rinkusheoran
New member
Ab yaad aaya isse bolo jab rajasthan mein mila tab khud CM tha aur tab juban band ho gai thi
सामाजिक समानता के लिए भी आरक्षण जरूरी
सिरसा, मुख्य संवाददाता : विधानसभा में विपक्ष के नेता व इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने जहां जाट आरक्षण को जायज करार दिया है, वहीं उन्होंने दूसरी जातियों में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए भी आरक्षण की वकालत की है। उन्होंने इस बाबत एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करने की बात कही है। सिरसा स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश में दो संविधान नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राजस्थान में जाट आरक्षण तो देश के दूसरे हिस्से में क्यों नहीं? उन्होंने अपने पक्ष को आधार देते हुए कहा कि न केवल आर्थिक अपितु सामाजिक समानता के लिए भी जाट समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने अपनी बिरादरी के साथ-साथ अन्य जातियों में आर्थिक रूप से पिछड़े गरीबों को भी आरक्षण के दायरे में लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर इनेलो ने विधानसभा में भी कहा था कि आरक्षण के पक्ष में एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से किनारा कर लिया।