ye..arakshan arakshan...........kya hai.

काली होली मनाने का फैसला

जाट समुदाय के लोग बुधवार को 11वें दिन भी मय्यड़ रेलवे ट्रैक पर बैठे रहे और प्रदेश भर में प्रमुख दस रेलवे ट्रैक जाम रहे। बता दें कि प्रदेश में जाट आंदोलन की शुरुआत मय्यड़ में रेलवे ट्रैक पर यातायात जाम करने से हुई थी। मय्यड़ में संघर्ष समिति ने आरक्षण की मांग पूरी न होने पर इस बार काली होली मनाने की अपील भी कर डाली। जाटों के आंदोलन के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से दिल्ली, पंजाब, उत्तरप्रदेश, जम्मू और मुंबई जाने वाले सभी ट्रैक जाम कर रखे हैं। समिति के प्रदेश अध्यक्ष हवा सिंह सांगवान ने कहा कि केंद्र ने पहले भी एक महीने का समय मांगा था। सरकार को हमारी मांग जल्द पूरी करनी चाहिए।
 
Bina roye maa bhi doodh naa pyaawe baalak ne............ .......Sarkaar ke dandaaa aawega jibbey sunnwaayi howegi........ Howann dyo inconvenience kise AC mein baithey Punjaabi ne howe s to..... Jaaton ko aarakshan milna chahiye aur jis tarah se aandolan chal raha hai.... shayad jaldi hi sarkaaar ghutne tekk de...

Kami to koye bhi kaadh de...... nyu karo.... nyu naa karo.........Jo log is aandolan se judey huye hain aur sangharsh kar rahe hain, apna ghar parivaar chhod kar track par baithey hain...... woh bahut bahut saraahniye hain. Jat kaum unka upkaar kabhi nahi bhula paayegi !


Remember, when everything fails, LATHHH prevails !

kisiko aarkshan pasand nahi hai to ab kisiko ko tarika not at all surprised. Jit bhai kahin office mein to dusre logon ne kuch nhai kaha iss barein jisse unka inconvenience dikha aapko?
 
जंतर-मंतर पर जाटों की भूख हड़ताल खत्म
16DEL104-1_1300307112_m.jpg

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता : आरक्षण की मांग को लेकर संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा जंतर-मंतर पर मंगलवार से जारी भूख हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। समिति ने यह कदम प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद उठाया है।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार ने बताया कि दोपहर बारह बजे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से समिति के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री ने समिति को संयम से काम लेने की सलाह देते हुए कहा कि उन्होंने गृह मंत्रालय को उचित कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। इसके बाद शाम पांच बजे जाट नेताओं की मुलाकात गृहमंत्री पी. चिदंबरम से हुई। चिदंबरम ने संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वे सभी कानूनी पहलुओं पर विचार कर रहे हैं। तीन से चार दिनों में उनकी मांगों को पूरा किए जाने के लिए प्रारूप तैयार किया जाएगा। उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इस आश्वासन के बाद जंतर-मंतर पर तीन दिवसीय धरना एवं भूख हड़ताल को दूसरे दिन ही वापस ले लिया गया। प्रतिनिधिमंडल में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचपी सिंह, सांसद दीपेन्द्र हुडा, अलका देवी, जयंत चौधरी आदि शामिल थे। एचपी सिंह ने बताया कि यदि आरक्षण की मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो आंदोलन को नई रणनीति के साथ फिर शुरू किया जाएगा।
 
