अधिकतर पोस्ट पढ़ने के बाद ऐसा लग रहा है की यहाँ पर एक समझ बनी है कि लोअर क्लास के साथ समस्या है उसे सुधारने/सुधरने की जरूरत है। ऐसा भी लग रहा है कि क्लास/वर्ग की अवधारणा पर कई लोगों ने काफी आध्यान भी किया हुआ है, विशेषकर लोअर क्लास पर; इनको पढ़कर कुछ सवाल मन मे आए है (गोयत जी, अरविंद जी और एनसे सहमत होने वाले तमाम लोग अपनी राय दे सकते है )
1 क्या वर्ग आधारित मानसिक विश्लेषण (जैसा कि कुछ पोस्ट्स मे जीकर किया गया है ), वह इस समस्या के लिए सबसे उपयुक्त कारक है??
2 क्या वर्ग मानसिकता इतनी सिंपल है?
3 लोअर क्लास की उत्तेजना तो आपने बताई, मिडिल क्लास और इलाइट क्लास की उत्तेजना पर भी थोड़ा प्रकाश डालना जरूरी है, वह कैसे भिन्न होती है?
4 पोस्ट संख्या 20 मे क्वालिटी की बात की गयी है,इससे क्या तात्पर्य है आपका?(पढ़ने वालों ने भी क्या मीनिंग लिया है?)
5 चलती कार और ऑटो आदि मे रेप करने वाले को क्या पूरा यकीन होता है की वो न पकड़ा जाएगा और न बदनामी फ़क्टर उसपर काम करेगा?
5 जाट लैंड प्रयोग करने वाले अधिकतर व्यक्ति किस वर्ग मे आते है??
एक अन्य बात और यह पोस्ट कोई अपने पर व्यक्तिगत रूप से कि गयी टिप्पणी के रूप मे न ले, केवल जिज्ञासा स्वरूप उठे सवालों के रूप मे लिया जाए, और स्वस्थ तरीके से उत्तर किया जाए, अगर आप उत्तर देना चाहते है तो॥