहां पर केंद्रीय नेताओं ने मंच पर आकर स्वयं आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय मांगा था, जिस पर जाट समाज ने चार महीने का समय दिया था, जो 16 जुलाई को ही समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद जाट समाज ने एक महीने का समय और दिया लेकिन वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शैलजा कुमारी के बयानों से यह स्पष्ट हो चुका है कि केंद्र सरकार जाटों को आरक्षण देने के लिए गंभीर नहीं है और बहानेबाजी करके जाटों को उनके अधिकार से वंचित करना चाहती है। इसलिए जाट समाज ने 16 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक आक्रोश रैली के रूप में आंदोलन शुरू करने के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयारी कर ली है और वहां पर एक आर-पार की लड़ाई जाएगी।
सांगवान ने आगे बतलाया कि पूरे हरियाणा में आक्रोश रैली के लिए प्रचार अभियान शुरू हो चुका है और इस बार जाट समाज दिल्ली से खाली हाथ लौटने वाला नहीं है। हरियाणा में संघर्ष समिति के लिए कुछ नई नियुक्तियां भी की गईं, जिसमें जयवीर खोखा को हरियाणा प्रदेश का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा अनिल सहरावत को हिसार जिले का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
आज प्रचार अभियान गांव मुंढाल, कुंगड़, भैणी, खेड़ी, सिवाड़ा, अलखपुरा, दुर्जनपुर, बड़सी व जीताखेड़ी में चलाया गया। इस अवसर पर उनके साथ रघुबीर सिंह बूरा, सूबेदार कलीराम, राजसिंह कबाड़ी, वेदसिंह धनाना, जोगेंद्र तालू, जगत मिताथल आदि साथ थे।See More