जाटों का पटरियों पर कब्जा कायम


jat16-1_1300303823_m.jpg

नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क]। जाट आंदोलन के चलते बुधवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों के पहिये थमे रहे। मुरादाबाद के निकट काफूरपुर में 12 वें दिन भी आंदोलनकारियों का रेल पटरियों पर कब्जा रहा। जबकि हरियाणा में बावल के पास रेल पटरियों पर धरना दे रहे जाट समुदाय के लोगों ने साफ कर दिया है कि आरक्षण की मांग पूरी हुए बगैर वे पटरियों को नहीं छोड़ने वाले।
जेपीनगर के काफूरपुर में रेल पटरियों पर जाट समाज का कब्जा जारी रहने से दिल्ली जाना मुश्किल हो गया है। बुधवार को मुरादाबाद-दिल्ली के बीच सिर्फ छह ट्रेनें चलीं, जबकि सामान्य दिनों में इनकी संख्या 54 होती हैं। काफूरपुर ट्रैक जाम होने से मुरादाबाद से दिल्ली जाने व दिल्ली से आने वाली रानीखेत एक्सप्रेस, सद्भावना और सत्याग्रह एक्सप्रेस को मुरादाबाद से नजीबाबाद-बिजनौर-गजरौला के रास्ते चलाया गया। बदले रूट के कारण ये ट्रेनें काफी लेट रहीं। इसी तरह कई एक्सप्रेस ट्रेनों को दिल्ली-कानपुर-अलीगढ़ रूट से चलाया गया। इसके अलावा मुरादाबाद से जुड़ी 46 ट्रेनें बुधवार को भी रद रहीं।
होली पटरियों पर मनाने की चेतावनी
जाट आरक्षण की माग को लेकर हरियाणा मे चल रहा आदोलन बुधवार को कम होने के बजाय और तेज हो गया। आदोलनकारियों ने रेवाड़ी में बावल के बाद लोहारू में भी रेल पटरी पर कब्जा कर लिया। इसके चलते रेवाड़ी के रास्ते रतनगढ़ तक जाने वाली तीन अन्य गाड़िया भी रद कर दी गई। एक दर्जन से अधिक ट्रेनें पहले से ही रद हो चुकी हैं। आदोलन के कारण यात्रियों की परेशानिया बढ़ती जा रही हैं। केंद्र सरकार की ओर से दिए गए तीन दिन में समाधान के आश्वासन के बाद भी जाट समुदाय पर कोई असर नहीं पड़ा है, बल्कि बावल के पास पटरी पर बैठे जाट समुदाय के लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि तीन दिन में निर्णायक कदम नहीं उठाए गए तो होली पटरी पर ही मनाई जाएगी। बावल में आदोलनकारी पशुओ को भी पटरी पर लेकर पहुच गए। दूसरी ओर एक के बाद एक रेल सेवाएं रद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेवाड़ी से न तो हिसार व अलवर-जयपुर के लिए किसी ट्रेन की आवाजाही हो रही है और न ही जयपुर के रास्ते मथुरा जाने वाली ट्रेन उपलब्ध है।
महिलाओं ने चरखा चला काता सूत
जेपीनगर। केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर काफूरपुर में रेल ट्रैक पर बैठीं जाट समुदाय पूरे उत्साह में हैं। महिलाओं ने बुधवार को ट्रैक पर चरखा चलाकर केंद्र के खिलाफ विरोध जताया। ये आंदोलनकारी महिलाएं हर दिन केंद्र के खिलाफ नए-नए तरीके से विरोध जता रही हैं। वृद्धा रामदुलारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी चरखा चलाते थे तथा उन्होंने अहिंसा से देश को आजाद कराया है। आज जाट महिलाएं भी बापू के रास्ते पर चलकर केंद्र को संदेश दे रही हैं।

