Panchayat is over with a good gathering, bhandare, lambe lambe bhasan and all. Participation was from Haryana, Rajasthan, western UP of course, uttrakhand. 14 parastav pass kiye gaye, jinme mukhya mudda same gotra marriage tha. amendment in HMA is required to stop the same gotra marriage. Which cant be done at panchayat / khap level. Other points can be implemented with will power of society. But no body wants to take this step. Panchayat is over and every thing will be same, some more panchayat will be organized in future just to remind the points to be implemented
Some abstract from hindi news paper about this panchayat
सोरम में हुई सर्वखाप महापंचायत में प्रस्ताव हुए पारित,
-क्रियान्वयन कराने की नहीं बनी नीति
-कई वक्ताओं ने पहली पंचायत के मुद्दों पर अमल न होने पर जताई चिंता
सोरम में हुई सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित तो कर दिए गए, लेकिन उनके क्रियान्वयन की कोई नीति नहीं बनाई गई। इससे महापंचायत के औचित्य पर ही सवालिया निशान लग रहा है। साल 2006 में भी सोरम में हुई सर्वखाप महापंचायत में कई अहम फैसले लिए गए थे। उनमें से किसी पर अमल नहीं हुआ। खुद खाप के चौधरियों ने ही कई बार उनका उल्लंघन किया।
2006 में हुई महापंचायत का आयोजन भी बालियान खाप ने किया था। उसमें दहेज प्रथा समाप्त करने, नशाखोरी पर पाबंदी, मृतक भोज में न्यूनतम खर्च करने जैसे कई सामाजिक मुद्दों पर प्रस्ताव पास हुए थे। उन प्रस्तावों का कोई असर समाज में देखने को नहीं मिला। नशाखोरी पहले से अधिक हो गई। दहेज देने की होड़ पहले से तेज हो गई, मृत्यु बाद भोज में भी अधिक से अधिक लोगों को न्योता दिया जा रहा है।
इस बार भी नहीं बनी कोई नीति
इस महापंचायत में भी 14 प्रस्ताव पारित किए गए। इस बार भी महापंचायत में इस अहम पहलू को नजरअंदाज कर दिया गया कि प्रस्तावों का क्रियान्वयन कैसे कराया जाएगा। न तो ऐसी समिति बनाई गई, जो प्रस्तावों का उल्लंघन करने वालों पर निगरानी रख सके। इसके लिए खापों के सरदारों को भी कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई। महापंचायत में पूर्व विधायक राजपाल बालियान समेत कई वक्ताओं ने इस पर जोर भी दिया। उन्होंने कहा कि पहले हुई महापंचायत के फैसलों को अगर कड़ाई से लागू किया जाता तो इस पंचायत में पहले के मुद्दे न जोड़े जाते। फैसलों पर अमल भी आसानी से हो जाता।
खाप चौधरी पहले खुद पर लागू करें
महापंचायत में कई लोगों को यह भी कहते सुना गया कि पहले खापों के चौधरियों को अपने यहां इन फैसलों को लागू करना चाहिए। इसके बाद ही आम जनता पर असर पड़ेगा। एक समय था जब पंचों के निर्णय पूरे गांव व क्षेत्र में मान्य होते थे, पंच भी ऐसे फैसलों पर खुद अमल करते थे। इस कारण लोगों में पंचों व समाज का भय रहता था। अब जब जिम्मेदार ही फैसलों को दरकिनार करते हैं, तो समाज पर फैसलों को लागू करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
14 proposals
सोरम गांव में बालियान खाप की ओर से आयोजित सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में पारित प्रस्ताव इस तरह हैं:
पहला प्रस्ताव : सगोत्रीय विवाह के समर्थन में जो कुछ कहा जाता रहा है, उससे भारतीय समाज व संस्कृति इत्तफाक नहीं रखती। आधुनिकता के नाम पर समाज की उस परम्परा को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, जिसने रक्त संबंध में विवाह को वर्जित माना है। हिन्दू मैरिज एक्ट और विशेष विवाह अधिनियम में आवश्यक संशोधन कर सरकार को सगोत्रीय विवाह को प्रतिबंधित करना चाहिए। अधिकांश जातियों में सगोत्र विवाह निषेध हैं। महापंचायत सरकार से मांग करती है कि सगोत्र विवाह के पंजीकरण पर भी पूरी तरह पाबंदी लगाए। पंचायत ऐसी शादियों की निंदा करती है। पंचायत लड़के लड़की को मरवाने का फरमान जारी नहीं करती, केवल संस्कृति बताती है।
दूसरा प्रस्ताव : पंचायत केन्द्र सरकार द्वारा पंचायत के उचित सामाजिक कार्यो में दखलंदाजी व बयानबाजी और पंचायतों पर प्रतिबंध लगाने की सोच की घोर भ*र्त्सना करती है। मांग करती है कि सरकार पंचायतों की स्वायत्तता में दखलंदाजी बंद करे। सरकार द्वारा सर्वजातीय, सर्वखाप पंचायत को लोक अदालत का दर्जा दिया जाना चाहिए, जिससे आपसी झगड़े गांव स्तर पर ही निपट जाएं। प्राचीन भारतीय परम्पराओं पर आधारित सामाजिक प्रणाली में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तीसरा प्रस्ताव : सरकार द्वारा कन्या भू्रण हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए बनाया गया कानून प्रभावी साबित नहीं हो रहा है, बल्कि इस प्रतिबंध से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। इस कानून को प्रभावी बनाया जाए तथा शादी के संस्कारों के समय वर-वधु से वचन लिया जाए कि वे इस कार्य को नहीं करेंगे।
चौथा प्रस्ताव : विवाह समारोह बिना दिखावे के करना चाहिए। खासकर सगाई, रोकना तथा मांग भराई या लड़की को देखने के आयोजन न्यूनतम रखे जाएं। विवाह शादियों में किसी भी प्रकार के नशे के सेवन पर प्रतिबंध लगाया जाए। इस बुराई से बचने के लिए शादियां दिन में करने की शुरुआत को बढ़ावा दिया जाए। सरकार को भी अतिथि सत्कार अधिनियम में उचित संशोधन करके विवाह समारोहों के आयोजन में अतिथियों की अधिकतम संख्या निर्धारित कर फिजूल खर्ची को रोकने का प्रयास करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए शादी के समय वृक्ष लगाने की परम्परा की शुरुआत होनी चाहिए।
पांचवां प्रस्ताव : दहेज प्रथा समाज पर अभिशाप बनकर रह गई है। जितनी शिक्षा बढ़ रही है, उतनी ही यह समस्या बढ़ती जा रही है। इन सामाजिक बुराइयों पर प्रतिबंध के साथ ही समाज के जिम्मेदार लोगों को अपने बच्चों को सादगी से शादी कर समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने चाहिए।
छठा प्रस्ताव : मृत्युभोज के आयोजन न्यूनतम व मिठाई रहित होने चाहिए।
सातवां प्रस्ताव : मद्यपान समाज को खोखला करने वाली बुराई है। इससे जहां परिवार तबाह हो रहे हैं, वहीं अपराध बढ़ रहे हैं। खासकर युवा पीढ़ी में शराब की लत बुरी तरह फैल रही है। नशा बंदी को सामाजिक आंदोलन से समाप्त किया जाना चाहिए।
आठवां प्रस्ताव : जातिवाद तथा साम्प्रदायिकता को दूर करने के लिए ऐसी भावना को विकसित किया जाए, जिससे सभी धर्मो और सम्प्रदाय के व्यक्ति साथ साथ रहना सीखें। साम्प्रदायिक संगठनों को समाज में बढ़ावा न दिया जाए, चाहे वे राजनीतिक हों या सामाजिक।
नौवां प्रस्ताव : गांव में जमीन व चुनावी रंजिश को लेकर होने वाले पारिवारिक और दूसरे विवाद बड़ी समस्या हैं। इनका निपटारा गांव स्तर पर ही पक्षपात रहित होना चाहिए। सर्वखाप पंचायत या खाप पंचायत को निर्णय करते समय न्याय की कसौटी पर खरा उतरना चाहिए ताकि पंचायतों की गरिमा बनी रहे। सर्वखाप पंचायत व खाप पंचायतों को इसके लिए अपने क्षेत्रों में समझौता कराओ अभियान चलाना चाहिए।
दसवां प्रस्ताव : खाप और थांबों में आपसी मतभेदों का समाधान आपसी समझ के आधार पर होना चाहिए। सभी खापों को अपने अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाना चाहिए और नौजवानों को पंचायती परम्परा के साथ जोड़ा जाए। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों, सामाजिक कार्यो व पर्यावरण को स्वच्छ रखने के कार्य, पानी बचाने के कार्य से भी जोड़ा जाए। उन्हें समाज की भलाई के कार्यो के लिए प्रेरित किया जाए।
ग्यारवां प्रस्ताव : जनता आतंकवाद के प्रति जागरूक रहे तथा आतंकवाद को सरंक्षण व सहयोग न दे।
बारहवां प्रस्ताव : देश में भ्रष्टाचार एवं अपराध रोकने के लिए राजनीतिज्ञों की न्यूनतम योग्यता तय की जाए और आरोप सिद्ध होने पर राजनीतिज्ञों की पदों से बर्खास्तगी की जानी चाहिए। चुनाव घोषणा पत्र पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। इसके लिए कानून बनाया जाना चाहिए।
तेरहवां प्रस्ताव : रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा के विकास के लिए गांवों को मूलकेन्द्र बनाते हुए वहां इसके विकास के समुचित संसाधन जुटाए जाने चाहिए। प्राथमिक शिक्षा का स्तर सुधारने हेतु सरकार को यह अनिवार्य रूप से लागू करना चाहिए कि शिक्षक के बच्चों की शिक्षा भी उसी स्कूल की हो जहां शिक्षक कार्यरत है। सरकार को अधिक से अधिक लोगों को ग्रामीण स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत लाया जाए, ताकि गांवों से शहरों की ओर पलायन रोका जा सके। गांवों में प्राथमिक सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सके। गरीब व अमीर के बच्चों को एक साथ एक जैसी शिक्षा मिले। ग्रामीण क्षेत्रों में लघु एवं कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना की जाए। कृषि उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए स्वामी नाथन कमेटी 2007 की रिपोर्ट लागू की जाए।
चौदहवां प्रस्ताव : दिन प्रतिदिन समाज का नैतिक एवं चारित्रिक पतन हो रहा है। समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने के लिए हमें अपने बच्चों को संस्कार एवं संस्कृति के बारे में बताना चाहिए। माता पिता को बच्चों से बेहतर संवाद रखने के साथ-साथ बच्चों को शराब व अन्य अनैतिक कार्यो के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। स्वयं भी उन आदर्शो को स्थापित करना होगा तभी अगली पीढ़ी संस्कार की बात समझेगी।