‘माडल स्टेशन’ बनेगा रोहतक जंक्शन
Bhaskar News Tuesday, September 22, 2009 02:53 [IST]
रोहतक. कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन को देखते हुए राजधानी के साथ लगते रोहतक स्टेशन को भी रेलवे मुख्यालय ने माडल और मॉडर्न स्टेशन की श्रेणी में शामिल कर लिया है। अब यात्रियों को वो सभी आधुनिक सुविधाएं मिलंेगी, जो महानगरों के स्टेशन पर मिलती हंै। रेलवे ने इसकी हरी झंडी दे दी है।
रोहतक रेलवे स्टेशन दिल्ली के काफी नजदीक होने के कारण रोजाना 40 हजार यात्री आवागमन करते हंै। रेलवे को यात्रियों से सालाना दस करोड़ रुपए की आमदनी भी होती है। आमदनी और यात्रियों की संख्या ए-ग्रेड स्टेशन की सभी शर्तें पूरी करती हैं, जिसके आधार पर रेलवे ने इसे दो साल पहले ही ए-ग्रेड की श्रेणी में शामिल कर लिया था।
लेकिन यात्रियों को वो सभी सुविधाएं नहीं मिल सकी जो ए-ग्रेड स्टेशन पर मिलती हैं। कॉमनवेल्थ गेम के आयोजन को देखते हुए रेलवे को इसे ए-ग्रेड के साथ-साथ माडल स्टेशन बनाने का निर्णय लेना पड़ा। रेलवे ने यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए विस्तार करने का निर्णय लिया है। इससे दिल्ली स्टेशन का भार भी कम होने की संभावना है।
वाशिंग लाइन का होगा विस्तार
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन की भरमार रहती है, जिसके कारण गाड़ियों की समय पर वाशिंग नहीं हो पाती। दिल्ली में रुकने वाली एक्सप्रेस गाड़ियों को रोहतक रेलवे स्टेशन पर भेजा जाएगा, ताकि ट्रेनों की अच्छी तरह से वाशिंग भी हो जाए और स्थानीय रेलयात्रियों को एक्सप्रेस गाड़ियों में सफर करने का मौका मिलेगा। अब वाशिंग लाइन पर केवल एक-दो ही गाड़ियां वाश की जाती हंै। इसका सबसे ज्यादा फायदा रेल यात्रियों को मिलेगा।
सेकंड इंट्री की होगी व्यवस्थारेल यात्रियों को स्टेशन पर जाने के लिए एक ही इंट्री थी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मॉडल स्टेशन बनने के बाद वैश्य कालेज की तरफ से एक और इंट्री होगी। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा टिकट खिड़कियों की संख्या में भी इजाफा होगा।
ब्रांडेड होगा स्टेशन का मेन्यू
रेल यात्रियों को स्टेशन व ट्रेन में घटिया खाद्य सामग्री से बने उत्पाद खाने को मिलते थे, जिससे यात्रियों को बीमार होने का डर सताता रहता था। माडर्न स्टेशन बनने के बाद स्टेशन पर खाद्य पदार्थ भी ब्रांडेड और पैकेजिंग हो जाएंगे। इससे यात्रियों को घटिया और सड़े खाद्य पदार्थों से छुटकारा मिलेगा।
रूट रिले इंटरलाकिंग बनेगा
रेलवे स्टेशन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा। इससे रिमोट से ही सिग्नल और फाटक अप-डाऊन होंगे। अब यह कार्य फाटकों पर बने कैबिनमैन कर रहे हैं। इससे कार्य में तेजी आएगी और कर्मचारियों का वर्कलोड कम होगा। दो मंजिला आरआरआई का बजट पास हो गया है।
सड़ांध वाले शौचालयों से मिलेगी राहत (aaj ke halat)
अक्सर देखने में आता है कि रेलवे स्टेशन पर बने शौचालयों के बगल से निकलना दूभर हो जाता है, क्योंकि साफ-सफाई ठीक से नहीं होने पर सड़ांध मारती रहती है। माडल स्टेशन बनने के बाद महानगर की तर्ज पर पेड शौचालय होंगे। हालांकि इसमें यात्रियों को जेब से पैसे तो देने होंगे, लेकिन सड़ांध से मुक्ति मिल जाएगी।
पूछताछ केंद्र पर नहीं लगेगी भीड़
यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र पर रेलवे क्लर्कों से माथापच्ची करनी पड़ती है। इसके बावजूद उनको ठीक से जानकारी नहीं मिल पाती। माडल स्टेशन बनने के बाद आटोमेटिक स्क्रीन पर ट्रेनों की लोकेशन का पता लगता रहेगा, इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा।
मिल चुकी है हरी झंडी
ञ्चस्टेशन पर वाशिंग लाइन, सक्रूलेटिंग एरिया, वेटिंग हाल और आरआरआई का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इलेक्ट्रिफिकेशन का काम भी अंतिम स्तर पर पहुंच गया है। मॉडल स्टेशन से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे ने मॉडल और माडर्न स्टेशन के दर्जे को हरी झंडी दे दी है।
- रणधीर सिंह ग्राक, सहायक मंडल अभियंता, रोहतक