urmiladuhan
New member
Kindly educate me on the difference in meaning of the word Haryana vs hariyana and hardwar vs haridwar. Thanks in advance!
धन्यवाद, रवीन्द्र। अगर कई लोग प्रयास करें तो गलती सुधारी भी जा सकती है। आपकी तरह गांव के दूसरे लोग भी अगर "भाऊ अकबरपुर" लिखना शुरू कर दें तो बात बन सकती है। ग्राम पंचायत के लोग सड़क पर लगे बोर्डों पर यह नाम लिखें तो जल्दी ही बात बन सकती है।
जैसे आजकल 'हरियाणा' लिखा जा रहा है, जबकि सही शब्द 'हरयाणा' है। इतिहासकार स्वामी ओमानन्द जी ने अपनी सभी इतिहास पुस्तकों में हरयाणा ही लिखा है। मैं भी हर जगह हरयाणा ही लिखता हूं। इसी तरह हरिद्वार की बजाय हरद्वार लिखता हूं, जो बिल्कुल सही है। आप सब भी हरयाणा ही लिखना शुरू करो और दूसरों को भी बताओ। जो अपने जानकार हैं और पत्र-पत्रिकाओं में लेख लिखते हैं, उनको भी समझाओ कि हरयाणा ही लिखें। कुछ समय बाद सब ठीक हो जायेगा, चाहे सरकार बेशक गलत शब्द लिखती रहे।
.