बहुत-से लोग एक बचकानी बात कहते हैं कि शादी के बाद पत्नी के नखरों, लिपस्टिक-बिंदी के खर्चों को झेलना मुश्किल हो जाता है...पत्नी चिक-चिक करती है वगैरह-वगैरह...इसलिए शादी करके इंसान फंस जाता है...वास्तविकता इससे कहीं ज्यादा भयावह है...जरा एक बार उन सभी लड़कियों के चाल-चलन पर निगाह डालना, जिन्हें आप जानते हों...जहां आप रहते हो, वहां के एक-एक घर की लड़की के शादी से पहले के जीवन पर निगाह डालना...क्या दिखी कोई ऐसी, जिसने शादी से पहले खूब तहलका न मचाया हो...? यदि 20 में से 3-4 दिखीं तो उनकी कोई गिनती नहीं है...लड़के तो लगभग सारे के सारे ही इतने चरित्रहीन होते जा रहे हैं कि इस दुनिया पर परमाणु बम गिर ही जाए तो बढ़िया है...लड़के शादी से पहले ही लड़कियों को खराब कर देते हैं तो फिर यही लड़कियां तो उनकी पत्नी के रूप में उन्हें मिलनी हैं...
अब जरा उन विवाहित स्त्रियों पर एक निगाह डालना, जिनकी उम्र 35-40 से कम थी और जिनके आप संपर्क में आए...क्या ऐसी कोई दिखी, जिसका कुछ किस्सा ना हो...यदि 20 में से 3-4 दिखीं तो उनकी कोई गिनती नहीं है...यदि कोई पुरुष आकर्षक है, कामयाब है तो फिर वो अधिकांश मौकों पर किसी भी विवाहिता को अपनी तरफ खींच सकता है, मैंने तो ये देखा है, बस किसी तरह से उस विवाहिता के संपर्क में आ जाए....
तो इस प्रकार अधिकांशतः शादी वर्तमान में एक भयानक और दयनीय समझौते के अलावा कुछ भी नहीं है...पति-पत्नी, दोनों को पता है कि मेरे जीवन साथी के शादी से पूर्व खूब किस्से रहे हैं, इसके बावजूद वे एक-दूसरे से प्यार करने का दिखावा करते हैं...इससे भी ज्यादा खतरनाक बात तो यह है कि पति-पत्नी, दोनों को पता होता है कि मेरे जीवन साथी के अभी भी औरों से अनैतिक संबंध हैं, इसके बावजूद वे एक ही छत के नीचे ख़ुशी-ख़ुशी जीने का नाटक करते हैं...2 पल के उन बेहद 'मस्त' लम्हों का सुख लेने के लिए ये सारा संसार अपने जमीर का सौदा कर डालता है...सेक्स के सामने ये सारा संसार लाचार है...बुद्धिमान लोग बहुत हैं, सुंदर, अमीर, ईमानदार, कामयाब, विख्यात लोग बहुत हैं, हर तरह के लोग बहुत हैं, लेकिन नहीं हैं तो ऐसे लोग, जो सेक्स के सामने लाचार ना हों...
यदि कोई पति-पत्नी विवाह के बाद अनैतिक संबंधों में लिप्त ना हो तो यह उनके जीवन की एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि कही जाएगी...यही एक सफल शादी भी कही जाएगी...