 
चंडीगढ़, जागरण टीम : जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक एवं हरियाणा के अध्यक्ष कैप्टन हवा सिंह सांगवान ने केंद्र की अपील को ठुकरा दिया। जाट नेताओं ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि जब तक आरक्षण की मांग को लेकर उनकी मांगें स्वीकार नहीं की जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के रुख को देखते हुए समिति ने फिलहाल नए रेल ट्रैक पर कब्जा नहीं करने का निर्णय लिया है। आगामी रूपरेखा तय करने को बृहस्पतिवार को समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें दिल्ली को बिजली-पानी बंद करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। उधर आंदोलनकारियों ने बुधवार को रेवाड़ी-सादलपुर मार्ग पर लोहारू में रेलमार्ग पर कब्जा जमा लिया। इसके चलते रेवाड़ी के रास्ते रतनगढ़ तक जाने वाली तीन अन्य गाडि़यां रद कर दी गई। इससे पूर्व दिल्ली-जयपुर रेलमार्ग समेत अन्य मार्गो पर भी आंदोलनकारियों का कब्जा है। हिसार-भिवानी-दिल्ली रेल टै्रक पर भी मय्यड़ के पास जाटों का कब्जा बना रहा। इतना ही नहीं हिसार-जयपुर और हिसार-लुधियाना व हिसार-बठिंडा रेलमार्ग पर भी नौवें दिन भी अलग-अलग स्थानों पर जाटों का कब्जा रहा। नरवाना में फिरोजपुर दिल्ली रेलमार्ग पर भी आंदोलनकारी काबिज हैं। इसके अलावा कुछ सवारी और मालगाडि़यों को वाया दिल्ली, पानीपत के रास्ते भेजा गया।
 
Jats give March 20 deadline to govt to meet demand

Train services in northern India were disrupted for yet another day as Jat leaders in Haryana on Thursday remained firm on their decision to continue their stir demanding quota for the community in government jobs under OBC category and threatened to give a statewide bandh call next week if their demands were not met by March 20. "We are firm on our demand and are waiting for the government's response. If our demand is not met by March 20, we will further intensify our stir and call for Haryana bandh the next day," Hawa Singh Sangwan, Haryana State President of All India Jat Arakshan Sangharsh Samiti, the body spearheading the agitation, said.
The ongoing stir by Jats has badly affected rail traffic in northern India.
The Jats have blocked 12 rail lines, affecting train services on Jind-Hisar, Hisar-Jakhhal, Jaipur-Hisar, Hisar-Bathinda, Delhi-Rohtak, while trains to Ludhiana and Amritsar passing through Jind have also been affected besides the trains on Rohtak-Panipat section.
With the disruption in the supply of coal, the Rajiv Gandhi Thermal Power Plant, Khedar, Hisar has been closed.
Asked that the Centre was expecting suspension of the agitation after talks of their representatives with Home Minister P Chidambaram and Social Justice Minister Mukul Wasnik in New Delhi yesterday, Sangwan said, "We have given them the time and now it is for them to decide".
He said they had told the Government that the agitating Jats in Haryana, who have been squatting on several rail lines for the past nearly two weeks, would not block any new rail route till March 20.
On Wednesday, the Union ministers had conveyed to the Jat representatives that they need three to four days as the demand for inclusion of Jats in the Central government list of OBCs needed to be discussed with the Ministry of Law and other relevant wings of the government, Jat leader Yashpal Malik had said.
On concluding day of its budget session on March 15, the Haryana Assembly had witnessed uproarious scenes for over 80 minutes over the Jat quota stir with both ruling and opposition members indulging in heated exchanges.
Main opposition INLD's suggestion that the treasury benches should bring a resolution urging the Centre to grant quota to Haryana Jats in government jobs was not accepted.
Meanwhile, Yashpal Malik said that on March 21 they will block new rail routes which have so far not been blocked by them during the agitation.
"We are not suspending our agitation, it will continue till our demand is met," Malik, who is the main leader spearheading the stir, said.
When asked that the government is unlikely to invite the agitating Jats for another round of discussions unless they call off the stir, Malik said that was not their (Jats) problem.
 
