Vijay Jee Dhanyawad,
Bhai Vijay je or Sh. Deshwal Jee,
meinney aap say nivedan kiya tha kee kirpya Shree Krishan key Janm say prarambh karkey short mein kewal itna bata dein kee jo unkey janm kee katha hum padhtey hain wo sahi hai kya? unka janm Karagar mein hua tha kya, unkey mata Kans kee bahan thee kya ? Maha bharat satya hai kya ? or sabsay jyada utsukta ka visay eak sadharn insaan mein itney assadhran gun kesay aaye.
Aapney Krishanavtar book key vishay mein likha hai wo bhee main avashay padhunga parantoo aabhee key liyea kirpya itna bata dain.
Aapkey utter kee pratiksha main.
Karmveer
Bhai Vijay je or Sh. Deshwal Jee,
meinney aap say nivedan kiya tha kee kirpya Shree Krishan key Janm say prarambh karkey short mein kewal itna bata dein kee jo unkey janm kee katha hum padhtey hain wo sahi hai kya? unka janm Karagar mein hua tha kya, unkey mata Kans kee bahan thee kya ? Maha bharat satya hai kya ? or sabsay jyada utsukta ka visay eak sadharn insaan mein itney assadhran gun kesay aaye.
Aapney Krishanavtar book key vishay mein likha hai wo bhee main avashay padhunga parantoo aabhee key liyea kirpya itna bata dain.
Aapkey utter kee pratiksha main.
Karmveer
करमवीर भाई साहब,
मुझे पता नहीं आपने कहाँ कहाँ श्रीकृष्ण के बारे में पढ़ा है ! उनके बारे में हजारों पुस्तके लिखी गई है कुछ इतिहास को आधार मान कर और शेष उन्हें एक काल्पनिक व्यक्तितव समझ कर ( या यूं कहिये भगवान् मानकर ) ! कथाकारों को उनका व्यक्तितव हमेशा से ही आकर्षित करता रहा है और उनके जीवन के विभिन्न प्रसंगों को हमेशा अपने अपने ढंग से प्रस्तुत करते रहे हैं .... लेकिन हम इसे सच नहीं मान सकते ! सच वही है जो महाभारत जैसे ग्रंथो में लिखा है या जिन लोगो ने उन पर शोधकार्य करके लिखा है नाकि काव्यात्मक कवितायें या उनका भगवान् की तरह गुणगान !
एक साधारण इंसान थे जिनमे असाधारण गुण थे ! उनके मित्र एवं रिश्तेदार उन्हें एक समझदार और सूझबूझ वाला इंसान मानते थे नाकि भगवान् का एक अवतार ! पांडव भी उन्हें भाई की तरह मानते और संबोधित करते थे ! उम्र में वो युधिष्ठर और भीम से छोटे थे और अर्जुन, नकुल और सहदेव से बडे ! पांडव ये मानते थे की श्री कृष्ण बहुत चतुर और गुणी इंसान है इसीलिए हमेशा उनकी बात मानते थे और उनसे सहायता की अपेक्षा रखते थे !
(अगर आप श्री कृष्ण के बारे में और ज्यादा जानना कहते हैं तो में आपको एक पुस्तक पढने की सलाह दूंगा
कृष्णावतार - खंड १ से ७
लेखक - कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी
इस पुस्तक में आपको ऐसी छोटी छोटी जानकारी मिलेगी जो अपने शायद कहीं नहीं पढी होगी )
योगी लोगो को बहुत बार घटनाओं का पूर्वाभास हो जाता है ! क्या कई बार हमें नहीं होता ! क्या हमें कई बार ये महसूस नहीं होता की आज कुछ ग़लत होने वाला है या फ़िर कुछ अच्छा होने वाला है ! योगियों को हमसे ज्यादा पूर्वाभास होता है !
बात रही युद्ध में हारने की .. तो में ये कहूँगा कि बहुत बार हारने वाले को पक्का पता होता है कि युद्ध में हार होने वाली है लेकिन फ़िर भी मान मर्यादा या मजबूरी में लड़ना पड़ता है !
उनका लक्ष्य बुराई को समाप्त करना था किसी भी तरीके से ! जब श्री कृष्ण जरासंध को युद्ध में नहीं हरा सके तो उनके चतुराई से काम लिया ! भीम, अर्जुन और स्वयं श्री कृष्ण जरासंध की नगरी में गए और मल्लयुद्ध के लिए ललकारा ! यहाँ भी उन्होंने चतुराई दिखाई ... उन्होंने कहा "ऐ जरासंध, या तो अपनी हार मान ले या फ़िर हम तीनो में से किसी एक के साथ मल्लयुद्ध कर". वो ये जानते थे कि जरासंध घमंडी है और दंभ के कारण सबसे बलशाली भीम को ही मल्लयुद्ध के लिए चुनेगा ! ऐसा ही हुआ और भीम ने उसे मौत के घाट उतार दिया ! इस तरह एक पापी का अंत हुआ !
अब उनके अंत के बारे में !
जैसा कि पहले बताया वो एक साधारण इंसान थे ! असाधारण शक्तियां होते हुए भी उन्होंने साधारण इंसान की तरह ज़िंदगी को जिया ! उन्होंने अपने जीवन के लक्ष्य पूरे कर लिए थे और सिर्फ़ साधना में लीन रहते थे ! और एक साधारण इंसान की तरह उनका अंत हुआ !