स्पेशल पिछड़ा वर्ग के लिए जाति-प्रमाण पत्र बनाने का काम आज से पूरे हरियाणा में शुरू : सांगवान
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व कमांडेंट हवासिंह सांगवान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के पत्र क्रमांक 22/10/2013-1GS-III dated 28.02.2013, Chandigarh के अनुसार जिन पांच जातियों को विशेष पिछड़ी जाति में शामिल किया गया है, उन जातियों के लोगों के जाति प्रमाण पत्र बनने का काम आज से पूरे हरियाणा में शुरू हो गया है। इसलिए इन सभी जातियों के लोगों को चाहिए कि वे अपने-अपने उपमंडलाधीश के कार्यालयों में जाकर अपना प्रमाण पत्र बनवा लें। उन्होंने आगे बतलाया कि जाट समाज को किसी भी बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है। हरियाणा में कानूनी और सिद्धांतिक रूप से आरक्षण लागू हो चुका है तथा केंद्र सरकार ने इसके लिए कुछ समय मांगा है तथा इस बारे में जल्दी ही हमारी माननीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह तथा केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम् से बातचीत होने वाली है। लेकिन हम केंद्र सरकार को ज्यादा समय देने के मूड में बिल्कुल भी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को जाटों का यह सवैंधानिक अधिकार बहुत जल्द देना ही होगा।
We use essential cookies to make this site work, and optional cookies to enhance your experience.