जाट आरक्षण: होली के बाद सारे ट्रैक करेंगे ज&#2

हिसार. आरक्षण मांग रहे जाट होली के बाद आंदोलन को और ज्यादा तेज कर देंगे। जाट संघर्ष समिति ने घोषणा की है कि अगर केंद्र सरकार ने आरक्षण के बारे में नीति स्पष्ट नहीं की तो वे सारे रेलवे ट्रैक जाम कर देंगे। अब तक 12 रेलवे ट्रैक जाम किए जा चुके हैं।

फिलहाल अम्बाला से दिल्ली और पलवल से दिल्ली जाने वाले दो रेलमार्ग ही चल रहे हैं। गुरुवार को रामायण ट्रैक के धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदेश की विभिन्न खापों और हांसी बार एसोसिएशन ने आंदोलन को समर्थन दिया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक व प्रदेशाध्यक्ष हवा सिंह सांगवान ने कहा कि देश के पांच राज्यों (राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंध्रपदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड) में वहां की सरकारों ने जाट समुदाय को पिछड़ी जाति में शामिल कर रखा है। इसी प्रकार हरियाणा सरकार को भी जाट समुदाय के लोगों को आरक्षण देने का पूरा अधिकार है।

प्रदेश में आरक्षण मिलने के बाद ही केंद्र में आरक्षण का लाभ हो सकेगा। गौरतलब है कि गत दिवस केंद्रीय गृहमंत्री पी.चिदंबरम से मुलाकात के बाद जाटों ने सरकार को तीन दिन का समय तो दिया है मगर ट्रैक से हटने से इनकार कर दिया था। ट्रैक पर जहां धरना दिया जा रहा है, वहां आंदोलन जारी रहेगा। होली के बाद अगर बात सिरे नहीं चढ़ी तो आंदोलन आगे बढ़ाया जाएगा।
 
श्योराण खाप ने भी पटरी पर गाड़ा तंबू

लोहारू (भिवानी). सर्वजातीय श्योराण खाप 84 ने आरक्षण की मांग को लेकर गुरुवार को रेल पटरियों पर ही तंबू गाड़ दिए। रातभर ट्रैक जाम किए बैठे लोग रेल पटरियों पर ही बिस्तर डालकर सो गए। सुबह आसपास के गांवों तक जब यह सूचना पहुंची तो जाट समुदाय के लोग ट्रैक्टर तथा अन्य वाहनों से लोहारू पहुंचे और समर्थन में वहीं जम गए। खाप ने एलान किया कि यदि आरक्षण नहीं दिया जाता तो होली का त्योहार भी नहीं मनाया जाएगा।

अब तक 377 ट्रेनें रद्द

अमरोहा. काफूरपुर रेलवे स्टेशन के पास 5 मार्च से रेल यातायात बाधित है। अब तक ३७७ ट्रेनें निरस्त हो चुकी हैं, जबकि ३३७ के मार्ग बदले गए हैं। रेलवे को ३क्क् करोड़ के नुकसान के साथ यात्री भी बेहाल हैं।

श्रीश्री ने भी दिया समर्थन

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने जाट समुदाय के प्रति सहानुभूति जताई है। रोहतक में गुरुवार को जाट आरक्षण से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि जाटों को उनका हक मिलना चाहिए।
 
Jats step up stir, to block roads too

Threaten To Snap Water, Electricity Supply If Demand Not Met In 3 Days

Dwaipayan Ghosh TNN



New Delhi: Jat protesters on Thursday threatened to block roads from Sunday, the day of Holi, if the government does not give in to their demand for inclusion in the 27-per cent OBC reservation regime.
The threat came as the misery of over 5.5 lakh railway passengers in north India continued unabated on Thursday. Jat leaders also said the community would be forced to “seal” the borders of Delhi and deprive the capital of water, electricity and oil if their “just demands” were not met within the next three days.
“We are on a non-violent agitation now. It should not be seen as our weakness. If our agitation turns violent, the government will be responsible,” Col (Retd) O P Sindhu, National President of Jat Aarakshan Sangarsh Samiti.
He said the current rail blockade would continue though the government has asked for three days’ time to find a solution to their demands. Railway sources said that so far a total of 654 trains have been cancelled due to the agitation. Another 231 trains have been short-terminated while a total of 401 trains were diverted.
“The total refunds have gone up to Rs 5.09 crore and a total of 7,47,264 people availed themselves of refunds,’’ said CPRO (Northern Railway) Manish Tiwary. The total operating loss per day is yet to be counted but conservative estimates from Rail Bhavan show the entire loss is over Rs 95 crore per day. A total of 56 trains were cancelled on Thursday and the number is expected to go up on Friday which is set to witness maximum rush ahead of Holi.
The railway authorities said the continuous blockade was putting “pressure’’ on railways to reach essential goods to areas near Moradabad and Hissar. “Thirty to 35 goods trains are being cancelled every day on each of the Up and Down lines. It is indeed proving difficult for us to maintain our rolling stocks due to the stir and the UP government has so far done little to try and talk to the protesters,” said an officer at Baroda House.
Yet again, it was the popular trains from lucknow which bore the brunt of the protest with almost all of them remaining cancelled. Even trains on the Kanpur-Allahabad-Howrah route were delayed beyond two hours due to the excessive pressure on the route as several trains were diverted through this route.

getimage.dll

WAR CRY: Protesting Jats say government will be responsible if the protests for reservation turn violent
 
मांगें न माने जाने तक रेल ट्रैक पर डटे रहेंगे जाट
ठ्ठ जागरण संवाददाता/एजेंसी, नई दिल्ली आरक्षण की मांग को लेकर यूपी और हरियाणा में 13 दिनों से रेलवे ट्रैक पर डटे जाटों ने केंद्र सरकार के अनुरोध को ठुकराते हुए गुरुवार को भी आंदोलन जारी रखा। आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा कि अगर केंद्र सरकार ने 20 मार्च तक उनकी मांगें न मानी तो वे होली नहीं मनाएंगे। साथ ही 21 तारीख से न सिर्फ सभी रेलमार्ग जाम कर देंगे, बल्कि दिल्ली से जुड़े आवागमन के सारे मार्ग बंद कर दिये जाएंगे। साथ ही दिल्ली को होने वाली दूध, सब्जी और पानी की आपूर्ति भी रोक दी जाएगी। वहीं केंद्र का कहना है कि उसका धैर्य टूटता जा रहा है क्योंकि आंदोलन से उत्तर भारत में रेल यातायात व जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के मुखिया यशपाल मलिक एवं हरियाणा के अध्यक्ष कैप्टन हवा सिंह सांगवान ने समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, आरक्षण की मांग स्वीकारे जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। मलिक ने कहा, केंद्र सरकार ने तीन दिन का समय मांगा था। यह समय सीमा 20 मार्च तक है। यदि सरकार ने मांगें स्वीकारने की घोषणा नहीं की तो जाट समुदाय के लोग होली नहीं मनाएंगे। साथ ही 21 मार्च से सभी रेलवे ट्रैक पर यातायात रोक देंगे। यूपी और हरियाणा से दिल्ली की जलापूर्ति रोकने के सात ही पानीपत और मथुरा रिफायनरी से गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थो की आपूर्ति भी बाधित करेंगे। कैप्टन हवा सिंह सांगवान ने कहा, केंद्र के साथ-साथ प्रदेश में भी जाटों को आरक्षण मिलने पर ही आंदोलन वापस लिया जाएगा। वहीं, केंद्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार को उम्मीद थी कि बुधवार हुई वार्ता के बाद जाट समुदाय अपना आंदोलन रोक देगा, लेकिन प्रदर्शनकारियों के नए ऐलान से हमारा धैर्य टूटता जा रहा है। हम इस संकट का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं लेकिन हम कब तक रेल यातायात तथा अन्य जरूरी सेवाओं में खलल को बर्दाश्त करेंगे? उन्होंने कहा,जब तक जाट अपना आंदोलन वापस नहीं ले लेते तब तक उन्हें दूसरे दौर की वार्ता के लिए आमंत्रित करने की संभावना नहीं है। अधिकारी के मुताबिक, इस समय केंद्र सिर्फ इतना कर सकती है कि वह जाटों की मांगों को पिछड़ा वर्ग आयोग के पास विचार के लिए भेजे। वह इसके लिए तैयार भी है पर जाटों को आंदोलन वापस लेना होगा और प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य होने देना होगा।
 
What he wants

No talks with Jats till they suspend stir, says govt
Ajay Banerjee
Tribune News Service

New Delhi, March 17
Hardening its stance on the agitating Jat community, the government has decided there will be no talks with protestors till the ongoing stir is suspended. The government is also ready with an action plan to thwart the agitation to ensure that it does not spread further or acquires a violent form.

