rinkusheoran
New member
जाट आंदोलनकारियों ने दी अब ट्रैक उखाड़ने è
सिवानी मंडी. झुप्पा गांव में आरक्षण की मांग को लेकर ट्रैक पर बैठे जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्यों ने शनिवार को काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी यदि केंद्र ने जल्द आरक्षण की घोषणा नहीं की तो वे पटरियों को उखाड़ देंगे।
ट्रैक पर बैठी महिलाओं ने होली के गीत गाने और होलिका पूजन की बजाय सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने ऐलान किया कि समाज के जो लोग आंदोलन में भाग नहीं ले रहे हैं उन्हें चूडिय़ां भेजी जाएंगी। समुदाय के लोगों ने धुलंडी का त्योहार भी नहीं मनाने का ऐलान किया है
ट्रैक पर गांव ढाणी मिठी से आई किताबो, छन्नो, नरमा देवी, दुर्गावती, कृष्णा, संतोष, रूकमा, चमेली देवी आदि ने कहा कि क्षेत्र में जाट बिरादरी के कई लोग आंदोलन में शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को आंदोलन में शामिल करने के लिए महिलाएं गांव-गांव में जाएंगी और भाग न लेने वालों के लिए चूडिय़ां भेजी जाएंगी। महिलाओं का एक जत्था लाखलान खाप के प्रधान बलबीर सिंह के नेतृत्व में चूडिय़ां लेकर गांवों में रवाना भी हुआ। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव सोहनलाल श्योराण ने कहा कि सरकार ने उन्हें आरक्षण नहीं दिया तो वे रेलवे ट्रैक के अलावा पटरियों को भी नहीं छोड़ेंगे।
पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेसी नेता फूलकुमार ने कहा कि आरक्षण जाटों का अधिकार है और उसे हासिल करने के लिए वे हर प्रकार की कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। युवा जाट नेता विजय सिंह लाठर ने कहा कि होली की तरह जाट समाज धुलंडी का पर्व भी नहीं मनाएगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता रामकुमार सूरा, धर्मबीर बूरा, आजाद भाकरा, राजकुमार ओबरा, हरफूल सिंधू, रिसाल मतानी, फूल सिंह तरड़, रामकुमार धुआं सहित कई लोग मौजूद थे।