rajpaldular
Active member
'कमजोर नस छूने से चिढ़ीं सोनिया'पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमले तेज कर दिए हैं। सोनिया की तीखी प्रतिक्रिया पर शुक्रवार को उन्होंने कहा कि किताब 'वन लाइफ इज नॉट एनफ' ने सोनिया गांधी की किसी कमजोर नस को छू दिया है। शुक्रवार को एक टीवी इंटरव्यू में नटवर ने कहा कि किताब के खुलासों ने सोनिया गांधी को चुप्पी तोड़ने पर मजबूर कर दिया। 50 कांग्रेसियों ने दी बधाई हालांकि सोनिया की प्रतिक्रिया पर उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह उनके सलाहकार होते तो वह उन्हें चुप रहने का ही सुझाव देते। नटवर ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की प्रतिक्रिया का भी जवाब दिया। उनका कहना था कि अगर मेरी बात में सच्चाई नहीं थी तो क्या पीएम के पीएस पुलक चटर्जी 10 जनपथ चाय पीने जाते थे। सिंह का ये भी दावा है कि खुलासे पर तकरीबन 50 कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी है।
सलाहकारों का चंगुल उल्लेखनीय है कि पूर्व कांग्रेसी नेता नटवर सिंह ने अपनी ऑटोबायॉग्रफी में गांधी परिवार, खासकर सोनिया गांधी और कांग्रेस और पूरी कार्य संस्कृति को लेकर ऐसे बेबाक खुलासे और कड़ी टिप्पणियां की हैं, जिससे सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सोनिया और तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव के बीच कुछ गलतफहमी थी, जिसे दूर करने के लिए राव ने सिंह की मदद चाही थी। सोनिया के कुछ नजदीकी सलाहकारों ने ये दूरी खत्म नहीं होने दी।