As a response to this hardened stance, Jat leaders today threatened to block roads in North India from Sunday onwards. Protesters intend to block train tracks connecting the national capital with Jammu, Kolkata, Chennai and Mumbai from Monday. The Jats are demanding that the government should include them for 27 per cent OBC reservation regime in central jobs. The Jats have also threatened to block essential supplies to Delhi.

According to sources, the government’s patience was running out and the general sentiment was “How can there be talks if they want to agitate?” Jats have been protesting for more than 14 days across western UP and parts of southern Haryana.

All India Jat Arakshan Samiti President Yashpal Malik told the Tribune over the phone “ we have a plan to block rail tracks that connect major destinations like Mumbai, Kolkata, Chennai and Jammu. The agitation will go on”.

Sources in the government said the Central Government was ready to fulfil the demands of the Jats by forwarding their plea to the Backward Castes Commission for consideration. In 1998, the same demand had been rejected by the commission, said a top official while adding that since 1998 the status of the Jats has only risen. “Lower economic criteria is one of the parameters for treating a community as Backward”, a senior functionary said, while adding that since Jats hold majority land holdings in Western UP and Haryana, how can they be given OBC status.

Reeling off the political dominance of the community, officials said Charan Singh has been a former prime minister, Devi Lal a former deputy prime minister and Bhupinder Singh Hooda, Bansi Lal, OP Chautala and Ajit Singh are well-known names in Indian politics.

Yesterday Union Home Minister P. Chidambaram had met the Jat leaders and them to suspend the stir and come for talks. The ‘core committee’ of the Jats that meet in Ghaziabad last evening rejected the demand. Col (retd) O P Sindhu, National President of the Jat Aarakshan Sangarsh Samiti, today told reporters that the community will be forced to “seal” the borders of Delhi and deprive the capital of water, electricity and oil if their “just demands” were not met within the next
three days.

Meanwhile, Naresh Kadyan, a representative of the International Organisation for Animal Protection, had demanded immediate restoration of public transport and legal action against these Jat leaders. He threatened to file a PIL in case the government did not act.
 
Meanwhile, Naresh Kadyan, a representative of the International Organisation for Animal Protection, had demanded immediate restoration of public transport and legal action against these Jat leaders. He threatened to file a PIL in case the government did not act.

hahahaha...

Thoda bahut kuch hoga to jaychand nahi honn dewe..Main problem to jaychandon se hai.
 
No talks with Jats till they suspend stir, says govt
Reeling off the political dominance of the community, officials said Charan Singh has been a former prime minister, Devi Lal a former deputy prime minister and Bhupinder Singh Hooda, Bansi Lal, OP Chautala and Ajit Singh are well-known names in Indian politics.

Ye sahi logic hai...Pher to sushree Mayawati jinta ameer koye bhi nahi..arr Yadav dominate kar rahe politics itne time se...Mulayam Singh Yadav, Laloo Yadav..innai saara Bihar, UP kha liya..
 
Meanwhile, Naresh Kadyan, a representative of the International Organisation for Animal Protection, had demanded immediate restoration of public transport and legal action against these Jat leaders. He threatened to file a PIL in case the government did not act.

Ye pandu godara hain iss kom k
 
हिसार. इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से यूपी सरकार को रेलवे ट्रैक खाली कराए जाने का आदेश दिए जाने के बाद जाट समुदाय और बिफर गया है। शुक्रवार को मय्यड़ गांव के पास हिसार दिल्ली रेलखंड को 13 दिन से रोके बैठे जाट नेताओ ने कहा कि अगर हम पर बल प्रयोग किया तो हम गुरिल्ला युद्ध छेड़ देंगे।

हालांकि उनका कहना है कि हम गुरिल्ला युद्ध में हथियारों का प्रयोग नहीं करेंगे। बता दें कि जाट आंदोलनकारी सिवानी, मय्यड़ जाखल, उकलाना, लोहारू, रेवाड़ी में बावल, नारनौल में निजामपुर , जींद में नरवाना, पानीपत में इसराना में जाट आरक्षण की मांग को लेकर डटे हुए हैं।

शुक्रवार दोपहर निजामपुर क्षेत्र के जाटों ने रेवाड़ी-रींगस रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। आंदोलनकारी नापला गांव में रेलवे ट्रैक पर धरना देकर बैठ गए हैं। उन्होंने काली होली मनाने का एलान भी किया है। शुक्रवार शाम को मय्यड़ पहुंचे संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सचिव कर्नल यामीन और सतपाल चौधरी ने कहा कि आरक्षण के लिए जाट आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हो चुके हैं। उनका आंदोलन पूरे उत्तर भारत में फैलेगा।

बिना हथियार लडेंगे, सड़कें भी जाम करेंगे : सांगवान

मय्यड़ में मोर्चा संभाले अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष हवा सिंह सांगवान ने कहा कि जाट समुदाय बगैर हथियार के गुरिल्ला युद्ध करेगा। दिल्ली जाने वाली बिजली, पानी और खाद्य सामग्री को रोक लेगा। जरूरत पड़ी तो वे सड़कें भी जाम कर देंगे। दादरी में खाप सांगवान ने 21 मार्च को रेवाड़ी भिवानी ट्रैक रोकने की घोषणा की है।

मंत्रिमंडलीय समिति बैठक में जाट आंदोलन पर चिंता


नई दिल्ली. जाट आरक्षण मुद्दे पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में शुक्रवार को चर्चा की गई। बैठक में जाट समुदाय के विरोध प्रदर्शन और उससे उत्पन्न स्थिति के बारे में चिंता जताई गई।

बैठक में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, गृहमंत्री पी चिदंबरम, विदेश मंत्री एस एम कृष्णा, कानून मंत्री एम वीरप्पा मोइली, रक्षा मंत्री एके एंटनी शामिल थे। बता दें कि इस मुद्दे पर गुरुवार को केंद्र ने कहा था कि उसका धैर्य टूटता जा रहा है। आंदोलन से उत्तर भारत में रेल मार्ग ठप है।
 
HISAR: Attempts by the central and state governments have failed to persuade the agitating Jats to withdraw their agitation, which has crippled train services on 11 different rail routes in Haryana for the last 14 days.

The agitators, who have dug in their heels at Bhiwani-Hisar rail track near Mayyar village, refused to listen to the calls of Haryana chief minister Bhupinder Singh Hooda and Union home minister P Chidambaram to remove blockages from the tracks, which has been causing inconvenience to public, especially in view of Holi when migrant labourers wanted to travel by trains to reunite with their families.

The Jat Arakshan Sangharsh Samiti state chief Hawa Singh Sangwan told TOI that even though the government has asked for three days to take a decision on the demand for quota for Jats in the last meeting, they have deferred action till March 20. "We will continue the blockade till March 20 and then intensify the agitation. The Samiti would keep the agitation peaceful, but plans to block rail tracks across the state after the deadline."

The Jat leader cautioned the state government against using force to remove the agitators from railway tracks stating that it could be counterproductive and government alone would be responsible for the consequences.

"If the government uses any kind of force, Jats will intensify the agitation and would resort to guerrilla tactics to jam the road, cut off electricity and sabotage railway tracks, but will keep the agitation peaceful," Sangwan said. Meanwhile, thousands of Jat men and women remained on the railway tracks enjoying "ragini" performance by local folk singers.
 
Malik, Dahiya khaps back Jat agitation
BS Malik
​
Sonepat, March 18
The Malik and Dahiya khaps have announced their support to the ongoing agitation of Jats for reservation of jobs at the Centre. Addressing a press conference at the Gohana Press Club today, Malik Khap chief Baljit Singh Malik said the social and educational plight of the Jats in Haryana, Uttar Pradesh and other states was not any better than that of the Ahirs and Gujjars who had been granted the OBC status.

Justifying the “Rail roko” stir by the agitating Jats, Malik said every citizen had the right to protest in a peaceful way for redressal of grievances.
“The Gurnam Singh Commission and the Mandal Commission had recommended OBC status for the Jats but the same was denied to the community for political considerations,” he said.
Dahiya Khap chief Pratap Singh also announced support for the Jat agitation after a meeting of the prominent persons of the khap at Sisana village.
“The Jats have been forced to agitate to get their legitimate demand accepted by the Central Government, “ he said.

 
More go on fast​
Jind: A team of doctors today tended on Jat protesters on an indefinite fast after they complained of nausea and diarrhoea. Meanwhile, the number of persons on a relay fast has reached eight with three more, including a three-year- old boy, joining the protesters today.
The size of the tent sheltering the protesters has been increased to accomodate more protesters.
The local Senior Medical Officer (SMO) checked the state of health of Ishwar Singh of Matlauda and Chandi Ram of Dhamtan who have been fasting for the past four days.
Meanwhile, the Chief Minister, who was in Rohtak this morning, issued an appeal to the protesters to end the agitation as it had caused severe inconvenience to thousands of commuters and a loss to the Railways as well as the state government.
He said his government supported their demand for job quota in central jobs and had recommended the same to the Union Government. The matter was likely to be resolved soon.
He asked the protesters to withdraw the agitation in the larger interest of the people and the state.
The Chief Minister also announced that no Holi celebrations would be held this time in view of the death and destruction in Japan .
Meanwhile, the Indian National Lok Dal chief, Om Prakash Chautala, has expressed support for the Jat demand .
Chautala said while his party favoured OBC status for the Jats, it wanted other castes to be given jobs on an economic criteria.
 
तुरंत चलाओ ट्रेन
नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जाट आंदोलन के चलते उत्तर प्रदेश के जेपीनगर जिले काफूरपुर में 13 दिन से जाम रेल ट्रैक को लेकर शुक्रवार को कड़ा रुख अपनाया। इलाहाबाद हाईकोर्ट और उसकी लखनऊ पीठ ने अलग-अलग सुनवाई में प्रशासन को तत्काल रेल ट्रैक खाली कराके रेल यातायात सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है। लखनऊ में यूपी के कैबिनेट सचिव शशांक शेखर ने कहा कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन किया जाएगा। उधर, राजस्थान और हरियाणा में भी कई स्थानों पर रेल मार्ग रुका हुआ है। लखनऊ पीठ में चीफ जस्टिस एफआई रिबेलो और न्यायमूर्ति देवीप्रसाद सिंह की खंडपीठ ने शुक्रवार को अखबारों में आई खबरों के आधार पर मामले का स्वत: संज्ञान लिया। फिर न्यायमूर्ति उमानाथ सिंह की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की सुनवाई की और प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी को तलब किया। दोनों कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने सड़क मार्ग जाम कर रहे आंदोलनकारियों को भी हटाने को कहा है। आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के गृह सचिव, डीजीपी के अलावा केंद्रीय गृह सचिव और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से त्वरित कार्रवाई करने को कहा है। 23 मार्च को लखनऊ पीठ फिर सुनवाई करेगी और यह जानेगी कि उसके आदेश पर कितना अमल हुआ। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट में दो सदस्यीय खंडपीठ ने भी एक जनहित याचिका पर उप्र के डीजीपी को ट्रेनों का तत्काल सुचारु संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। डीजीपी को यह भी निर्देश है कि वह कोर्ट को बताएं कि रेलवे ट्रैक जाम करने वालों के विरुद्ध अभी तक क्या कार्रवाई की गई और कितने लोगों के विरुद्ध केस दर्ज हुए।
 
Back
Top