.
(This post is in Devanagari script. If there is difficulty in reading the text, there is need to install ‘Mangal’ font)
SHRIKRISHNA – The Greatest Yogi Of All Times
श्रीकृष्ण के बारे में इतना साहित्य उपलब्ध है कि चाहे एक बड़ी लाइब्रेरी बना लो - तो भला यह छोटी सी पोस्ट क्या चीज है ?
पहले नाम को ही लें । “कृष्ण” शब्द का अर्थ होता है “काला” या “अंधेरा” - कोई ऐसा नाम रखेगा क्या ? हम वैसे ही “कृष्ण जी” आदि बोल देते हैं, अर्थ पर ध्यान नहीं देते । उनका असली नाम था “कृष्णचंद्र” जिसका अर्थ है “अंधेरे का चांद” । उनको “श्रीकृष्ण” भी लिखा जा सकता है जिसका अर्थ है “उजाला” - पुरानी व्याकरण के अनुसार पहले 'श्री' लगाने से शब्द का अर्थ बदल जाता था ।इसलिए उनको असली नाम से ही बोला जाये तो ठीक है ।
एक बात और - वैदिक संस्कृत में ‘राम’ शब्द का अर्थ भी है ‘अंधेरा’ । राजा दशरथ की रानियों के काफी दिनों तक सन्तान नहीं हुई, घर में और मन में अंधेरा छाया हुआ था । जब पहला पुत्र पैदा हुआ तो खुशी से उसका नाम रखा गया ‘रामचन्द्र’ यानी “जैसे अंधेरे में चांद निकल आया हो” । उनको ‘श्रीराम’ भी लिखा जा सकता है । पर आजकल तो शार्टकट का जमाना है - सब ‘राम राम’ ही बोलते हैं यानी ‘अंधेरा-अंधेरा’ - असल का बिल्कुल उल्टा ! जाटलैंड की चौपाल पर तो और भी शार्टकट - मुझे चौपाल में किसी ने राम-राम किया –“RR DND ji” ! मैने कहा भाई, इतने छोटे से शब्द (राम) को तो बख्श दो - इसको और शार्ट मत करो ! पर की-बोर्ड पर ज्यादा उंगली कोई क्यूं चलाये ? मैने भी लिख दिया "RR, RK ji" !
पर छोड़ो इस किस्से को - जो रिवाज चल पड़ा, वो चल पड़ा । आजकल ‘राम’ का मतलब दशरथ का राम नहीं रहा, बल्कि गांधी का राम हो गया है - मरते समय गांधीजी के मुंह से ‘हे राम’ निकला था, यानी ‘हे भगवान’ । - इसलिए पहले सब को राम-राम ।
श्रीकृष्ण को गुजरे 5100 साल हो चुके हैं । इन सालों में पता नहीं कितनी पुस्तकें और काव्य लिखे गए हैं उनके नाम पर । सबने अपनी कल्पना से जो मन में आया, लिख दिया - बहुत सी मनगढंत बातें भी । गोपियों से रास-लीला और स्नान करती गोपियों के कपड़े उठा कर पेड़ पर चढ़ जाना, उनका ‘ब्रह्म-अवतार’, द्रौपदी की साड़ी का अपने आप लंबा होते जाना, गोवर्धन पर्वत को उठा लेना, राधा के साथ संबन्ध आदि - ये सब कपोलकल्पित बातें हैं । सूरदास का ‘सूरसागर’ जो सिर्फ पांच सौ साल पहले लिखा गया था, एक अच्छा हिन्दी काव्य तो है पर उसमें लिखी बातों को हम इतिहास से जोड़ देते हैं जो कि गलत है । इसी भ्रम में विदेशी लोग सोचते हैं कि श्रीकृष्ण तो कोई थे ही नहीं - एक “इमेजनरी कैरेक्टर” हैं । और तो और, हमारे कम्युनिष्ट इतिहासकार भी ऐसा ही लिख देते हैं - ये बातें हमारे बच्चों को स्कूलों में पढ़ाई जा रही हैं और हमारे शिक्षामंत्री उनकी हां में हां मिला रहे हैं। अगर श्रीकृष्ण ही काल्पनिक थे, तो आज के अर्जुन (सिंह) को कौन समझाये ?
श्रीकृष्ण हमारे आदर्शपुरुष हैं, जो हमारे जैसे साधारण इंसान ही थे, पर उन में कुछ असाधारण गुण थे जिनके कारण कुछ लोग उसे ईश्वर का अवतार भी कह डालते हैं, हालांकि भगवान को अवतार लेने की जरूरत ही नहीं पड़ती । अनादि, अनन्त, अजन्मा, अमर्त्य, त्रिकालदर्शी - ये सब ईश्वर के ही नाम हैं - उसका न कोई आरम्भ है और न अंत, न उसका जन्म होता है और न मृत्यु, उसे भूत-भविष्य-वर्तमान का ज्ञान होता है । भला ऐसी शक्ति को कंस या रावण जैसे साधारण मानव के संहार के लिए ‘अवतार’ लेकर मनुष्य रूप लेने की क्या जरूरत है - मनुष्य का तो जन्म भी होता है और मृत्यु भी । जो मृत्यु को प्राप्त हो जाये वह भगवान कैसा ?
महाभारत के बाद के काल से लेकर कुछ सौ साल पहले तक पुस्तकें हाथ से लिखी जातीं थीं, छापेखाने तो थे नहीं, कागज भी उत्तम क्वालिटी का नहीं होता था । स्याही फैल जाती थी, कागज गल जाते थे और पढ़ना मुश्किल हो जाता था । राजदरबार में कुछ पढ़े-लिखे लोगों को फटी-पुरानी पुस्तकों की नकल करने के काम में लगा दिया जाता था । दुबारा लिखते समय वे अपनी तरफ से भी उसमें कुछ लाइनें लिख देते थे, खास तौर पर फटे-पुराने पन्नों की जगह पर । पुराने साहित्य में ऐसी मिलावट बहुत हो गई है जिसे आजकल ढूंढ पाना मुश्किल है । सिर्फ वेद ही अपने असली रूप में बचे रहे जिसका कारण उनको कंठस्थ करने की परंपरा है - और मंत्रों का स्वरूप ऐसा है कि उन्हें बदलना मुश्किल है । महाभारत ग्रंथ का तो कबाड़ा ही हो गया है - पुरानी पांडुलिपियों में काफी पाठभेद मिलता है जिसे दूर करना मुश्किल काम है ।
...continued

Last edited: